भाजयुमो ने विशाल युवा सम्मेलन का किया आयोजन : सांसद संजय जायसवाल भी रहे मौजूद, कहा : अब युवा ही तय करेंगे भारत का भविष्य

Edited By:  |
Reported By:
 BJYM organized a huge youth conference  BJYM organized a huge youth conference

बेतिया :भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बेतिया के राजमहल उत्सव हॉल में विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव जी की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धंरंजन कुशवाहा और जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि इस देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका हुआ है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पांच सूत्र आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान, आत्मसंयम और आत्मत्याग को जीवन मे उतारने की जरूरत है। किसी भी राष्ट्र का नींव युवा ही होते है। भारत के युवा ही भारत का भविष्य तय करेंगे।

वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य दोनों होते हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमता देश को गौरवान्वित करने में विशेष भूमिका निभाती है इसलिए यह कहना उचित होगा कि आज का युवा कल का इतिहास निर्माता है।

पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारतीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से कई स्टार्टअप की नींव रखी है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने युवा साथियों को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि इस लोकसभा चुनाव में सभी युवाओं और साथियों को पूरी ताकत के साथ मोदी जी के लोक कल्याण कार्यों को घर-घर पहुंचाना है और डॉ. संजय जायसवाल को 4 लाख मतों से विजयी बनाना है। युवा एनडीए के पक्ष में वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने का काम करेंगे।

वहीं, जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि इस सम्मेलन में नौतन, बेतिया और चनपटिया के लगभग सभी पंचायतों से युवाओं की टोलियों ने भाग लिया। इन्होंने बदलते राजनीतिक माहौल को लेकर भी सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सक्रिय रहने की सलाह दी।

मंच संचालन महामंत्री अविनाश कश्यप और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री किशन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सह पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदि मौजूद रहे।


Copy