दरभंगा : बड़ी खबर दरभंगा से है जहां बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौल-अटहर मुख्य सड़क के बीच परवाहा बांध के पास बीती देर रात करीब 2 बजे शराब लदी ट्रक सड़क किनारे पलट गई. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. देखते ही देखते ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

बघौल-अटहर मुख्यमार्ग पर ट्रक पलटते ही शराब लूटने की मची होड़

बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौल-अटहर मुख्यमार्ग पर ट्रक के पलटने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रक में लदी शराब निकालने लगे. सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब सुबह 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी. ट्रक का नंबर HR 45C 8635 है.

दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट--