

मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Live
नवादा/गोविंदपुर: बुधवार को नवादा जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कार्ट मॉल के पास से स्कूल ड्रेस में खड़ा एक छात्र रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।जैसे ही मामला सामने आया, एसपी अभिनव धीमान ने तत्काल सभी थानों को अलर्ट कर दिया। पुलिस टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर गोविंदपुर थाना क्षेत्र में झारखंड सीमा के पास स्थित एक सुनसान यात्री शेड से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।पुलिस को दिए गए बयान में बच्चे ने बताया वह मॉल के पास खड़ा था, तभी एक कार आकर रुकी। कार से एक व्यक्ति उतरा, जिसने पीछे से उसकी नाक पर कोई रूमाल रखा। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को गोविंदपुर बाजार से करीब 300 मीटर पहले एक सुनसान यात्री शेड में पाया। बच्चा डरा-सहमा हुआ था। उसके चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी। पुलिस को घटना संदिग्ध लगी और कई सवाल खड़े हो गएक्या यह किसी गिरोह की करतूत थी? या सिर्फ डराने की कोशिश? इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।गोविंदपुर पुलिस ने तत्काल बच्चे को थाने लाकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की और परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही बुंदेलखंड थाना पुलिस भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई।नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
बिहार:- नवादा जिला के कौआकोल प्रखण्ड कार्यालय में गुरुवार को पंचायत उप चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ डॉ०अखिलेश कुमार ने वार्ड सदस्य एवं पंच पद पर निर्वाचित प्रतिनिधि को जबकि दरावां पंचायत समिति सदस्य पद पर उप चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधि रूपा सिंह को जिला से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी,जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि कौआकोल प्रखण्ड के छबैल पंचायत के वार्ड नम्बर-02 में वार्ड सदस्य पद पर गोल्डन कुमार,कौआकोल पंचायत के वार्ड नम्बर-03 में वार्ड सदस्य पद पर शमीदा खातून तथा नावाडीह ग्राम कचहरी के वार्ड नम्बर-08 में पंच पद पर विवेक कुमार उप चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जबकि दरावां में हुए पंचायत समिति सदस्य पद पर रूपा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को विशाल अंतर से हराकर उप चुनाव में परचम लहराया। जिसके बाद चुनाव आयोग के आदेश पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का गुरुवार को शपथ ग्रहण कराया गया। मौके पर बीपीआरओ शमा बानो,प्रधान सहायक संजय कुमार शम्मा,नाजिर गोपाल कुमार आदि मौजूद थे।कौआकोल से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
रजौली:- नवादा जिला के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के बीजवन गांव के खेत से एक शव को बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।क्या है पूरा मामलारविवार को रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के बीजवन गांव के खेत से एक शव को बरामद किया। शव को खेत गए ग्रामीणों ने पहले देखा जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रजौली पुलिस को दिया। शव को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ गुलशन कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की बारीकी से जांच पड़ताल किया। एसडीपीओ ने बताया कि शव की पहचान बीजवन गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम बुलाकर मामले की जांच की जाएगी।मृतक के पिता संजय कुमार ने बताया कि मेरा बेटा मोटर बनाने का काम करता था। शनिवार की रात 9 बजे फोन पर बताया कि कुछ काम बाकी है,घर आने में थोड़ा समय लगेगा। उसके बाद सुबह में हमलोग को पता चला खेत में मेरे बेटे का शव बरामद हुआ है। फिलहाल घटना होने के बाद घर में कोहराम मच गया है। पिता ने बताया कि घर में कमाने वाला एक ही व्यक्ति था।
