

बुधवार, 16 सितंबर 2026
Live
PATNA:-बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गीत पर डांस करना महंगा पड़ गया.औपचारिक नियुक्ति मिलने से पहले ही नौकरी जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है. शिक्षा विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है. बताते चलें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को इन दिनों प्रशिक्षण दिया जा रहा है.इस प्रशिक्षण ले रहे पश्चिम चंपारण के नवनियुक्त शिक्षकों का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीत पर डांस किया जा रहा है.वीडियो के वायरल होने पर सोसल मीडिया पर कई तरह की टीका-टिप्पणी की जा रही थी,जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है.पूरे मामले में प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई शिक्षकों को स्पष्टीकरण नोटिस भेज दिया है और 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.स्पष्टीकरण नोटिस में कहा गया है कि आप प्रोवेशन पीरियड में है. आपकी अभी नियुक्ति भी नहीं हुई है. आपको सिर्फ औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया है.प्रशिक्षण के दौरान इस तरह की गतिविधि अमर्यादित और अशोभनीय है.आपके द्वारा की गयी इस हरकत की वजह से महाविद्यालय और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है.ऐसे में आपको औपबंधिक नियुक्तिपत्र को क्यों नहीं रद्द कर दी जाय.आप 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण दे.
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। पटना की हवा अब देश की राजधानी दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गयी है लिहाजा लोगों को काफी मुश्किलातों का सामना करना पड़ रहा है।पटना की बिगड़ी हवाफिलहाल राजधानी पटना की आबोहवा बहुत अधिक खराब हो गयी है। AQI लेवल 400 के पार पहुंच गया है। विशेषज्ञों की माने तो दीपावली के बाद पटना की हवा और भी जहरीली हो गयी है। पटना के गांधी मैदान, राजा बाजार, समनपुरा और राजवंशी नगर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों ने पटनावासियों को चेतायापटना के कई इलाकों में धुंध छाया हुआ है लिहाजा स्थिति काफी खराब हो गयी है। डॉक्टरों ने पटनावासियों को चेताते हुए कहा है कि अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क पहनकर घर से निकलें। इसके साथ ही राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है कि जो भी किसान पराली जलाएंगे, उनकी पहचान कर ब्लॉक कार्यालय में लगाने का फैसला लिया गया है। ऐसे किसानों के खिलाफ CRPC की धारा 135 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये हैं। अभी तक इसतरह के सबसे अधिक मामले रोहतास, कैमूर और पश्चिम चंपारण से आए हैं। फिलहाल सभी मामलों की जांच हो रही है।
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है कि दो पड़ोसियों के मामूली विवाद में जमकर फायरिंग हुई है, जिसमें गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गयी है, वहीं तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। मामूली विवाद में अंधाधुंध फायरिंगपटना के रुपसपुर के धनोट में पानी गिरने के एक मामले में जमकर फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान तीन लोगों को गोली लगी है, वहीं एक शख्स की मौत हो गयी है। फायरिंग के बाद से इलाके में तनाव है। साथ ही कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। मृतक की पहचान शशि वर्मा के रूप में हुई है। इस घटना से नाराज लोगों ने आरोपी के घर समेत तीन ट्रैक्टर और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को भी खदेड़ दिया है। दोबारा मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। आरोपी अब भी फरार हैं। कई थानों की पुलिस कर रही कैंपफिलहाल इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।
PATNA : बिहार में एकबार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया है। दानापुर रेलमंडल के बख्तियारपुर-राजगीर के करनौती रेलवे हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक में दरार आने की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करनौती रेलवे हॉल्ट के पास पटरी टूटी हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद रेल यात्री परेशान हो गये। रेल प्रशासन में मचा हड़कंपवहीं, रेलवे ट्रैक के टूटे होने की ख़बर सामने आने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पूरा महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गये हैं। वहीं, जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। रेल परिचालन पूरी तरह बाधितटूटे रेलवे ट्रैक की ख़बर मिलते ही कई ट्रेनों के पहिए थम गये हैं। रेल परिचालन अभी पूरी तरह से ठप है। ट्रेनें कई स्टेशनों पर खड़ी हैं। वहीं, रेलवे ट्रैक मरम्मती का काम शुरू हो गया है।
