
गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Liveगोड्डा : बड़ी खबर गोड्डा से जहां गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग HP पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से दो बाइक जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आकर आग पर काबू पाया गया और एक बड़ी दुर्घटना टली.कर्मचारियों की मानें तो हीरो स्प्लेंडर गाड़ी में जैसे ही टंकी फुल किया गया और बाइकसवार ने टंकी लॉक किया तो गाड़ी में आग पकड़ गई शायद इंजन गर्म होने की वजह से ये आग पकड़ी हो. आग लगने से अफरा तफरी में गाड़ी मालिक गाड़ी छोड़ फरार हो रहा था तो उसके पेंट में भी आग पकड़ ली. आनन-फानन में खुद को बचा गाड़ी मालिक भागा पर गाड़ी में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूसरे बाइक में भी आग पकड़ गई. दूसरा गाड़ी पेट्रोल पंप के मशीन के बिल्कुल नजदीक था और उस गाड़ी में आग लगने की वजह से पेट्रोल पंप के नोजल में भी आग पकड़ गई जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया.स्थानीय लोगों ने कुछ देर प्रयास जरूर किया पर आग पर काबू पाने में असफल रहे. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पम्प के पास आग बुझाने के जितने भी उपकरण थे सभी बेकाम थे और उससे आग पर काबू पाना मुश्किल था. आसपास के दुकानदारों ने खुद के दुकान से फायर एक्सटिंग्सर ला आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर वह भी असफल रहा.करीब आधे घंटे के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम आई तो आग पर काबू पाया गया और एक बड़ी दुर्घटना टली. पेट्रोल पंप के टंकी में आग पकड़ने से शहर तबाह हो सकता था.इधर स्थानीय प्रशासन ने कुछ देर के लिए गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग को रोक दिया था. ताकि शहर में अफरा-तफरी ना मचे. शहर के बीचो बीच स्थित ये पेट्रोल पंप जिस तरीके से दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा था. आसपास के दुकानदारों ने, बाजार के लोगों ने भी पेट्रोल पंप के स्थान बदलने को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि ये highly populated इलाका है और उस इलाके में इस तरह की बड़ी दुर्घटना होने से भारी तबाही मच सकती थी.इधर आग पर काबू पाने के बाद फायर ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि कई दफा पेट्रोल पंप को चेताने के बावजूद पंप मालिक नहीं मानते हैं. आग पर काबू पाने को लेकर इनके पास कोई उपकरण है या नहीं यह भी एक चिंता का विषय है क्योंकि अक्सर यह सभी लोकल सामानों का उपयोग करते हैं. इसी वजह से इस तरीके की स्थिति में अफरा-तफरी मच जाती है.पंप के मैनेजर ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाया गया तो एक बड़ी दुर्घटना टली है. आग के दौरान कर्मचारी हड़बड़ा गए. इस वजह से खुद से आग पर काबू नहीं पा सके. हालांकि उन्होंने बताया कि उनके पास सभी उपकरण है और चलते भी हैं.
गोड्डा :बड़ी खबर गोड्डा से जहां राजाभीटा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 7 युवकों को गिरफ्तार किया है. मामले में बच्ची की मां ने बुधवार को थाने में शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि 10-12 युवकों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने राजाभीटा थाना में शिकायत दर्ज कराया था. पुलिस ने टीम गठित कर छानबीन करते हुए 7 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गोड्डा सदर एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि नाबालिग कल शाम हाट करने गई थी. इसी दौरान मनचलों ने घटना को अंजाम दिया. SDPO ने बताया कि युवकों द्वारा नाबालिग का वीडियो भी बनाया गया था जिसे इनके द्वारा शेयर किया जा रहा था. पुलिस की मानें तो गिरफ्तार सभी आरोपी अपना जुर्म कबूल किया है.वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है जिसमें नाबालिग का वीडियो बनाया गया था.
गोड्डा : बड़ी खबर गोड्डा से जहां महागामा थाना क्षेत्र के घुट्टी गांव में आज दोपहर खाना बनाने के क्रम में 3 घरों में आग लग गई है. आसपास के लोग तुरंत अपने घरों में लगे जेट पंप के पाइप से आग बुझायी. बताया जा रहा है कि मगागामा थाना अंतर्गत घुट्टी गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई. जानकारी के मुताबिक गांव के मोहम्मद नसीर के घर खाना बनाया जा रहा था. इसी क्रम में अचानक चूल्हे की तेज लो ने मिट्टी के घर में आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई. अगलगी की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे. आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल के और दो घरों में आग लग गई. वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत अपने घरों में लगे जेट पंप के पाइप से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू .जानकारी के मुताबिक तीनों घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत घरेलू उपयोग की सभी सामान जलकर राख हो गया. वहीं पीड़ित ने बताया कि इस अगलगी से उन्हें करीबन 2 से 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बता दें कि आग जैनुल अब्दीन , मोहम्मद नजीर और मोहम्मद समशीर के घर में लगी है.
गोड्डा :बड़ी खबर गोड्डा से जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 1 मासूम की मौत हो गई. जबकि 1 बच्ची घायल हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गोड्डा-पाकुड़ मुख्यमार्ग जाम किया. मौके पर पुलिस पहुंच कर सड़क जाम हटवाया.बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्ची अर्चना की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गोड्डा-पाकुड़ मुख्यपथ जाम कर दिया. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. मौके पर पुलिस पहुंच कर सड़क जाम हटवाया.
गोड्डा : बड़ी खबर गोड्डा से जहां ACB दुमका की टीम ने नगर थाने की पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों 10000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है.जी हां इस वक्त की बड़ी खबर गोड्डा नगर थाना की है जहां नगर थाने के एएसआई अनोद कुमार को एसीबी दुमका की टीम ने 10000 रु. घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आवेदक के पक्ष में केस डायरी लिखने एवं थाना से बेल देने की बात कहकर गोड्डा नगर थाने के एएसआई ने रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद परिवादी सुरेंद्र कुमार उर्फ बबलू ने दुमका एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत की थी. ACB की टीम ने मामले का सत्यापन करते हुए एएसआई को 10000 रु. रिश्वत लेते गिरफ्तार कर दुमका एसीबी कार्यालय ले गई.
गोड्डा : बड़ी खबर गोड्डा से जहां महागामा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शौचालय के लिए खेत जा रही थी इसी दौरान दो युवकों ने पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. जब नाबालिग ने चिल्लाने की कोशिश की तो उनके मुंह को दबा कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.बताया जा रहा है कि नाबालिग ने इसकी सूचना अपने घर वालों को दी और उनके परिजनों ने इस घटना की सूचना महागामा थाना पुलिस को दी. महागामा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा और दोनों आरोपी युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया है.
देवघर : रोपवे हादसा मामले में 12 ट्रॉली में 48 लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही थी जिसमें बचाव दल के जवानों द्वारा अब 21 लोगों की रेस्क्यू कर ली जा चुकी है. वहीं बाकी बचे लोगों की भी रेस्क्यू लगातार जारी है.वहीं ऐसी सूचना मिल रही है कि एक ट्रॉली में 4 लोगों के ही सवार होने की क्षमता थी लेकिन 8 नंबर ट्रॉली में 7 लोग सवार थे जो एक बड़ी लापरवाही है. रोपवे का 19 नंबर ट्रॉली काफी मुश्किल में है और अधिक नीचे होने के कारण उन पर सवार व्यक्तियों की अब तक रेस्क्यू नहीं हो पाई है. गहराई अधिक होने के कारण 19 नंबर ट्रॉली पर फंसे लोगों को निकालना मुश्किल हो रहा है. सुरक्षा व बचाव दल ने बताया कि चॉपर आने के बाद ही 19 नंबर ट्रॉली में फंसे लोगों को निकाला जाएगा. वहीं जिन ट्रॉलियों से अब तक लोगों की रेस्क्यू नहीं हो पाई है उन्हें लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. वहीं दूसरी ओर झारखंड के स्वास्थ्य वह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि इस दुर्घटना की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि पीड़ितों को बचाने का है. बचाव दल के जवान लगातार फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है.
गोड्डा : खबर है गोड्डा से जहां गोड्डा रेलवे स्टेशन से राजधानी रांची के लिए आज इंटरसिटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. रांची रेलवे स्टेशन के लिए गोड्डा से ये दूसरी ट्रेन होगी. गोड्डा रेलवे स्टेशन पर तैयारी जोरों पर है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 200 RPF जवानों की तैनाती की गई है.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन के अलावे गोड्डा सांसद निशीकांत दुबे, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय और अमित मण्डल के रहने की संभावना जताई जा रही है. प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग लगाये हैं. 2 गुटों के समर्थक आपस में भिड़े ना इसको लेकर सभी का अलग अलग दीर्घा बनाया गया है. बता दें कि रांची से गोड्डा का जनरल बॉगी में यात्रा के लिए किराया 60 रु. वहीं स्लीपर बॉगी में यात्रा के लिए 140 रु. भाड़ा रेलवे ने तय की है.
गोड्डा : बड़ी खबर गोड्डा से जहां बोआरीजोर थाना क्षेत्र के खिजुरिया के पास हाइवा की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई. विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले ट्रक चालक को बंधक बना कर जमकर पीटा उसके बाद सड़क जाम भी कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची प्रेमशिला मुर्मू गांधी मेमोरियल स्कूल मांगरा से पढ़ाई कर वापस घर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रही ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में बच्ची आ गई. मौके पर घायल छात्रा को इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई.दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के ड्राइवर को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने घटना स्थल पर हालात को संभालने पहुंची बोआरीजोर पुलिस के साथ भी की झड़प.घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा ट्रक ड्राइवर की पिटाई के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही. पुलिस की मौजूदगी में भी ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों ने करीब 4 घण्टे बंधक बनाए रखा. हालांकि कुछ घंटों बाद पुलिस ने बातचीत कर ट्रक चालक को इलाज हेतु बोआरीजोर स्वास्थ्य केंद्र भेजा.घटनास्थल की स्थिति अब भी तनावपूर्ण है. इधर मृत छात्रा का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल गोड्डा में किया जा रहा है.वहीं घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. ट्रक के सीसे तोड़ दिए जा चुके हैं. बता दें कि ट्रक ओवरलोडेड चिप्स ले जा रही थी उसी दौरान ये घटना हुई.पुलिस और प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद ओवरलोडिंग का खेल गोड्डा में रुकने का नाम नहीं ले रही है. जिले के ग्रामीण ओवरलोडिंग, खराब सड़क, मुआवजा और नो इंट्री की लगातार मांग कर रही है.
गोड्डा : खबर है गोड्डा जिले की जहां महागामा थाना क्षेत्र के जिया जोरी गेट नंबर 17 में ग्रामीणों ने नौकरी की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और मौके पर कहलगांव एनटीपीसी से कोयला लेने जा रही ईसीएल रेल को रोका. वहीं मौके पर पहुंचे NTPC के असिस्टेंट कमांडेंट ऑफिसर घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक से हटने को कहा. साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि NTPC के अधिकारियों द्वारा उन्हें कहा गया कि आप लोग रेलवे ट्रैक से हट जाएं वरना आप लोगों को गोली मार दिया जाएगा.वहीं जब कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों ने इसकी वीडियो बनाई तो वहां मौजूद सभी पत्रकारों के साथ एनटीपीसी के अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. साथ ही पत्रकार के मोबाइल को छिन कर तोड़ दिया गया. वहीं जब इसकी सूचना महागामा थाना को मिला तो महागामा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया.
गोड्डा: 27वें सब जूनियर नेशनल नेटबॉल बालक वर्ग में झारखंड की टीम ने दूसरा स्थान पाया है. झारखंड की टीम के सभी खिलाड़ी गोड्डा के थे. गोड्डा पहुंचने के बाद इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. 22 से 27 मार्च तक हरियाणा में चले इस चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश, बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक की टीम को हराया. हालांकि फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम को हरियाणा से शिकस्त झेलनी पड़ी.पहली बार सिलवर मैडल हासिल करने के बाद आज जब टीम गोड्डा पहुंची तो नेटबॉल संघ और गोड्डा के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया.टीम के कोच मोनालिशा ने बताया कि पहली बार उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया है. सुदूर क्षेत्रों से खिलाड़ी को प्रशिक्षण देना और फिर बिना किसी सहयोग के फाइनल तक पहुंचना इतना आसान नहीं था.खिलाड़ियों को गोड्डा पहुंचने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे. यह खुशी के आंसू थे या सरकारी लाभ नहीं मिलने की इसका आकलन आप इस बात से लगा सकते हैं कि सभी खिलाड़ी ऑटो में सवार होकर गोड्डा पहुंचे हैं. और उन्हें रिसीव करने जिला प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचे थे. जिस पर खिलाड़ी सहित नेटबॉल संघ ने खेद जताया है.नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने बताया कि सुदूर क्षेत्रों से वह खिलाड़ी लाते हैं और उन्हें ट्रेंड कर इस मुकाम तक पहुंचाते हैं. पर इस दरमियान उन्हें किसी भी तरीके का कोई सरकारी लाभ नहीं मिलता है. यह बड़ी बात है कि पूरे झारखंड को रिप्रेजेंट करने वाली टीम के सभी खिलाड़ी गोड्डा के थे बावजूद इसके शायद जिला प्रशासन गौरवान्वित नहीं हुई होंगे. इसलिए उनके जश्न में कोई शामिल नहीं हुआ.
