
धनबाद पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब किया नष्ट
धनबाद : दीवाली को लेकर एक्साइज विभाग धनबाद ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी है. झरिया ,बलियापुर थाना के कोढिया पट्टी, नई दुनिया, आशा बिहार सहित अन्य क्षेत्रों में एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से 400 लीटर तैयार महुआ शराब और 2000 किलो जावा को नष्ट कर दिया है. वही शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है. वहीं शराब कारोबारी टीम को देख मौके से भाग निकला. मामले में एक्साइज विभाग के निरीक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि दीवाली को लेकर विभाग अवैध देसी व विदेशी शराब के खिलाफ छापेमारी चला रही है. झरिया और बलियापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी किया गया है. जिसमें 400 लीटर महुआ और 2000 किलो जावा को नष्ट किया गया है. छापेमारी आगे भी जारी रहेगा.
