गोड्डा:खबर है गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की जहां पुलिस ने ढोढरी नदी में मिट्टी के अंदर से युवती का शव बरामद किया है.पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि नदी के अंदर बालू के नीचे से एक हाथ दिख रहा है जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर खुदाई शुरु की तो पता चला कि जमीन के अंदर युवती का शव सड़ रहा है.

घटना की जानकारी देते हुए सदर प्रभाग के इंस्पेक्टर उमेश महतो ने कहा किबीते दिन मोतिया ओपी में एक युवती के लापता होने का रिपोर्ट लिखाया गया था.

इस घटना के बाद आज जब परिजनों को बता कर शव दिखाया गया तो पता चला कि शव उसी युवती का है. युवती अपने नानी के घर दरघट्टी गोड्डा में रहती थी और कुछ दिनों से लापता हो गयी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर घटना की जांच में जुट चुकी है.