पटना : ‘सेवा संकल्प अभियान’के अंतर्गत गुरुवार को महिला एवं बाल विकास निगम,बिहार,पटना के सभागार में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली.

महिला एवं बाल विकास निगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया.

महिला एवं बाल विकास निगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प

समाज कल्याण विभाग,बिहार सरकार के निर्देशानुसार‘सेवा संकल्प अभियान’के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य नशे के विरुद्ध सामाजिक चेतना को मजबूत करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है.

कार्यक्रम के माध्यम से सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-