गोड्डा : खबर है गोड्डा जिले की जहां सोमवार से शुरु दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खासा असर गोड्डा में भी देखने को मिला. गोड्डा के बाजारों में बैंक समेत कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थान बंद रहा. वहीं दूसरी ओर गोड्डा जिला के राजमहल परियोजना क्षेत्र के कोयला खदान में भी आंदोलनकारियों ने घंटों पूरे ECL में चक्का जाम रखा. आंदोलनकारियों ने कहा है कि हमलोग केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ और पब्लिक सेक्टर को बेचने के खिलाफ हैं. केंद्र सरकार ने 44 श्रमकानून को 4 श्रमकोड में बदल दिया है जो मजदूर विरोधी है इसे वापस लेने की मांग है. इधर ECL अधिकारियों ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल से देश को नुकसान नहीं होना चाहिए और ईसीएल बंद होने से घंटों देश को भारी नुकसान हो रहा है.वहीं कुछ घंटे के बाद ललमठिया थाना की पुलिस और महागामा थाना की पुलिस के द्वारा ECL में चक्का जाम करने पर लगभग 15 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर ललमठिया थाना ले गई. वहीं आंदोलनकारियों ने कहा कि हमने इस हड़ताल की सूचना पूर्व में ही ECL प्रबंधन समिति और प्रशासन को दे दिया था लेकिन आज प्रशासन अपने मनमाने तरीके से हम लोगों को गिरफ्तार करके ले जा रही है. इससे हमलोग डरेंगे नहीं और हड़ताल जारी रहेगा. वहीं गिरफ्तारी के बाद ईसीएल का प्रोडक्शन पुनः चालू कर दिया गया.
गोड्डा : खबर है गोड्डा जिले की जहां महागामा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बुधवार की रात घर में घुस कर एक युवक के साथ करीब 6 युवकों ने की मारपीट. घटना में युवक की मौत हो गई है. घटना के बाद गांव वाले लगातार महागामा पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध कर रहे हैं, क्योंकि गांववालों ने जब इस घटना की सूचना महागामा थाना प्रभारी को दिया तो उन्होंने कहा कि हमारे थाने में पुलिस नहीं है.घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि महागामा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बीती रात एक युवक के घर में घुस कर करीब आधे दर्जन की संख्या में बाहर से आये युवकों ने की मारपीट. घटना में युवक की मौत हो गई. घटना बीते शाम लगभग 8 बजे की है. जब पास के ही पथरकनी गांव से 5 से 6 बाइक पर सवार होकर 10 से 12 लड़के आये घर में उस युवक के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया. तभी हल्ला सुनकर गांव के लोग वहां एकत्रित हुए. इसे देखकर मारपीट करने आये सभी लड़के भागने लगे. वहीं गांववालों ने 2 लड़कों को पकड़ लिया. घायल युवक झुकरा उरांव इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल झुकरा उरांव को महागामा रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाया लेकिन डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उस युवक की मौत हो गई.