NAWADA : दुर्गा पूजा के मद्देनजर नवादा के रजौली में पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च किया। थाना परिसर से निकले मार्च का नेतृत्व रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने किया। उनके साथ रजौली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी थे। पुलिस बलों ने मार्च करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारे का संदेश दिया। शहर के अस्पताल रोड, संगत मोड़, बीच बाजार, नीचे बाजार बजरंगबली चौक रोड, रजौली बस स्टैंड आदि मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों को पुलिस की उपस्थिति और सुरक्षा का अहसास कराया। एसडीपीओ ने लोगों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। कहा गया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का खलल डालने पर उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक तैयारी की गयी है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बलों और दंड अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। फ्लैग मार्च में स्वॉट व जिला पुलिस के जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रजौली थानों की पुलिस भी फ्लैग मार्च में शामिल थी। वहीं, स्वॉट के जवानों के एसआई के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सायरन देते हुए रविवार की दोपहर फ्लैग मार्च किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों और अधिकारियों ने रेड लाइट और सायरन के साथ शहर के कई संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। वहीं, मौके पर पीएसआई रौशन कुमार के साथ कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
नवादा में अमावां स्थित नानकशाही संगत के महंथ शक्ति मुनि दास पर जानलेवा हमला हुआ. इसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम और स्थानीय थाना को दी. मामले की जानकारी मिलते ही थाने में पदस्थापित एसआई पिंकी कुमारी और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहीं एसआई पिंकी कुमार के निर्देश पर लहूलुहान महंथ को डायल 112 की टीम में रहे एसआई मोतीलाल सिंह के साथ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. डायल 112 की टीम ने रात 9 बजे अस्पताल मं इलाज के लिये भर्ती कराया. महंथ का सिर फटा हुआ था. कई जगह चोटें थी. सिर में 6 टांके लगाने पड़े. डॉक्टर ने बताया कि घायल महंथ के शरीर के कई हिस्सों में भी चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहरत इलाज के लिये पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत अमावां संगत के महंथ शक्ति मुनि दास ने कहा कि वे संगत एवं ठाकुरजी की सेवा विगत आठ वर्षों से करते आ रहे हैं. गुरुवार की शाम को संगत के भवन में एक दुकानदार का अग्रीमेंट पूरा होने पर दुकान खाली करने को कहा गया था. इसके बाद अमावां गांव के ही रामसागर सिंह, नवल सिंह और सुरेश सिंह संगत परिसर आकर गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर लाठी डंडे से पिटाई कर दी. जिससे लहूलुहान हो गये और बेहोश होकर वो गिर पड़े. पहले तीन महंथों की हो चुकी है संदेहास्पद मौत घायल महंथ शक्ति मुनी दास ने बताया कि कुछ भूमि माफिया ने संगत की जमीन हड़पने की नियत से एक फर्जी कमिटी बनाई है. उस कमिटी का धौंस दिखाकर वो संगत कि संपत्ति को हड़पना चाहते हैं. इसका विरोध करने पर संगत के महंथों के साथ मारपीट की जाती है. घायल महंथ शक्ति मुनि दास ने विरोध करने वाले तीन महंथ की संदेहास्पद मौत हो चुकी है. महंथ शक्ति मुनी दास ने बताया कि तीनों महंथ की हत्या हुई थी. एक को कुएं में डालकर, दूसरा का एक्सिडेंट करवाकर और तीसरे की गला घोटकर हत्या की गई है. अब फर्जी कमिटी के सदस्यों ने मुझे भी हत्या की चेतावनी दी है. इसका रजौली थाना में सनहा दर्ज कराया हुआ है. घायल महंथ ने बताया कि इलाज के बाद वो मामला दर्ज करवायेंगे.
