

मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Liveलखीसराय : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा आज लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध इंद्रमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर और जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की मंगलकामना के साथ ही बिहार में नए बदलाव की शुरुआत की बात कही। भ्रष्टाचार और माफिया पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयानमंदिर में मत्था टेकने के बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात की और सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व सक्षम है, वक्त आने पर सबकुछ तय हो जाएगा। वहीं, बिहार में भ्रष्टाचार और माफियाओं को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है। चिराग पासवान की नाराजगी पर दो टूक बयानचिराग पासवान की नाराजगी के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई नाराज नहीं है और नहीं किसी के साथ कोई समस्या है। आज देश के अंदर मात्र एक नेतृत्व है, जिसका सभी जयकारा लगा रहे हैं, वो हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। उनके नेतृत्व को सभी स्वीकार भी कर रहे हैं और सभी को विश्वास भी है। डिप्टी सीएम ने दो टूक अंदाज में कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति बदलनी होगी। सबका साथ - सबका विकास का भाव होना चाहिए
लखीसराय : बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला लखीसराय - सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव का बताया जा रहा है जहां ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे जिसमें से आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी मिल रही है कि मरने वालों में से 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के जांघेरा गांव हैं। मृतकों का शव लखीसराय अस्पताल लाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मंगलवार की देर रात केटेरर्स का काम करके एक ऑटो से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।
बोकारो:- जनजाति सुरक्षा मंच झारखंड के तत्वाधान में आज आदिवासियों और उनके धर्म गुरुओं ने बोकारो डीसी ऑफिस में धरना देकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का काम किया गया। धरना दे रहे आदिवासियों का कहना है कि हमारे समाज के कुछ लोग धर्मांतरण कर ईसाई बन रहे हैं और यह लोग ईसाई धर्म अपना कर आदिवासी समाज के हक अधिकार को मारते हुए आरक्षण का लाभ ले रहे हैं और वे लोग अल्पसंख्यक का भी लाभ ले रहे हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि उन लोगों का डी लिस्टिंग किया जाय। क्योंकि इससे हमारे आदिवासी समाज को नुकसान हो रहा है और सभी जगह नौकरियों में ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासी ही नौकरी लेने का काम कर रहे हैं। हमारे कुछ समाज के लोग ही अपने राजनीतिक एजेंडा के तहत यह काम कर रहे हैं जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं और इस धरने के माध्यम से हम चाहते हैं कि वैसे आदिवासी जो क्रिश्चियन धर्म अपने हुए हैं उनका डी लिस्टिंग किया जाय।
बोकारो:- चास थाना क्षेत्र के बंसीडीह में व्यवसायी के घर में रह रहे चालक का शव घर परिसर के बाउंड्री में ही झूलता हुआ पाया गया है। इस घटना के बाद घर मालिक सुनील कुमार मित्तल पूरे परिवार के साथ फरार है,जबकि मृतक के भतीजे ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लालदेव रवानी 30 वर्षों से विनायक मेटल केमिकल के मालिक सुनील कुमार मित्तल के यहां गाड़ी चलाने का काम कर रहा था। मृतक जरीडीह थाना क्षेत्र के तीरो का रहने वाला था।आज सुबह जब मृतक के पुत्र ने फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ आया, तब इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी। जब खोज खबर लिया गया तो मालिक के घर के परिसर के ही पेड़ से झूलता हुआ शव पाया गया। घटना के बाद मलिक और उनके परिवार वालों का मोबाइल बंद है और पूरा परिवार घर से गायब है। मृतक के भतीजे धीरेंद्र कुमार रवानी ने बताया कि लगातार मलिक के द्वारा चाचा को टॉर्चर किया जा रहा था और यह हत्या किए जाने का ही मामला है। चाचा को मार कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया।मौके पर पहुंची चार्ज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आवेदन के मुताबिक आगे कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के मुताबिक परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
LAKHISARAI:-बड़ी खबर बिहार के लखीसराय से है,जहां दो लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली कारेलाल कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है.एएसपी अभियान मोतीलाल और एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन के दौरान कजरा के कानीमोह जंगल से कारेलाल कोड़ा को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार कारेलाल कोड़ा कजरा में हुई पुलिस -नक्सली मुठभेड़ एवं धनबाद -पटना इंटरसिटी पर हमला समेत एक दर्जन नक्सली कांडों में आरोपी था,जिसकी खोज पुलिस कर रही थी.गिरफ्तार कारेलाल कोड़ा नक्सली कमांडर अरविंद यादव और वालेश्वर कोड़ा का सहयोगी है.लालकोड़ा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मान रही है.