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो गुटों में जमकर हुई फायरिंगपटना के बुद्धा कॉलोनी में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गयी है और छापेमारी करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक्शन में पटना पुलिसपटना पुलिस ने एक गुट से तीन और दूसरे गुट के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि विजय शर्मा की तरफ से फायरिंग की गई है, जिसके बाद विजय शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी के बाद से ही सियासत में उबाल आ गया है। अब इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है और भरे सदन में जीतन राम मांझी को अपमानित करने की बात कह जमकर प्रहार किया है। पीएम मोदी का सीएम नीतीश पर प्रहारदेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन पहले बिहार विधानसभा में सदन के अंदर एक और दलित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का अपमान किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। उनको बिहार के मुख्यमंत्री ने बेहद अपमानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि जीतन राम मांझी को ये जताने की कोशिश की गई कि वो सीएम पद के योग्य नहीं थे। ये अहंकार की भावना और दलितों के अपमान की भावना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पहचान है। मांझी ने पीएम मोदी को कहा 'धन्यवाद'पीएम मोदी के इस बयान के बाद जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है कि और सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी। आपके स्नेह और अपनापन ने हमेशा मुझे शक्ति दी है। दलितों और वंचितों के प्रति आपकी निष्ठा अद्वितीय है। आपका स्नेह मुझपर और समस्त दलितों और वंचितों पर हमेशा बना रहे। धन्यवाद प्रधानमंत्री @narendramodi जी।आपके स्नेह और अपनापन ने हमेशा मुझे शक्ति दी है।दलितों/वंचितों के प्रति आपकी निष्ठा अद्वितीय है,आपका स्नेह मुझपर और समस्त दलितों/वंचितों पर हमेशा बना रहे।@AHindinews @BJP4Bihar pic.twitter.com/yHbXqQvhdq— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) November 11, 2023PM पर JDU का पलटवारहालांकि पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब बिहार की सियासत एकबार फिर गरमा गयी है। इस मामले पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने प्रतिकार किया है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा है कि अगर आप ज्यादा हितैषी हैं तो जीतन राम मांझी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये जातीय गणना की टीस दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि रामनाथ कोविंद का अपमान करने गर्व महसूस कर रहे थे क्या?
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ललित नारायण मिश्रा टेक्निकल बिल्डिंग के विभिन्न कक्षों, कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की छात्राओं द्वारा तैयार की गयी रंगोली का भी अवलोकन किया।नई बिल्डिंग का किया उद्घाटननयी बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेहरु पार्क के सामने निरीक्षण करने पहुंचे। वहां बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिएा। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार करीब 15 मिनट तक रहे और अधिकारियों से बातें करते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को भूकंपरोधी बिल्डिंग बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के परिसर में स्थापित स्व. ललित नारायण मिश्रा जी की आदमकद प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। पटना की हवा अब देश की राजधानी दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गयी है लिहाजा लोगों को काफी मुश्किलातों का सामना करना पड़ रहा है। पटना की बिगड़ी हवाफिलहाल राजधानी पटना की आबोहवा बहुत अधिक खराब हो गयी है। AQI लेवल 400 के पार पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक पटना के 6 इलाकों की हवा बेहद खराब हो चुकी है। इसमें गांधी मैदान, समनपुरा और राजवंशी नगर क्षेत्र के आसपास की हवा गंभीर स्तर तक पहुंच गयी है। इन सभी जगहों पर PM 10 यानी मोटे धूलकण की मात्रा मानक से 7 गुणा अधिक है। गांधी मैदान में सूचकांक 468 हो गया है। पटना से पूर्णिया का बुरा हालकेन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की तरफ से जारी देशभर के 239 शहरों की राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक दिल्ली का 261 रहा। पटना में 400 पार है। वहीं, सूबे के कुल 13 प्रदूषित शहरों में पटना दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर पूर्णिया है। 