रजौली(नवादा):- बिहार की नवादा और एमपी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है और दो महिला समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार ये आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. पुरानी बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आने वाले ग्राहकों के साथ सेंधमारी करने वाली मध्य प्रदेश की दो महिला चोर एवं एक पुरुष चोर को एसआई सत्येंद्र सिंह ने पुलिस बलों के सहयोग से हिरासत में लिया।मौके से एक स्विफ्ट वाहन संख्या एमपी09जेडएम 4208 को भी जब्त किया गया।पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने कहा कि बीते 22 फरवरी को बैंक में पैसे जमा करने आये एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी के बैग में ब्लेड मारकर पैसों की चोरी की गई थी।जिसका वीडियो फुटेज भी निकाला गया था,किंतु उस समय से ब्लेड मारने वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।इसी बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में भी दोनों महिला को देखा गया।इस दौरान बैंक कर्मियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज से पहचान भी किया गया।उसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।वहीं साथ में रहे एक युवक जो वाहन लेकर फरार होने लगा।जिसे पुलिस कर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ा एवं तीनों लोगों को थाना परिसर ले आई।इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि गिरफ्त में रही दोनों महिलाओं एवं एक युवक को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है
नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के परतौनिया और चरघरवा गांव के जंगलों में रविवार को एसपी नवादा अंबरीष राहुल के निर्देशानुसार दंडाधिकारी की मौजूदगी में एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के सहयोग से करीब एक एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया। SDPO ने बताया कि सूचना तंत्र द्वारा जानकारी मिली थी कि रजौली थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में भारी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई गौतम कुमार, जिला पुलिस बल और वज्रटीम भी शामिल थी।घंटों चले ऑपरेशन में एक एकड़ जमीन पर कच्ची अफीम की खेती को ध्वस्त किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि सुबह में भौर गांव में पहाड़ी दुर्गम रास्तों को पार करते हुए टीम ने यह सफलता अर्जित की है। साथ ही बताया कि जंगल में नालों के पास और छोटी पहाड़ी की घाटियों के बीच छुपी हुई जमीन पर लगी है। अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी। अगर समय रहते इसको ध्वस्त नहीं किया जाता तो करोड़ों के मूल्य का नशा बाजार तक पहुंच जाता।पुलिस की कार्रवाई कई दिनों की लगातार प्लानिंग एवं सटीक सूचना संकलन के बदौलत सफल हुई है। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि परतौनिया के दो जगहों पर अफीम की खेती को दंडाधिकारी के सामने विनष्ट किया गया है। वहीं, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी विगत दो वर्षों में तीन बार पुलिस कार्रवाई कर इसी स्थान के आसपास अफीम की खेती को विनष्ट किया गया था लेकिन सुदूरवर्ती क्षेत्र के कारण बार-बार पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी अफीम का कारोबार फल-फूल रहा है।