लखीसराय : JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद मुंगेर के सांसद ललन सिंह पहली बार लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।'बीजेपी ने सीएम नीतीश को किया बेइज्जत'इसके साथ ही जेडीयू सांसद ललन सिंह ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को कोई काम से मतलब नहीं है, सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है। पार्टी में टूट को लेकर ललन सिंह ने दो टूक अंदाज में कहा कि बीजेपी ने जितना बेइज्जत नीतीश कुमार को किया है, शायद उनके राजनीति जीवन में आज तक किसी ने नहीं किया है। संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं ललन सिंहइसके साथ ही ललन सिंह मीडिया पर भी खूब बरसे और कहा कि देश की मीडिया आज बीजेपी के नियंत्रण में है। गौरतलब है कि जेडीयू के राष्ट्रीय पद से इस्तीफे के बाद ललन सिंह आज सीधे अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं और विरोधियों पर जमकर प्रहार किया। आपको बता दें कि ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी का हवाला देते हुए बीते 29 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, रविवार यानी आज सुबह-सुबह ललन सिंह पटना से लखीसराय के लिए रवाना हो गए हैं। विदित है कि ललन सिंह मुंगेर के सांसद हैं।इसके साथ ही ललन सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र की सेवा करना चाहते हैं, उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था तो उन्होंने अपना पद पार्टी के सर्वमान्य नेता के सुपुर्द कर दिया तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है। इसके साथ ही ललन सिंह ने कहा कि जिस चैनल ने मेरे खिलाफ फिजूल की खबरें चलायी हैं, उनके खिलाफ मैंने लीगल नोटिस भेजा है। उन्हें पता नहीं है कि ललन सिंह कौन सी चीज है। लड़ते रहेंगे और अंतिम समय तक इन्हें बता देंगे। ललन सिंह की हुंकारइसके साथ ही ललन सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा कि कहां महागठबंधन में मतभेद हैं। महागठबंधन के नेता आदरणीय लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जी दोनों एक हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोग औंधे मुंह गिरेंगे और बिहार में महागठबंधन की जीत होगी। आपका आशीर्वाद रहा तो फिर 40 में से 40 सीट महागठबंधन जीतेगा।
बोकारो:- चास मुफस्सिल थाना में सोमवार की रात-एक ट्रैक्टर पकड़े जाने पर बवाल हो गया। ट्रैक्टर के मालकिन धनबाद के महुदा स्थित रामनगर लोहपिट्टी निवासी महिला रीना गुप्ता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बताया है कि उनका वाहन ईंट लेकर चास आया था।चास से वह ईंट को अनलोड कर चालक खाली वाहन लेकर घर लौट रहा था तो चास मुफस्सिल पुलिस इसे पकड़ लिया। कहा कि मालकिन को बुलाओ तभी वाहन छोड़ेंगे। वह रात में आईं। उनसे पुलिस ने अभद्र व्यवहार की। उसके साथ छेड़खानी भी की गई। इधर दूसरी ओर महिला के खिलाफ थाना के एएसआइ देवेंद्र उरांव की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ-साथ तोड़फोड़ करने के आरोप की प्राथमिकी हुई है। एएसआइ ने बताया है कि महिला ने उनकी कांड दैनिकी फाड़ दी। थानेदार के कक्ष के गेट में लगे शीशा को वह तोड़ दी। वाहन का शीशा भी फोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लखीसराय : बड़ी खबर है लखीसराय से जहां एक महीने पूर्व प्रेमिका समेत 6 लोगों को मौत के घाट उतरने वाले सनकी आशिक ने आख़िरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। घटना के करीब 1 महीने बाद अब मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। इस गोलीकांड में प्रेमिका समेत 3 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। छठ महापर्व के समापन के साथ ही ट्रिपल मर्डर से पूरे लखीसराय जिले को दहलाने वाले आरोपी आशीष चौधरी ने मंगलवार को लखीसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लखीसराय शहर के पंजाबी मोहल्ला में गत 20 नवंबर को 'सनकी आशिक' आशीष चौधरी ने गोलीबारी करके एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या एवं तीन को जख्मी कर दिया था। वहीं एक ही परिवार के छह लोगों पर हुए अंधाधुंध फायरिंग जिसमें तीन लोगों की मौत मामले का मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने पुलिस दबिश से घबराकर कर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आशीष की गिरफ्तारी के लिए बिहार सहित अन्य राज्यों में छापेमारी में जुटी थी। पुलिस द्वारा आशीष के घर इश्तेहार भी चिपकाया था। जल्दी ही पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करने वाली थी। जिससे घबराकर आशीष चौधरी ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस जल्दी ही आशीष को रिमांड पर लेकर मामले का खुलासा करेगी।
