जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां पुलिस ने उपायुक्त कार्यालय के सामने दिनदहाड़े साइकिल चोरी करते एक युवक को दौरा कर पकड़ा और जमकर पिटाई की. वहीं एक भागने में सफल रहा.
बताया जा रहा है कि डीसी ऑफिस के पास आज साइकिल चोरी करते हुए एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा. लेकिन दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने पकड़े गये युवक की जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस थाना ले गई. फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है.
कहा जा रहा है कि उपायुक्त कार्यालय के सामने साइकिल लगा था और चोर साइकिल लेकर जैसे ही आगे बढ़ा कि पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