10 लाख रुपये का लगा जुर्मानाआपको बता दें कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने प्रदूषण फैलाने के मामले में मेसर्स अहलूवालिया कांट्रैक्ट्स इंडिया लिमिटेड पर 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। NGT के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 4 टीम बनायी थी। इस टीम ने पटना के प्रदूषण वाले स्थानों का निरीक्षण किया था।
PATNA : बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर राजधानी पटना में तांडव मचाया है और एक बड़े बिल्डर आलोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है। पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडवये पूरी घटना पटना के रुपसपुर नहर रोड की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर आलोक शर्मा को गोली मार दी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बिल्डर आलोक शर्मा की गोली मारकर हत्या गौरतलब है कि बिल्डर आलोक शर्मा के साथी रहे बिल्डर मंटू शर्मा की भी खगोल स्थित घर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही स्थायीन पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। गाड़ी का पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंगबताया जा रहा है कि बिल्डर आलोक शर्मा अपनी गाड़ी से पटना की तरफ जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान बिल्डर आलोक शर्मा का ड्राइवर भी साथ था और गाड़ी चला रहा था। फिलहाल ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
PATNA : CBI ने फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश किया है। जी हां, सीबीआई ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसी ने अररिया के विशाल उर्फ अभिषेक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।विशाल समेत तीन गिरफ्तारसीबीआई ने अररिया के विशाल उर्फ अभिषेक के साथ-साथ बेंगलुरु के अजय कुमार और झारखण्ड के अमन कुमार उर्फ रुपेश को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने बीते 2 सालों में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए थे। पटना समेत 9 ठिकानों पर चला तलाशी अभियानअधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने पटना, मंगलुरु, बेंगलुरु और धनबाद में 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार तलाशी अभियान में यह सामने आया है कि गिरोह बीते 2 सालों से फर्जीवाड़े में शामिल था। गिरोह सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में 10 से 15 लाख रुपये लेता था। इस तरह गिरोह ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। नौजवानों को शिकार बनाता था गिरोहये गिरोह नौजवानों को ही शिकार बनाता था। इन्होंने कई शहरों में फर्जी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए थे, जिनमें से पटना और मुंबई के साकीनाका मे एक-एक शिविर अभी भी संचालित हो रहा था।
PATNA : बिहार विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गये बयान के बाद सूबे की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है और बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया है। वहीं, नीतीश कुमार द्वारा सदन में माफी मांगने के बाद अब जेडीयू ने मोर्चा संभाल लिया है और बीजेपी पर तीखे पलटवार शुरू कर दिए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी को घेरा है। CM का बचाव...PM पर सीधा प्रहारजनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में प्रजनन दर किस तरह से घट रहा है, इसका विश्लेषण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अपनी बात रखी थी। इन बातों को बोलने के क्रम में उन्होंने एक-आध शब्द ऐसे कह दिए, जो नहीं कहने चाहिए थे, इसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त कर दिया है। बात समाप्त हो गई। लेकिन, 'बेटी बचाओ-बेटी पटाओ' और 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसी बातें कहने वाले प्रधानमंत्री जी ने क्या कभी इन शब्दों के लिए खेद प्रकट किया है?