धनबाद:-धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर कोटालअड्डा के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एवं सड़क किनारे कोयला लदे600ट्रक पिछले दस दिनों से खड़े हैं। कुछ चालकों ने बात करने पर बताया कि कागज का इंतजार किया जा रहा है। बात फैली तो चालकों के बीच अफरातफरी मच गई। ट्रक कोलेकर इधर- उधर भागने लगे। कुछ ट्रक अब भी खड़े हैं।

इतने दिनों से600ट्रक खड़े रहने के बाद भी पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी नहीं ली गई। कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। अंदरखाने जो सूचना मिल रही है, उसके अनुसार कोयला लदे इन ट्रकों के पास चालान नहीं है। चालान नहीं होने के कारण ही इन ट्रकों को जीटी रोड पर गिरिडीह बॉर्डर पर इंट्री नहीं मिली, इसी कारण ट्रक खड़े हैं। खड़े सभी ट्रकों पर यूपी और बिहार के नंबर प्लेट लग हुए थे।

वही इस संबंध में जिला खनन अधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि सूचना मिली है, कार्रवाई की जाएगी। खनन टास्क फोर्स में और कई अधिकारी है सबका अधिकार है समय-समय पर कार्रवाई करें। हम लोग भी कई बार आभियान चलाकर कागजात की जांच का अभियान चलाया है आगे भी आपके द्वारा जानकारी मिली है कार्रवाई की जाएगी।