पटना:बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार कोILDR, विधायी विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशिक्षु पदाधिकारियों और बिहार विधान परिषद के अधिकारियों के बीच अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत बैठक हुई.

बैठक का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को विधायी प्रक्रिया, विधायी प्रारूपण और विधायी संस्थाओं के कामकाज का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना था.इस दौरान बिहार की विधायी कार्यप्रणाली और अनुभवों को समझने के साथ अधिकारियों के बीच ज्ञान एवं कार्यप्रणाली के आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई.

कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षु पदाधिकारियों को विधायी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला.बैठक में बिहार विधान परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्र, निदेशक ज्ञान प्रकाश, भारत सरकार के विधायी विभाग के अपर सचिव डॉ. मनोज कुमार, विधान परिषद नेवा के नोडल ऑफिसर भैरोलाल दास सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

बैठक में विधायी प्रक्रिया और प्रारूपण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर अनुभव साझा किए गए.अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को विभिन्न राज्यों की विधायी व्यवस्था और कार्यप्रणाली से परिचित कराना भी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-