कई वीडियो दिखा प्रधानमंत्री को घेरा ललन सिंह ने पीएम मोदी और बीजेपी पर पलटवार करते हुए कई वीडियो दिखाए और रैली में दिए गये भाषणों को सुनाया। इसके साथ ही ललन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए बिहार में जो काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, वैसा किसी ने नहीं किया है। इसके साथ ही ललन सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का भी जिक्र किया और कहा कि ये लोग महिलाओं के सम्मान में क्या बोलेंगे। 'पीएम मोदी दे रहे हैं प्रवचन'ललन सिंह ने सीएम नीतीश की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास का मुख्यमंत्री का नारा है लेकिन प्रधानमंत्री तो प्रवचन दे रहे हैं। उन्होंने नारा दिया है कि सबका साथ-सबका विकास लेकिन आखिर किसका विकास हुआ है। रोजगार बंद कर दिया। कहते हैं कि काला धन लाएंगे लेकिन काला धन आया नहीं, आखिर काला धन जा कहां रहा है। देश का निजीकरण हो रहा है।
PATNA : पटना के डाकबंगला चौराहे पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जमकर हंगामा किया है, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंचे SDO के साथ भी आंगनबाड़ी सेविकाएं उलझ गयीं। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं की जोरदारप झड़प हुई। वे लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। पुलिस से उलझीं आंगनबाड़ी सेविकाएंफिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है और सभी वाहनों को हटाया जा रहा है। पुलिस के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने हाथापायी की और अपनी मांगों को लेकर लगातार नारा बुलंद करती रहीं। आपको बता दें कि मंगलवार को भी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया था। मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांगगौरतलब है कि बिहार की 25 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं मंगलवार को पटना पहुंची और मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं के प्रदर्शन की वजह से पटना की कई सड़कें जाम हो गयी है।
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म बड़ी बात ये है कि नीतीश सरकार 9 नवंबर को बिहार विधानसभा में आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के लिए बिल लाएगी। इस संबंध में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान करते हुए आरक्षण का दायरा 50% से बढ़ाकर 65% करने का प्रस्ताव दिया, जिसका भारतीय जनता पार्टी ने भी समर्थन दिया।आरक्षण का दायरा 50% से बढ़ाकर 65% करने का संकेत बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा 50% से बढ़ाकर 65% करने का संकेत दिया और कहा कि आरक्षण का दायरा 65 फीसदी होना चाहिए। इसका बीजेपी ने भी सपोर्ट किया। बताया जा रहा है कि नीतीश सरकार ने बीसी और ईबीसी वर्ग के लिए ये प्रस्ताव पेश किया है।विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम नीतीश ने बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 50 से 65 करने का प्रस्ताव रखा। EWS के 10 फीसदी को मिलाकर आरक्षण 75 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा गया है। CM नीतीश ने बताया कि सरकार आरक्षण का दायरा बढ़ाने जा रही है। इसमें 43 फीसदी ओबीसी और ईबीसी के लिए जबकि 10 फीसदी EWS के लिए आरक्षण होगा। वहीं SC को 20 फीसदी आरक्षण और ST को 2 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
PATNA:-बिहार विधानमंडल सत्र के दौरान हजारों आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका अपनी मांगो के लेकर प्रदर्शन करने विधानसभा गेट तक पहुंच गयी जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा,वहीं इस दौरान एक आन्दोलनकारी महिला बेहोश हो गई जिसे अन्य आन्दोलनकारी अस्पताल ले कर गए.बताते चले के मानदेय बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति समेत अन्य मांगो को लेकर आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का आन्दोलन पहले से चल रहा है.इन्ही मांगो के समर्थन में आज हजारों आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका विधानसभा गेट के पास पहुंच गयी जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है.गौरतलब है कि अभी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है और इस सत्र का आज दूसरा दिन है.सत्र को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से ही धारा 144 लगाई हुई है. प्रदर्शन की सूचना पर पटना के डीएम चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा मौके पर मौजूद हैं.सभी आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका को वहां से हटाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है.
patna:- 'किडनी ले लो, रिजल्ट दे दो' का नारा लगाने वाले छह अभ्यर्थियों के खिलाफ बिहार लोक सेवा आयोग(Bpsc) ने एक्शन लिया है और इन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है.संतुष्टिलायक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर इन सहायक इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों पर आनेवाले दिनों में आयोग की परीक्षा से वंचित करने की बात कही गयी है. जिन 6 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया है.उनमें रिजवान आलम, सतीश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, सिकंदर कुमार ,वीर धनंजय कुमार और अबूजर रहमानी शामिल है.बीपीएससी ने इन सभी अभ्यर्थियों पर निराधार आरोप लगाकर आयोग की छवि खराब करने को लेकर नोटिस जारी किया है. इन सभी अभ्यर्थियों का क्रमांक पंजीयन और उनके द्वारा की गई टिप्पणी को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और सूचना की तिथि एक सप्ताह के अंदर इन सभी को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.संतुष्टिलायक जवाब नहीं मिलने या किसी तरह का जवाब नहीं मिलने पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी है.इन्हें भविष्य में होनेवाली आयोग की परीक्षा से वंचित करने की बात भी कही गयी है.बताते चलें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा कार्यालय के समक्ष सहायक इंजीनियंरिंग भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे थे. कुछ अभ्यर्थियों ने किडनी लेकर भी आयोग से रिजल्ट देने की मांग की थी.जिसके जवाब में बीपीएससी ने नोटिस जारी किया है.गौरतलब है कि बीपीएससी ने इस आन्दोलन के बाद ही रिजल्ट जारी किया है.
PATNA:-बड़ी खबर रेलवे और अपराधियों से जुड़ी हुई है..1.5 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर वंदे भारत,राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेन के उड़ाने की धमकी दी गयी है.इस धमकी के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.जीआरपी ने मामला दर्ज की छानबीन शुरू कर दी है.मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर टर्मिनल के स्टेशन मास्टर को डाक से धमकी भार पत्र मिला है.धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.किसी अज्ञात व्यक्ति ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक को डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र भेजा है.इस पत्र में डेढ़ करोड़ रंगदारी मांगी गयी है.रंगदारी नहीं देने पर वंदे भारत,शताब्दी,राजधानी और नार्थ इस्ट जैसी ट्रेनों को उड़ाने की धमकी दी गई है.पत्र मिलने के बाद स्टेशन प्रबंधक की ओर से रेल पुलिस में आवेदन दिया गया, जिसके बाद रेल पुलिस(GRP) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.वहीं इस मामले में जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि तीन नवंबर की शाम को राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक को डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र मिला. उनको मिले धमकी भरे इस पत्र में लिखा था कि डेढ़ करोड़ दो वर्ना राजधानी, शताब्दी वंदे भारत ट्रेनें नहीं बचेगी.स्टेशन प्रबंधक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और रेल पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर तकनीकी और वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए जांच कर रही है.पत्र किस डाकघर से आया था और कहां का मोहर लगा है.इसकी जांच की जा रही है.जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक टीम का भी सहयोग लिया जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा
PATNA : बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने भोजपुर के सबसे बड़े बालू माफिया विकास यादव उर्फ भूटन राय को धर-दबोचा है। पुलिस को विकास यादव की सरगर्मी से तलाश थी। उसपर 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीबताया जाता है कि बालू माफिया विकास यादव उर्फ भूटन राय ने हथियार के बल पर कई घटनाओं को अंजाम दिया था लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। तीन दिन पहले ही दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का नेतृत्व किया था। विकास यादव की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था, जिसके बाद एक्शन में आते हुए पुलिस ने देर रात विकास यादव को धर-दबोचा है। कई और खुलासे होने की उम्मीदफिलहाल विकास यादव उर्फ भूटन राय की गिरफ्तारी को काफी बड़ा माना जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी से अवैध बालू खनन के कई मामलों के खुलासा होने की संभावना है।