NAWADA:-बिहार के नवादा से दर्दनाक घटना हुई है. तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. वही एक की हालत काफी गंभीर है. यह हादसा हिसुआ थाना क्षेत्र के चातर मोड के समीप की है .मृतकों की पहचान नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू अंसार नगर के दिलशाद अंसारी और हिसुआ थाना क्षेत्र के सिंहीन गांव के शहबाज अंसारी के रूप में की गई है. बताया गया है कि शहबाज फिलहाल न्यू अंसार नगर में ही रह रहा था. वहीं घायल युवक मो. सुफियान मृतक शहबाज का भाई है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है.स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर उर्स का मेला देखने हिसुआ थाना क्षेत्र के सिंहीन गांव जा रहा था. तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला. इस दुर्घटना में दो दो लोग की मौत घटनास्थल पर हीं हो गया, वहीं दूसरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है. हिसुआ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार की मौत हुई है. सूचना के तुरंत बाद एसआई हिमांशु पप्पू एवं दल बल के साथ मैं घटनास्थल पर पहुंचा और सभी को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
NAWADA : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के करणपुर गांव के जंगली क्षेत्रों में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक शराब निर्माण की भट्ठी को ध्वस्त किया, सैकड़ों लीटर जावा महुआ शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान 100 लीटर शराब और एक बाइक को जब्त किया गया। साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया।इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी को पूर्णतः सफल बनाने को लेकर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। गठित टीम में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई पिंकी कुमारी, एसआई दशरथ चौधरी और ASI जयशंकर पाण्डेय, वज्र पुलिस टीम के अलावा थाने में पदस्थापित बल मौजूद रहे।थानाध्यक्ष ने बताया कि धमनी के करणपुर गांव के जंगली क्षेत्रों में शराब निर्माण एवं बिक्री की गुप्त सूचना मिल रही थी। सूचना के आलोक में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान घने जंगली क्षेत्रों में एक शराब भट्ठी को ध्वस्त एवं निर्माणयुक्ति को बरामद किया गया। साथ ही 500 लीटर से भी अधिक तैयार जावा महुआ शराब को जमींदोज किया गया। वहीं, 100 लीटर महुआ शराब लदे बाइक को जब्त किया गया एवं दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान झारखण्ड के मरहु थाना क्षेत्र के किटपेड़ी गांव निवासी सोम कंदील के पुत्र मथुरा कंदील एवं सपही गांव निवासी सरयू भुल्ला के पुत्र दुर्गा बुल्ला के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों गिरफ्तार शराब धंधेबाजों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों गिरफ्तार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
NAWADA:-खबर नवादा के रजौली अनुमंडलीय अस्पताल से है जहां प्रसाव कराने आयी महिला के नवजात बच्चें की मौत हो गयी जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया,वहीं अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही से इंकार किया.मिली जानकारी के अनुसार प्रसूता की पहचान बहादुरपुर पंचायत के गंगटा गांव निवासी 23 वर्षीय सुमा कुमारी के रूप में हुआ है।पीड़ित परिजनों ने कहा कि गर्भवती सुमा कुमारी का ससुराल जोगियामारण पंचायत के भड़रा गांव है,लेकिन गर्भवती महिला अपने मायके में रह रही थी। दर्द महसूस होने पर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सुमा को प्रसव कराने के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. किन्तु परिजनों से आरोप लगाया कि अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा देखभाल के अभाव की वजह से प्रसव के बाद नवजात शिशु मृत पाया गया।परिजनों को शिशु के मृत होने की सूचना दिए जाने के बाद सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जच्चा व बच्चा दोनो की रिपोर्ट सही थी।यदि डिलीवरी में किसी प्रकार की परेशानी थी तो ड्यूटी में रहे जीएनएम एवं चिकित्सक को रेफर कर देना चाहिए था,किंतु स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने के साथ-साथ उन्हें गुमराह करके रखा गया।वहीं ड्यूटी में रहे चिकित्सक श्यामनन्दन प्रसाद ने कहा कि प्रसव के बाद बच्चा मृत पाया गया।साथ ही कहा कि सम्भवतः बच्चे ने गर्भ में गंदा पानी पी लिया होगा।इस वजह से बच्चे की मृत्यु गर्भ में ही हो गई होगी।जबकि अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने कहा कि डिलीवरी से पूर्व बच्चे के मृत होना दुःखद है,पर अस्पताल में ड्यूटी में रहे स्वास्थ्यकर्मियों से किसी प्रकार की चूक नहीं हुई है।