LAKHISARAI:-प्रेमिका की बेवफाई से नाराज प्रेमी के सनकी कदम की वजह से तीन की मौत हो चुकी है.प्रेमी के द्वारा परिवार के 6 सदस्यों पर की गयी फायरिंग में प्रेमिका और इसके दो भाई की मौत हो चुकी है.वहीं इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है.राज्य की मुख्य विपक्षी बीजेपी ने इस मुद्दे पर आज लखीसराय बाजार बंद बुलाया है जिसमें बीजेपी के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं.बताते चलें कि यह इलाका विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का है.इसलिए बीजेपी इस मुद्दो को लेकर आक्रमक है.बीजेपी की एक टीम ने पटना स्थित अस्पताल में इलाजरत घायलों से मुलाकात की थी.वहीं आज के लसीसराय बंद में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार के साथ ही बीजेपी के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं.ये नेता पीड़ित परिवार के घर भी जा रहे हैं.बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने कल सोमवार को भी धरना दिया था. बताते चलें कि सोमवार को लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में अर्घ्य देकर छठ घाट से लौट रहे दुर्गा कुमारी के परिवार को उसके प्रेमी आशीष चौधरी के द्वारा निशाना बनाया गया था.आशीष ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसमें दुर्गा समेत कुल 6 लोगों को गोली लगी थी.इस गोलीबारी में पहले दुर्गा के दो भाई और बाद में दुर्गा की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी.वहीं तीन का इलाज पटना में चल रहा है.मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पंकज के साथ ही मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार मौके पर पहुंचे थे.मुख्य आरोपी आशीष अभी तक फरार है वहीं पुलिस ने उसके कई साथियों को हिरासत में लिया है.पुलिस को आशीष और दुर्गा के प्रेम प्रसंग से संबंधित एक डायरी भी मिली है जिसमें दोनो के प्रेम प्रसंग,और अलग अलग जातियों की वजह से परिवार के द्वारा विरोध किये जाने,परिवार के विरोध के बाद दोनो के घर से भागकर शादी करने और शादी के कई साल बाद प्रेमिका दुर्गा द्वारा आशीष को छोड़कर दूसरे युवक के साथ घर बसाने की चर्चा है.एसपी पंकड कुमार ने कहा कि प्रेमिका के चक्कर में आरोपी प्रेमी ने अपनी कई संपत्ति बेच दी थी और वह एक तरह से कंगाल हो गया था,लेकिन जब उसका धन-दौलत खत्म हो गया और प्रेमिका ने उससे दूरी बना ली तो वह बदला लेने के लिए प्रेमिका के पूरे परिवार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की.प्रेमी ने कुल 6 लोगों को गोली मारी थी जिसमें प्रेमिका समेत तीन की मौत हो चुकी है.पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.
LAKHISARAI:-बिहार के लखीसराय बड़ी खबर है जहां एक प्रेमिका की बेवफाई में प्रेमी सनकी हो गया और खौफनाक कदम उठा लिया.उसने प्रेमिका समेत उसके पूरे परिवार को गोली मार दी.कुल 6 लोगों को गोली लगी है जिसमें दो सहोदर भाई की मौत हो चुकी है,जबकि चार गंभीर हैं जिनका इलाज चल रहा है.यह सनसनीखेज वारदात लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है,जहां सुबह का अर्घ्य देकर छठ घाट से लौट रहे एक परिवार को निशाना बनाया गया और ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिसमे एक ही परिवार को कुल 6 लोगों को गोली लगी है.इस गोलीबारी में दो की मौत हो चुकी है.इस गोलीबारी की सूचना के बाद मौके पर अपरा-तफरी मच गयी,लोगों की भीड़ भी़ जुट गयी. इलाज के दौरान दो सहोदर भाईयों की मौत हो गई जबकि चार को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।रेफर किए गए मरीजों में भी दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एसडीओ निशांत कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक में शशिभूषण झा के पुत्र चंदन कुमार और राजनंदन कुमार शामिल हैं, जबकि जख्मी में प्रीति झा, लवली झा, दुर्गा कुमारी एवम शशिभूषण झा शामिल है। जख्मी में प्रीति झा, लवली झा और दुर्गा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना का आरोप पड़ोस के ही आशीष उर्फ छोटू पर लगाया गया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पंजाबी मुहल्ला के आशीष कुमार ने प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं परिजन ने बताया कि छठ घाट से सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए आशीष ने अंधाधुंध फायरिंग कर सभी को जख्मी कर दिया जिसमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।इस दौरान आरोपी छोटू फरार हो गया है.वहीं पुलिस ने उसके कई दोस्तों को हिरासत में लिया है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छोटू का पीड़ित परिवार के एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.तीन साल पहले प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर शादी की थी.उसके बाद प्रेमिका पटना शिफ्ट हो गयी थी और प्राइवेट जॉब करने लगी थी.छोटू का व्यवहार सामान्य लोगों से छोड़ा अलग है.इस वजह से दोने के बीच दूरी बढ़ने लगी और प्रेमिका उससे अलग राह चलने लगी.इसी से नाराज आशीष उर्फ छोटू ने खौफनाक कदम उठाया और छठ जैसे महापर्व के अवसर पर प्रेमिका समेत पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बना ली..उसकी अंधाधुन फायरिंग में 6 को गोली लगी है जिसमें से 2 की मौत हो चुकी है और प्रेमिका समेत चार सदस्य जीवन और मौत से जुझ रहे हैं.