वहीं घायल युवक की मौत के बाद गांव वाले लगातार महागामा थाना के खिलाफ जोरदार विरोध कर रहे हैं क्योंकि गांव वालों ने कहा कि रात को जब इस घटना के बाद महागामा थाना प्रभारी को फोन कर सूचना दिया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे थाने में पुलिस नहीं है. इसलिए उन दोनों को आप लोग छोड़ दें. हम आरोपी को हाजत में भी नहीं रख सकते हैं क्योंकि हमारे थाने में पुलिस नहीं है. बाद में कार्रवाई कर सभी को पकड़ लिया जाएगा. वही गांव के मुखिया प्रतिनिधि अजय मरांडी ने भी महागामा थाना प्रभारी के खिलाफ नाराजगी दिखाई है और महागामा थाना पुलिस के कार्यशैली पर भी कई बड़े सवाल खड़े किए हैं. वहीं महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी से जब इस पूरे मामले पर पूछा गया तो उन्होंने जांचोपरांत कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
गोड्डा : खबर है गोड्डा से जहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को जंगल में मिलते देख लिया है जिसके बाद जबरदस्ती उन दोनों की शादी करा दी। गोड्डा के रामगढ़ रोड स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक जंगल में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया फिर दोनों की शादी करा दी। जानकारी मिल रही है कि युवती मालटोला पथरा की रहने वाली है वहीं युवक गाईछांद का रहने वाला है। प्रेमी जोड़े को पहले ग्रामीणों ने पकड़ पास के गांव मुर्लीडीह लेकर पहुंचे जहां सभी ने प्रेमी जोड़े की जबरदस्ती शादी करा दी। ग्रामीणों ने खुद के पैसे से ही वरमाला और सिंदूर ला युवक के हाथ मे थमा दिया और युवती की मांग भरवा दी। पूछताछ में युवक ने बताया कि वो गोड्डा में रह 12वी में पढ़ता हैं और उसकी उम्र महज 18 वर्ष है। वही युवती ने बताया कि वो ANM नर्सिंग कर रही हैं और उसकी उम्र 21 वर्ष है। दोनो ने बताया कि 4 महीने पहले दोनो को एक दूसरे से प्रेम हुआ था। इसी बीच इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई और वह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। तपोलिस को आता देख ज्यादातर लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े को पकड़ कर थाने ले आई। इस पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी मुकेश पांडेय ने कहा है कि किसी भी घूमने वालो का यूं शादी करा देना कहीं से कानून संगत नही हैं। पुलिस मामले की जांच करेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोड्डा: खबर है गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की जहां पुलिस ने ढोढरी नदी में मिट्टी के अंदर से युवती का शव बरामद किया है. पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि नदी के अंदर बालू के नीचे से एक हाथ दिख रहा है जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर खुदाई शुरु की तो पता चला कि जमीन के अंदर युवती का शव सड़ रहा है.घटना की जानकारी देते हुए सदर प्रभाग के इंस्पेक्टर उमेश महतो ने कहा कि बीते दिन मोतिया ओपी में एक युवती के लापता होने का रिपोर्ट लिखाया गया था. इस घटना के बाद आज जब परिजनों को बता कर शव दिखाया गया तो पता चला कि शव उसी युवती का है. युवती अपने नानी के घर दरघट्टी गोड्डा में रहती थी और कुछ दिनों से लापता हो गयी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर घटना की जांच में जुट चुकी है.
गोड्डा : खबर है गोड्डा जिले की जहां राजमहल परियोजना क्षेत्र में ECL द्वारा वर्षों से कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों को बिना सूचना के ही कार्य मुक्त करने से गार्डों में आक्रोश है.गोड्डा स्थित राजमहल परियोजना क्षेत्र में कोयला निकालने वाली कंपनी ECL द्वारा वर्षों से कार्यरत मां अंबे सिक्योरिटी एजेंसी की सिक्योरिटी गार्डों को बिना सूचना के ही कार्य मुक्त किया जा रहा है. इसको लेकर सभी सिक्योरिटी गार्डों में आक्रोश है. आज सभी सिक्योरिटी गार्ड महगामा के हेलीपैड में एकत्रित होकर ECL का विरोध किया. वहीं सिक्योरिटी गार्ड नौशाद आलम ने बताया कि अगर ईसीएल हमलोगों को पुनः कार्य पर नहीं रखती है तो हमलोग आने वाले 3 मार्च को धरना प्रदर्शन और अनशन करेंगे. ECL द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना के ही लगभग 30 सिक्योरिटी गार्डों को अचानक कार्यमुक्त कर दिया जिसके बाद अब हम सभी सिक्योरिटी गार्ड सड़कों पर आ गए हैं. ECL ने हमारी जमीन ले ली. हम लोगों को विस्थापित किया गया और नौकरी देने की शर्त पर सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी दी गई लेकिन अब अचानक बिना कोई सूचना के ECL के द्वारा हमलोगों को कार्यमुक्त किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
गोड्डा : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है गोड्डा से जहां हथियारबन्द कुछ अपराधियों ने बंधन बैंक से 16 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया है। वहीँ मौके पर मौजूद एक बैंक कर्मी ने बताया कि अपराधियो ने हमसे कहा कि हमे सिर्फ पैसे से मतलब है हमे पैसे दे दे हम यहाँ से चले जाएंगे। जिस वक्त अपराधी यहाँ पहुँचे उस वक़्त बैंक स्टाफ के अलावे कई उपभोक्ता भी बैंक के अंदर मौजूद थे। मामला गोड्डा के मोहनपुर महागामा इलाके का है जहाँ बंधन बैंक में बंदूक की नोक पर 4 अपराधियो ने करीबन 16 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया हैं। आज दोपहर 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 की संख्या में आये अपराधियों ने बंदूक की नोक पर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर मौजूद एक बैंक कर्मी ने बताया कि अपराधी इतना शातिर था कि उसने cctv का DVR में चुरा लिया लिया। सोचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
गोड्डा : भारतीय टीम के बल्लेबाज सौरव तिवारी आज गोड्डा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने GPL 8 (गोड्डा प्रीमियर लीग) का उद्धघाटन किया। अपने चहेते खिलाड़ी को अपने बीच पाकर सभी युवा काफी खुश नजर आए। वहीँ स्टार खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी लगी रही। गोड्डा प्रीमियर लीग का आयोजन गोड्डा के गांधी मैदान में कराया जा रहा है। GPL के उद्धघाटन के मौके पर पहुंचे इंडियन क्रिकेटर सौरव तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोड्डा जैसे छोटे छोटे शहर में बीते 8 साल से आयोजित किया जा रहा है। ऐसे खेल स्पर्धा से खिलाड़ियों को काफी लाभ है। खिलाड़ियों के पास मौका हैं कि वो अच्छा प्रदर्शन कर राज्य और देश के लिए खेल सके। इस दौरान सौरव तिवारी ने झारखण्ड अंडर 14 ग्रुप में जमशेदपुर को हराकर विजेता बनीं गोड्डा की टीम को 11 हजार का चेक भी प्रदान किया है। सौरभ तिवारी को गोड्डा आने की बाते पिछले 3 दिनों से चल रही थी।आज जब वो गोड्डा पहुँचे तो सेल्फी के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ गई। इस बार GPL 8 में एसआरके मुम्बई, टेकरीवाल थंडर्स, गोड्डा टाइगर, गोड्डा रायल्स, गोड्डा ब्लास्टर, सुपर इलेवन, गोड्डा सुल्तान व आरजे एंड स्पाइस की टीम हिस्सा ले रही है। जहां 136 खिलाड़ी अपने खेल का जलवा दिखाएंगे। पांच फरवरी से शुरू हो रहे जीपीएल-8 में आठ टीम इस बार हिस्सा ले रही है जहां 136 खिलाड़ी शामिल है।
गोड्डा : खबर आ रही है गोड्डा से जहां 2 पक्षो के बीच जमकर लड़ाई हुई। लड़ाई की वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक शख्स ने दूसरे को साढू भाई कह दिया फिर क्या शुरू हो गई लड़ाई। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो पाया। मामला बाघमारा के साप्ताहिक हाट का बताया जा रहा है जहां हाट में एक शख्स ने दूसरे को साढू कह दिया जिसके बाद मारपीट शुरू हुई। दोनों के बीच खूब हाथापाई हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे की जान लेने को उतारू हो गए। स्थानीय लोगों की पहल पल किसी तरह मामले को शांत कराया गया। वहीँ एक शख्स का कहना है कि मैं इसे जनता तक नहीं इससे मेरा कोई रिश्ता भी नहीं फिर ये मुझे साढू भाई कैसे कह सकता है। ये होता कौन है मुझे साढू कहने वाला। आगे भी कभी बोलेगा तो फिर धुनाई करूँगा।