NAWADA : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के NH-20 और SH-70 पर नए मोट व्हीकल कानून को लेकर बस और ट्रक ड्राइवरों का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। इस कारण से स्नातक की चल रही परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें कॉलेज पहुंचने मे काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।यात्रियों को पैदल यात्रा कर अपने मंजिल तक जाना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह नये कानून में संशोधन के बाद बस और ट्रक ड्राइवर का आंदोलन है। इसके कारण नौकरी-पेशा वाले लोग भी अपनी ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंच रह रहे हैं और जाम में अपनी निजी वाहन के साथ फंसे हुए दिख रहे हैं।वहीं, रजौली न्यू बाईपास के पास ट्रक चालकों द्वारा टायर जलाकर रास्ता ब्लॉक किया गया है, जिसकी वजह से एंबुलेंस से जा रहे मरीजों और तिमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस और ट्रक चालकों के आंदोलन के कारण समेकित जांच चौकी पर वाहनों की आवाजाही नगण्य हो गई है, जिसके कारण परिवहन विभाग के डाटा ऑपरेटर को राजस्व प्राप्ति में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डाटा ऑपरेटर शकील अहमद ने बताया कि 2 जनवरी के 12 बजे रात से 12 बजे दिन तक करीब 40 हजार रुपये राजस्व के रूप में परमिट और मैकेनिकल से प्राप्त हुई है। जबकि अन्य दिनों में करीब ढाई से पौने तीन लाख रुपये तक राजस्व की प्राप्ति होती थी लेकिन चालकों के इस आंदोलन के कारण जांच चौकी पर वाहनों के आवागमन में काफी गिरावट आयी है, जिसका नतीजा है कि राजस्व अन्य दिनों की अपेक्षा काफी काम प्राप्त हुआ है।वहीं, यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के हड़ताल पर होने के कारण टोटो संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते नजर आए। नरहट थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी मो. सद्दाम हुसैन ने कहा कि वे नववर्ष को लेकर रजौली अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। वहीं, मंगलवार की सुबह जब वे वापस अपने घर जाने को बस स्टैंड पहुंचे तो कोई गाड़ी नहीं मिली, जिसकी वजह से अपने साथ अपनी पत्नी एवं मां के साथ खड़े हैं।हालांकि इस बीच टोटो चालकों की मौज है। टोटो चालकों द्वारा 600 रुपये से 700 रुपये लेकर रजौली से नरहट तक छोड़ने की बात कही जा रही है।
NAWADA:-खबर नवादा के रजौली से हैं,यहां छठी की खुशई मातम में बदल गयी क्योंकि इसमें शामिल होने आये युवक की हत्या कर दी गयी है.हत्या की सूचना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है.यह घटना रजौली बलिया गांव में हुई है.हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहपंचकर छानबीन में जुटी है.इस संबंध में रजौली डीएसपी पंकज कुमार बताया जाता है कि रात में बलिया गांव में एक छठियारी समारोह में शामिल होने गया जिला के फतेहपुर प्रखंड करियादपुर गांव से आये युवक सुनील कुमार का शव रजौली-चौथा मार्ग पर मिला था.ग्रामीणों ने सड़क के किनारे शव को देखा जिसकी जानकारी डायल 112 को दी गयी.मौके पर पहुंची 112 टीम ने रजौली थाना को सूचना दिया.जिसके बाद शव को जब्त कर छानबीन की जा रही है.मृतक युवक की पहचान गया जिला के सुनील कुमार के रूप में हुआ है जो अपने मौसी के यहां छटियारी पूजन में सम्मिलित होने आया था.इसी बीच युवक की हत्या कर रोड के किनारे फेंक दिया गया .रजौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.और हत्या की तहकीकात कर रही है.