Lakhisarai:-बड़ी खबर लखीसराय से है,यहां के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO)को गिरफ्तार किया गया है.कैमूर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में डीटीओ जियाउलल्लाह को गिरफ्तार किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय के डीटीओ जियाउलल्लाह पर बालू बंदोबस्ती दिलाने के नाम पर 40 लाख रूपए धोखाधड़ी करने का आरोप है.इससे संबंधित केस कैमूर थाना कांड 794/23 में दर्ज किया गया था.इसी केस में कैमूर पुलिस ने डीटीओ को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार करने के लिए कैमूर पुलिस लखीसराय पहुंची थी और गिरफ्तारी के बाद उसे लखीसराय से कैमूर लेकर रवाना हो गयी.
LAKHISARAI:-बड़ी खबर लखीसराय से हैं..यहां एक साथ तीन बच्चों की मौत हो गई है..इसके बाद मौके पर कोहराम मचा हुआ है.मिली जानकारी के अऩुसार तीन बच्चों की मौत किऊल नदी में डुबने से हुई है.ये हादसा चानन थाना क्षेत्र के मलिया घाट के पास हुई है.यहां बच्चें स्नान करने के लिए पहुंचे थे.इसी दौरान तीनों बच्चे डूब गए.सूचना के बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चे के शवों को बाहर निकाला गया.हादसे के शिकार तीनों बच्चे मलिया गांव के रहनेवाले हैं.
NEWS DESK : बिहार में एकबार फिर आसमान से आफत बरसी है। जी हां, लखीसराय में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। आसमान से गिरी आफतये घटना जमुई जिले के सिकंदरा के पास लोहंडा गांव के पास हुई है, जहां दो युवक ठनका की चपेट में आ गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि निक्की कुमार और मनीष कुमार मोटर बनवाने के लिए सिकंदरा जा रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गयी है। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक बरगद की पेड़ के नीचे छिप गये, जिसके बाद वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी। गांव में पसरा मातमी सन्नाटाइस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये दोनों युवक लखीसराय के रामगढ़चौक प्रखंड के दूरडीह गांव के रहने वाले थे।
लखीसराय : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि लखीसराय में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने फायरिंग की है। इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये हैं। वहीं, पूरे घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम पर फायरिंगशराब माफियाओं ने लखीसराय के मेदिनचौकी थाना क्षेत्र के महुआघाट बसघरा बिंद टोली के पास पुलिस टीम पर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि शराब और हथियार निर्माण की सूचना के बाद मेदनीचौकी पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए गयी थी, तभी इसकी भनक लगते ही शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
लखीसराय : बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां 15 अगस्त से ठीक पहले नक्सलियों के बड़े मंसूबे को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस को टारगेट करते हुए रास्ते पर लैंड माइंस लगाया था। लेकिन पुलिस की चुस्ती ने इस लैंडमाइंस को बरामद कर इसे जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। मामला लखीसराय के नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के पुराना बरमसिया जंगल इलाके का बताया जा रहा है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर पुलिस मुख्यालय के अलर्ट के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़े लेवल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा पुराना बरमसिया में पुलिस टीम को टारगेट करते हुए रास्ते में लैंडमाइंस लगा कर रखा गया था। जिसे समय रहते सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया और इसे जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की चुस्ती ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर पानी फेर दिया है। फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान को और तेज कर दिया गया है।
Lakhisarai:-बड़ी खबर लखीसराय से है..यहां की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कबैया थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई जिसमें कई हथियार मिले हैं और एक अपराधी भी गिरफ्तार हुआ है.मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय पुलिस ने अपराधियों की एक बड़ी प्लानिंग को फेल कर दिया है‌। पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के घर से हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित भारी मात्रा में गोलियां बरामद की है‌। एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की यह छापेमारी कबैया थानाक्षेत्र इलाके में हुई है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसकी भनक पुलिस को लग गई और एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अपराधी गोविंद जेल में बंद कुख्यात टिट्टू धमाका और राहुल उर्फ झंडू गिरोह का खास सदस्य बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है।
