पटना:बिहार में पेपरलेस माध्यम से रजिस्ट्री यह कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है. राज्य में जमीन विवाद,बिचौलिये,भूमाफिया व दलालों पर अंकुश लगाने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री की इस नयी कार्यप्रणाली बिहारवासियों को बेहद भा रही है. अब होम रजिस्ट्री को बेहद आसान तरीके व कागजी प्रक्रिया के झंझट को भी इस नये कार्यप्रणाली के जरिये पूरी तरह से पारदर्शी कर दिया गया है. बिहार सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को सुलभ व आसान बनाने के लिए स्कैनर व लिंक की सुविधा भी दी जा रही है. जिस पर लाभार्थी एक क्लिक करके रजिस्ट्री की डिटेल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन माध्यम से भी ले सकेंगे. इस प्रणाली का लाभ लेने वाले लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी पेपरलेस रजिस्ट्री राज्यवासियों के लिए कल्याणकारी कार्यों में से एक है. इससे आमजनमानस को माफिया,दलालों से मुक्ति मिलेगी. साथ ही रजिस्ट्री से पहले विवादित जमीन की पूरी जानकारी भी एक क्लिक में उपलब्ध हो जायेगी.

न दफ्तरों के चक्कर, न कागजों का झंझट’...पेपरलेस रजिस्ट्री से आसान हुआ जमीन का निबंधन, लाभार्थियों ने बताया अनुभव

पेपरलेस माध्यम हमारे साथ हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी

जमुई स्थित सिकंदरा की रहने वाले लाभार्थी राजेंद्र मंडल ने कहा कि निबंधन कार्यालय में पेपरलेस माध्यम से मेरा रजिस्ट्री संभव हो पाया है. मुख्यमंत्री के इस नये कार्यप्रणाली से अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया बेहद आसानी हो गयी है. यह व्यवस्था आम लोगों के लिए अति सहयोगी के साथ लाभदायक साबित हो रहा है. इससे हमारे साथ आने वाली पीढ़ियों को भी बेवजह जमीन विवाद से मुक्ति मिलेगी.

रजिस्ट्री के दौरान शब्द में गड़बड़ी होने पर नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर

राजेंद्र मंडल ने कहा कि ऑफलाइन माध्यम में अगर रजिस्ट्री के दौरान शब्दों में छोटी-बड़ी गलती हो जाती थी. तो उसे सुधरवाने के लिए कातिब समेत अलग-अलग कर्मचारियों के चक्कर काटने पड़ते थे. ऑनलाइन पेपरलेस माध्यम से राज्यवासियों को अब कर्मचारियों के टेबल के आगे घंटों समय बर्बाद करने की भी जरूरत नहीं होगी. साथ ही जमीन के मोटेशन करवाने के लिए भी यह कार्य बेहद लाभदायक है.

पेपरलेस माध्यम जनकल्याणकारी,इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद

गोपालगंज के रहने वाले राकेश कुमार ने कहा कि पेपरलेस माध्यम से रजिस्ट्री के लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं. नयी प्रणाली से आमलोगों को जमीन संबंधित कार्यों में बेहद लाभ मिलेगा. साथ ही बिचौलिये व दलालों के भागीदारी से भी मुक्ति मिलेगी. बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री के इस नयी व्यवस्था से जनकल्याण के लिए बेहद जरूरी है.

बुजुर्गों के लिए घर बैठे निबंधन की सुविधा,अधिकांश कार्यालय में शुरू

बता दें कि इस पेपरलेस व्यवस्था से 75 वर्ष या उससे अधिक के बुजुर्गों के लिए घर बैठे निबंधन करवाने की सुविधा दी जा रही है. 11 जुलाई से प्रभावी इस प्रणाली को मुख्यमंत्री के द्वारा सात-निश्चय पार्ट-3 अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान के लिए अधिकांश निबंधन कार्यालय में शुरू किया गया है. इसका लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को बस इ-निबंधन पोर्टल पर आवेदन कर स्लॉट बुकिंग करने की आवश्कता है. आवेदन के बाद निबंधन की टीम स्वयं घर आकर निबंधन कार्य को पूरा करेगी.