नवादा : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा पूरे बिहार में लगातार शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार लाने की कवायद की जा रही है। इस दौरान केके पाठक लगातार कई स्कूलों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। वहीं इसी बीच एक खबर ऐसी भी सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षक ही साहब के आदेश की ऐसी की तैसी करने में जुटे है। मामला नवादा के रजौली इलाके का बताया जा रहा है जहां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चपहेल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक अपर मुख्य सचिव के दिए आदेश को धता बता अपनी मनमानी करते नजर आए। गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेशानुसार विद्यालय का संचालन 5 बजे तक करना है। क्योंकि दक्षता के तहत कमजोर छात्र और छात्राओं को विशेष क्लास चलाकर शाम 4 बजे से शिक्षा देना है। लेकिन प्राथमिक विद्यालय चपहेल के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार और वहां तैनात के शिक्षकेत्तर कर्मी अपर मुख्य सचिव के आदेश को तांक पर रख कर अपने मनमर्जी के समयानुसार विद्यालय बंद कर घर चले जाते है।इस मामले की खुलासा तब हुआ जब कुछ ग्रामीणों विद्यालय पहुंचे। स्कूल पहुंचे ग्रामीणों को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट में ही सभी कक्षा सहित विद्यालय के कार्यालय में ताला लटका मिला। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इन विद्यालयों का रेगुलर निरीक्षण किया जाये ताकि तय समय तक विद्यालय का संचालन हो सके और बच्चों का भविष्य संवर सके। स्कूल के प्रांगण में खेल रहे बच्चों से पूछने पर पता चला कि सभी शिक्षक 2:00 बजे ही विद्यालय को बंद करके चले गए हैं। हालांकि बच्चों ने यह भी बताया कि मध्यान्ह भोजन बनाया गया था। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार ने बताया कि मैं बैंक के काम से रजौली आ गया था। जिसके बाद विद्यालय बंद है या चालू इसकी जानकारी मुझे नही है। स्कूल में तैनात शिक्षिका को इसकी जवाब देही सौंपी गई थी। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमुद नारायण ने कहा कि मैं किसी कार्य से पटना आया हूं। अगर किसी के द्वारा आवेदन मिलती है तो जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
Nawada-बड़ी दुखद खबर नवादा से है।यहां रफ्तार के कहर में तीन की मौत हो गई है,जबकि दो की हालत गंभीर है।यह हादसा नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड गया- रजौली पथ SH- 70 बैरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई ,जिसकी वजह तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवादा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वहीं घायल दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक युवक की पहचान जिले के नरहट थानाक्षेत्र के खंनवा गांव निवासी विवेक कुमार, रोशन कुमार और ननौरी गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर रजौली से अपने घर आ रहा था, तभी बीच सड़क पर एक नीलगाय आ गया. जिसको बचाने में स्कॉर्पियो अनियमित होकर पेड़ में टकरा गया. जिससे तीनों युवक की मौत हो गई है .
Desk-एक बार फिर से बिहार के दो मजदूर काम के दौरान काल के गाल में समा गये हैं।कर्नाटक में हुए एक हादसे में दो बिहारी मजदूरों की मौत हो गयी है।मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के करीब अनेकल तालुका स्थित एक कारखाने में भूमिगत पानी के टैंकर की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम चंदन राजवंशी और उनके छोटे भाई पिंटू राजवंशी है।दोनो भाई है और बिहार के रहने वाले हैं।हादसे के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।वहीं मौत की सूचना के बाद मृतक के परिवार में हड़कंप मचा है।मृतक रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के पुरानी हरदिया के रहनेवाले हैं. मृतक के माता-पिता,पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।मृतक के पिता लालो राजवंशी ने बताया कि पांच बेटे हैं।जिनमें तीन बेटे मनीष राजवंशी,चन्दन राजवंशी व पिन्टू राजवंशी विगत 15 वर्षों से बेंगलुरु में निजी कम्पनी में काम कर रहा था।