News Desk : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार को घेरा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लखीसराय में मीडिया से मुखातिब होते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के अंदर अब मुख्यमंत्री के पाप उजागर हो रहे हैं। एंबुलेंस घोटाला पर सरकार को घेराबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले करोड़ों की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा और अब 1600 करोड़ रुपये का एंबुलेंस घोटाला हुआ है। ये घोटाला जेडीयू सांसद के बेटे की कंपनी पर लग रहा है, जिसका नाम पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड (PDPL) है। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंसों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम नहीं है...एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं बल्कि एक्सपायरी दवाएं हैं। ये सारी बातें ऑडिट में सामने आयी हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उस वक्त इन्हें पहला टेंडर साढ़े 400 करोड़ का मिला। ऑडिट रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट गये, फिर सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट को ट्रांसफर किया गया और फिर हाईकोर्ट ने इन्हें सचेत किया। उसके बावजूद भी इन्होंने पांच साल का टेंडर दे दिया। इसमें पूरा घालमेल है इसलिए सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराए। ये केन्द्र की राशि है, इसकी जांच CBI से होनी चाहिेए। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 31 मई को 1600 करोड़ रुपये का नया ठेका PDPL को पांच साल के लिए देने का फैसला किया। यह ठेके को चुनौती देने वाली याचिका के निपटारे तक इंतजार करने के लिए अदालत की चेतावनी के बावजूद किया गया है। पीडीपीएल के निदेशक जद (यू) के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के रिश्तेदार और परिवार के सदस्य हैं, जिन्होंने किसी भी तरह के पक्षपात से इनकार किया है।
Lakhisarai:- दुखद खबर बिहार के लखीसराय से है..यहां के एक ही परिवार एवं उऩके 10 रिश्तेदारों की मौत जम्मू-कश्मीर में हो गयी है.यहां सलोनाचक गांव के रहने वाले मुकेश कुमार की बेटी लाडो का मुंडन होना था.इसके लिए मुंडन के परिवार एवं रिश्तेदारों को लेकर लेकर बस पंजाब के अमृसतर से जम्मू-कश्मीर के कटरा के लिए निकली थी और रास्ते में ही उनकी बस खाई में जा गिरी.जिसमें मुडंन के लिए जा रही लाडो के साथ ही करीब 10 की मौत मौके पर हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ,एसडीआरएफ ,सीआरपीएफ के जवानो ने राहत एवं बचाव कार्य किया.वहीं इस हादसे की सूचना लखीसराय के सोनाचक में मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.पीड़त मुकेश का पूरा परिवार मुडंन समारोह में गया था और उसके घर में ताला लगा हुआ है.वहीं पड़ोसी मंजीत कुमार ने बताया कि उनके गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.उन्हौने बताया कि 24 मई को मुकेश शर्मा अपने बेटी लाड़ो की मुंडन के लिए वैष्णव देवी अपने रिश्तेदारों के साथ गया था।आज सुबह मुकेश और उसके 70 रिश्तेदार बस में सवार होकर अमृतसर से कटरा जा रहा था,इसी दौरान जम्मू कश्मीर में बस खाई में गिर गई और इस हादसे में दस लोगों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि लखीसराय के कजरा , सूर्यगढ़ा, बड़हिया, पिपरिया समेत कई गांवों से मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।परिजन मंजीत शर्मा ने हताया कि मुकेश के ससुर के द्वारा फोन पर जानकारी दी गई की अरविंद शर्मा,लाड़ो,जूली देवी,फुलन देवी, कुंती देवी, ललिता देवी, प्रिंस कुमार, राजेन्द्र प्रसाद की मौत हो गई है।
Lakhisarai.बड़ी खबर लखीसराय से है..जहां बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में एक बाराती की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा बाराती बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।यह हादसा लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव के समीप की है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के सरहन गांव से बाराती लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव आई थी। जब बारात वापस लौट रही थी इसी दौरान बस के ड्राइवर को नींद आ गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाराती गौतम कुमार की मौत हो गई, जबकि घायलों में रामप्रीत राय, सतीश कुमार, कृष्णा कुमार , गुलशन कुमार, छोटू कुमार, अखिलेश कुमार, गुलाब मंडल, रणवीर कुमार, सुरज कुमार, रितिक कुमार,रोहन यादव शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला।