मधेपुरा: बड़ी खबर बिहार केमधेपुरा से है जहां के पुरैनी थाना क्षेत्र के नया टोला चौक पर नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर कुख्यात विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या मामले का पुलिस ने48घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
बताया जा रहा है कि14सितंबर को करीब35वर्षीय विक्की मेहता की अपराधियों ने साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में12सदस्यीयSIT गठित की गई थी. टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर16सितंबर को ललन कुमार उर्फ सेठू, नीतिश कुमार, श्रीधर मंडल और पूर्णिया जिले के अखिलेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया.
मामले का खुलासा करते हुए मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और मृतक के बढ़ते प्रभाव को हत्या की वजह बताया गया है. एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अखिलेश का पूर्णिया जिले में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की बात भी पुलिस ने बताई है. मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है.
मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