इसी बीच अनेकल तालुक स्थित तिरुपलाया में श्री निवास रेड्डी के सनशाइन होल्डिंग कंपनी द्वारा संप हाउस की सफाई करवाई जा रही थी।संप हाउस की सफाई के दौरान एसिड डाला गया था।एसिड डालने के एक घंटा बाद ही पिंटू राजवंशी संप हाउस में सफाई के लिए उतरे जिसके बाद उसका दाम घुटने लगा।जिसको बचाने गए बड़े भाई चंदन राजवंशी का भी दम घुटने से मौत हो गई है।जब काफी देर तक मजदूर संप से बाहर नहीं निकले तो कंपनी के मैनेजर जगदीश अंदर जाकर देखने लगे लेकिन उनका भी दम घुटने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।जिसे पास के अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।हालांकि इस दौरान दोनों मजदूर भाइयों की मौत हो गई।दोनों मजदूर भाइयों के शव को बाद में संप हाउस से बाहर निकाला गया।साथ ही मृतक के पिता ने बताया कि तीसरे बेटे मनीष कुमार दोनों बेटों के शव को बेंगलुरु से घर लाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा पंकज कुमार विकलांग है।मृतक चन्दन राजवंशी का एक तीन वर्षीय बेटा व डेढ़ वर्षीय बेटी एवं मृतक पिन्टू राजवंशी को एकमात्र एक वर्ष की छोटी बच्ची है।मृतक के परिजन शव की आस में राह ताक रहे हैं।परिजनों ने कहा कि शुक्रवार की शाम तक दोनों मजदूर भाइयों का शव घर पहुंच जाने की संभावना है।जिसके बाद दोनों मजदूर भाइयों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
NAWADA:-जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.इस कड़ी में डीएफओ ने नेतृत्व में कुंभियातरी जंगल में सघन अभियान चलाया गया.जिसमें दो अभ्रक़ खनन माफिया गिरफ्तार किया गया है और दो कॉम्प्रेसर लगे ट्रैक्टरों को गया जब्त किया गया है.मिली जानकाररी के अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित कुंभियातरी के घने जंगलों में डीएफओ संजीव रंजन के नेतृत्व में जिला रिजर्व पुलिस बलों की सहायता से अभ्रक खनन माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी की गई।इस दौरान प्रशिक्षु डीएफओ श्रेष्ठ कृष्णा एवं रेंजर मनोज कुमार भी मौजूद रहे।छापेमारी के दौरान अभ्रक खनन में संलिप्त दो कॉम्प्रेसर लगे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया एवं दो खनन माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया।प्रशिक्षु डीएफओ श्रेष्ठ कृष्णा ने बताया कि विगत कुछ दिनों से कुंभियातरी के घने जंगली क्षेत्र में अभ्रक खनन की सूचना मिल रही थी।प्राप्त गुप्त सूचना का सत्यापन कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया।जिसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई।गठित टीम में वन विभाग के पदाधिकारियों के अलावे जिला मुख्यालय से स्वाट बल मौजूद रहे।प्रशिक्षु डीएफओ ने कहा कि छापेमारी के दौरान अभ्रक़ खनन में जुटे दर्जनों लोग पुलिस बल को देखकर भागने लगे।हालांकि इस दौरान दो खनन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया।साथ ही अभ्रक खनन में उपयोग किये जाने वाले कॉम्प्रेसर लगे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है.
रजौली(नवादा)-खबर नवादा के रजौली से है..यहां नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित राजलक्ष्मी वस्त्रालय में आग लग गयी जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.दुकान के मालिक कमलेश कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर शुक्रवार को साफ सफाई किया था दुकान के सारे कपड़े ऊपर वाले रूम में रख दिया था रात को दुकान बंद कर अपने घर चला गया. सुबह मेरे दुकान के सामने वाले महेंद्र साव ने फोन किया कि दुकान में आग लग गई है.स्थानीय लोगों ने ही अग्निशमन विभाग को फोन किया.आग की वजह दुकान में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया है.उन्हें लाखों की क्षति हुई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि फोन करने पर अग्निशमन विभाग की छोटी गाड़ी आयी जिसमें पानी नहीं के बराबर था..करीब 1 घंटे बाद अग्निशमन की बड़ी गाड़ी आई.तबतक आग से काफी नुकसान हो गया
