लखीसराय :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि लखीसराय में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने फायरिंग की है। इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये हैं। वहीं, पूरे घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।



पुलिस टीम पर फायरिंग

शराब माफियाओं ने लखीसराय के मेदिनचौकी थाना क्षेत्र के महुआघाट बसघरा बिंद टोली के पास पुलिस टीम पर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि शराब और हथियार निर्माण की सूचना के बाद मेदनीचौकी पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए गयी थी, तभी इसकी भनक लगते ही शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।