PATNA : PFI के फुलवारीशरीफ और मोतिहारी मामले की जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही NIA की तरफ से कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। रोजाना कई नयी जानकारियां सामने आने लगी हैं। NIA के नये खुलासे के मुताबिक PFI ने न सिर्फ फुलवारीशरीफ बल्कि इसके साथ ही पटना और आसपास के कुछ शहरों को अपना ठिकाना बना रखा था। NIA का बड़ा खुलासापता चला है कि पटना के फुलवारीशरीफ स्थित नूर मंजिल को किराए पर लेकर PFI के कमांड सेंटर के तौर पर उपयोग किया जा रहा था। यहां ट्रेनिंग सेंटर तो चल ही रहा था, यहां से दूसरे स्थानों के छोटे-छोटे ठिकानों का संचालन किया जा रहा था। इसके साथ ही कई और शहरों में ठिकाना बनाने की तैयारी भी थी। पटना समेत कई और शहर थे निशाने परकुछ दिनों पहले NIA की पटना स्थित स्पेशल कोर्ट में इस मामले के एक मुख्य अभियुक्त के खिलाफ दायर चार्जशीट में भी इस बात का उल्लेख प्रमुखता से किया है। NIA ने अब इन छोटे ठिकानों से जुड़े लोगों की तफ्तीश तेज कर दी है। जल्द ही कई और गिरफ्तार किए जा सकते हैं। बनाए थे कई छोटे ठिकानेफिलहाल NIA की जांच में ये बातें सामने आयी है कि सिमी के बैन के बाद इसके मुख्य नुमाइंदें अथर परवेज, मो. जलालुद्दीन खान, नुरुद्दीन जंगी, अरमान मलिक ने बिहार में PFI की जड़ें मजबूत करने के लिए खासतौर से पहल की। जानकारी के मुताबिक PFI की तरफ से फुलवारीशरीफ के बाद मोतिहारी मॉड्यूल और पटना समेत अन्य स्थानों पर इससे जुड़े कई छोटे ठिकाने बनाए थे। पीएफआई के अलावा दो-तीन और कट्टरपंथी विचारधारा को पोषित करने वाले संगठन बनाए थे। इनमें वहादत-ए-इस्लामी हिंद और वहादत-ए-इस्लामी प्रमुख हैं। फुलवारीशरीफ वाले केस में इस संगठन से जुड़े लोगों की भूमिका प्रमुखता से सामने आई है। इस प्रतिबंधित संगठन के लोग भी फुलवारीशरीफ वाले केंद्र से सीधे जुड़े थे। ये अलग-अलग स्थानों पर छोटे संगठनों में लोगों खासकर युवाओं को भड़काने का काम करते थे। कई जगहों पर भड़काया था तनाववहीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि PFI और इससे जुड़े अन्य छोटे संगठनों ने शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर किसी मुद्दे को लेकर तनाव भड़काने का काम किया था। पिछले वर्ष PFI के फुलवारीशरीफ मॉड्यूल के खुलासे से पहले इस तरह की घटनाएं कई स्थानों पर हुई थी।
PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग ने लापरवाह प्राचार्यों पर सख्ती दिखाई और गूगल सीट पर रोजाना सूचना अपडेट नहीं करने वाले 439 प्रिंसिपल्स के वेतन पर चाबुक चलाया है। शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती जी हां, शिक्षा विभाग ने 439 प्राचार्यों का एकदिन का वेतन रोकने का आदेश सभी कुलसचिवों को दिया है, जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इनमें अंगीभूत कॉलेज के 203 प्राचार्य शामिल हैं, जबकि संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के 236 प्राचार्य शामिल हैं। 439 प्रिंसिपल्स के वेतन पर चलाया चाबुकगौरतलब है कि उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने संबंधित प्रिंसिपल्स का 1 नवंबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कुलसचिवों से कहा है कि रोजाना दोपहर 5 बजे सभी 263 अंगीभूत कॉलेज और 789 संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी और अन्य अधिकारी संबंधित समस्याओं पर विमर्श करते हैं और सूचनाओं का संग्रह करते हैं।भारी लापरवाही के बाद एक्शन में शिक्षा विभाग आपको बता दें कि बिहार में शिक्षा की बेहतरी के लिए रोजाना गूगल सीट पर सूचनाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। ये काम अक्टूबर के मध्य से ही जारी है। 26 अक्टूबर से उच्च शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशकों द्वारा रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सूचनाओं को अपडेट कर गूगल सीट भरने को कहा जा रहा है लेकिन फिर भी इसका पालन नहीं किया जा रहा है और भारी लापरवाही बरती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने ये बड़ा कदम उठाया है।