रजौली(नवादा)-खबर नवादा जिले के रजौली से है,जहां बीती रात चोरों का आतंक देखने को मिला है.चोरो ने एक ही रात में तीन अलग अलग दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.इससे पुलिस की रात्रि गस्ती पर सवाल उठ रहे हैं. आज सुबह चोरी की घटना का पता चल पाया है.मिली जानकारी के अनुसार रजौली प्रखंड मुख्यालय से 200 मीटर पहले तीन फोटो स्टेट की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का मूल्य का सामान की चोरी कर ली.आज सुबह जब दुकानदार अपने दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है। जिस दुकान का ताला टूटा है उसमें रिशु फोटो स्टेट,पूजा प्रिंटिंग प्रेस और चांदनी फोटोकॉपी डिजिटल स्टूडियो शामिल है। चांदनी डिजिटल स्टूडियो के संचालक ने बताया कि उनके दुकान में 1 लाख 8 हजार रुपया नगद रखा हुआ था। जिसे चोरों ने ले लिया है और एक लैपटॉप जबकि अन्य दो दुकान से 10-10 हजार रुपए नगद और एक होम थिएटर की चोरी हुई है। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा होकर दुकान के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। सभी दुकान से महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण सामान चोरी कर ली गयी थी.पीड़ित समेत सभी स्थानीय दुकानदार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि इतने व्यस्त रोड किनारे के दुकान का ताला टूटकर चोरी हो जाना गंभीर मामला है. आखिर रात में गस्ती करने वाले पुलिस पदाधिकारी गश्ती करते हैं या सिर्फ खानापूर्ति करते हैं.घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची थी सुबह में जिसके बाद इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई।उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है दुकानदारों ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है।
रजौली(नवादा)—अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और अवैध खनन में लगे कई लोगों को गिरफ्तार किया है.जिले के डीएफओ संजीव रंजन व प्रशिक्षु आईएफएस श्रेष्ठ कृष्णा के नेतृत्व में रजौली के सवैयाटांड़ के ललकी माइका खदान में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान रेंजर मनोज कुमार,फोरेस्टर रविरंजन कुमार,फोरेस्टर अभिषेक कुमार व राजू शर्मा मौजूद रहे।वन विभाग की छापेमारी से अवैध खनन में जुटे दर्जनों लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.इस दौरान अवैध खनन में जुटे कुल चार माफियाओं को वन विभाग के कर्मियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।साथ ही तीन महिलाओं को भी छापेमारी स्थल से खनन करते हुए हिरासत में लिया गया था।छापेमारी के दौरान 10 बोरा माइका एवं खनन में जुटे चार मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।प्रशिक्षु आईएफएस श्रेष्ठ कृष्णा ने बताया कि अवैध खनन को लेकर गुप्त सूचना मिली।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर वनकर्मियों की एक टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा ललकी माइका खदान में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार लोगों में सपही गांव निवासी महादेव राजवंशी के पुत्र विकास कुमार,बाराटांड़ गांव निवासी मो इसराइल के पुत्र मो फारूक व अब्दुल सत्तार के पुत्र अब्दुल मलिक एवं डोमचांच थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी बालेश्वर पण्डित के पुत्र पिन्टू पंडित शामिल हैं।साथ ही मौके से दस बोरा में भरे पड़े माइका एवं चार मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।वहीं रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि माइका खनन को लेकर गिरफ्तार लोगों के अलावे बाराटांड़ गांव निवासी ओली मोहम्मद के पुत्र सरफराज,चटकरी गांव निवासी गुलेश्वर तुरिया के पुत्र भोला तुरिया,राजकुमार तुरिया के पुत्र गुड्डू तुरिया व अन्य लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और हिरासत में लिए महिलाओं को बॉण्ड पेपर पर छोड़ दिया गया।डीएफओ ने बताया कि एक महिला को रेंज कार्यालय से बॉण्ड भरकर छोड़ा गया है। छापेमारी के दौरान वनरक्षी विशाल कुमार,खूबलाल,संजीत कुमार,गुंजा कुमारी,पूजा कुमारी,शिखा कुमारी,गणेश कुमार राय,धीरज कुमार,राकेश कुमार,रजनीकांत,रामलाल,आशीष कुमार,रंजन कुमार,गौतम कुमार एवं केयर टेकर वनकर्मी मौजूद रहे।