रांची: राजधानी के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में उस समय हड़कंप मच गया,जब पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि कैदी ने जेल परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि,सुरक्षाकर्मियों की नजर समय रहते उस पर पड़ गई और उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसकी जान बचाई। इसके बाद जेल प्रशासन ने बिना देर किए कैदी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

पत्नी की हत्या के आरोप में बंद था कैदी

जानकारी के मुताबिक, उक्त कैदी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद था। वह विचाराधीन कैदी था और उसके खिलाफ पत्नी की हत्या से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान जेल के अंदर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। कैदी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या वजह थी और घटना के समय उसकी निगरानी किस स्तर पर की जा रही थी, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

जेल प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के बाद जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों द्वारा घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कैदी ने ऐसा कदम उठाने का प्रयास किस परिस्थिति में किया.

चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी

फिलहाल कैदी का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है. वहीं, जेल प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.फिलहाल प्राथमिकता कैदी का इलाज और उसकी सुरक्षा है. घटना के कारणों को लेकर जांच जारी है.