

शनिवार, 19 सितंबर 2026
LiveNEWS DESK : बिहार में बीजेपी नेता की मौत के बाद सियासी कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को हुई घटना के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। कुशवाहा ने की राष्ट्रपति शासन की मांगपूर्णिया में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब शासन और सत्ता चलाने में मन नहीं लगता है, वे भटक गए हैं और बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिए हैं। उन्हें शासन और सत्ता चलाने में मन नहीं लग रहा है और जनता को मझधार में छोड़ दिए हैं लिहाजा लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में कोई वैकल्पिक व्यवस्था होना जरूरी है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बरसे कुशवाहाइसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन की मांग उठी है तो जायज है और राष्ट्रपति शासन बिहार में लगनी चाहिए ताकि बिहार की जनता का विकास हो सके।
पूर्णिया : लव सेक्स और धोखा से आजिज आकर प्रेमिका ने अपने जान से प्यारे आशिक़ को दर्दनाक मौत दे दी। इतना ही नहीं प्रेमिका ने प्रेमी की लाश को भी ठिकाने लगा दिया। जानकारी मिल रही है कि प्रेमी ने धोखे से प्रेमिका का अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। प्रेमी की इस हरकत से प्रेमिका काफी आहत हुई और फिर बड़े वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को उसकी गन्दी फोटो-वीडियो दिखाकर कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले से परेशान होकर प्रेमिका ने इस बार फाइनल सेटेलमेंट के लिए बुलाया। फाइनल सेटलमेंट के लिए भी प्रेमी की डिमांड थी कि इससे पहले तुम्हें मेरे साथ एक आखिरी बार संबंध बनाना होगा।तय डील के मुताबिक प्रेमिका पहुंची, संबंध भी बने, लेकिन प्रेमी प्रकाश मंडल अपने वादे से मुकर गया। वो उसे फोटो नहीं लौटा रहा था। जिसके बाद प्रेमिका गुस्से से लाल हो गई और बेहोशी के इंजेक्शन का ओवर डोज देकर प्रेमी को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। हत्याकांड के 10 दिन बाद उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश करते हुए प्रेमिका ने प्रेमी के शव को पेट्रोल डाल कर जला दिया। बताया जा रहा है कि शहर के लाइन बाजार स्थित इंद्रप्रस्थ डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाले कंपाउंडर का वहीं काम करने वाली नर्स से प्यार हो गया। वहीँ दोनोंएक दूसरे के इतने करीब आये थे। इधर प्रकाश मंडल के गायब होने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराइ। जांच के क्रम में ही पुलिस को पूरे मामले की भनक लगी और जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने पूरी वारदात की कहानी पुलिस वालों को बता दी। पुलिस ने गिरफ्तार प्रेमिका के निशानदेही पर उसके हड्डी के अवशेष , घड़ी समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया है। जिसके आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की है।
NEWS DESK : पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के खुस्कीबाग में आज भीषण आग लग गई. अगलगी की इस घटना में 15 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अगलगी की ये बड़ी घटना हुई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. अगलगी की इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
NEWS DESK : बिहार में एकबार फिर बेखौफ चोरों ने तांडव मचाया है और पूर्णिया में राष्ट्रपति सम्मान से नवाजे गये शिक्षक स्व. उमेश सिंह के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार की माने तो बेखौफ चोरों ने लगभग 30 लाख रुपये की ज्वेलरी और कैश की चोरी की है। बेखौफ चोरों की करतूत बताया जा रहा है कि चोरी की घटना के वक्त घर में ही लोग मौजूद थे लेकिन चोर खिड़की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और अंदर से रूम लॉक कर लॉकर में रखे सभी गहने और रुपये लेकर फरार हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।पीड़ित परिवार का बड़ा बयानवहीं, घटना के बारे में पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी की इस वारदात में 30 लाख रुपये से अधिक के आभूषण और रुपयों की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे तो सारे सामान की बरामदगी हो सकती है।
NEWS DESK : पूर्णिया में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ही परिवार की 4 महिलाओं की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई है। ये घटना पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियारी पश्चिमी पंचायत की है, जहां वॉर्ड नंबर 1 में एक खेत में 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिरने से चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही है। दरअसल, एक खेत में कुछ महिलाएं रोपनी कर रही थी, इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक टूट कर गिर गया। तार के गिरने से खेत में काम कर रही महिलाएं उसकी चपेट में आ गई, जिसमें तीन महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई. एक महिला को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई.इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर आए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बिजली विभाग को तुरंत सूचित किया गया और बिजली काटी गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पूर्णियां :-बिहार के DGP आरएस भट्टी मीटिंग में अक्सर अपने पुलिसकर्मियों को अपराधियों को दौड़ाने की बात करतें हैं,पर राज्य के अपराधी ही पुलिस को दौड़ा रहें हैं और अब तो गोली भी मार दे रहें हैं.इस कड़ी में पूर्णिया में अपराधियों ने जिले के मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव को गोली मार दी है.बाइक सवार अपराधियों ने थानेदार को गोली मारते हुए फरार हो गए।वहीं घायल थानेदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.डॉक्टरों ने गोली निकाल दिया है और उन्हें खतरे से बाहर बताया है .वही सूचना मिलते ही आईजी सुरेश कुमार चौधरी, एसपी आमिर जावेद समेत सदर एसडीपीओ और कई थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. फिलहाल 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.इस मामले पर एसपी ने आमिर जावेद ने बताया कि थानाध्यक्ष मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. वह सिविल ड्रेस में अपने सहयोगी के साथ फोर्ड कंपनी पहुंच गए. जहां बाइक सवार चार अपराधी पहले से मौजूद थे. इसी दौरान एक अपराधी ने मनीष कुमार पर गोली चला दी .जिसमें 1 गोली उनके पंजरे में लग गई और वे वहीं गिर गए .घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर तरफ बॉर्डर को सील कर दिया गया है .अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
Purnia:-बिहार के पूर्णियां में लव और धोखा का मामला सामने आया है..प्रेमी शादी का वादा करके प्रेमिका यूपी के कानपुर से बिहार लाया था और रास्ते में छोड़कर फरार हो गया है..अपने प्रेमी को खोजते हुए प्रेमिका पूर्णियां में इधर-उधर भटक रही है.प्रेमी के बीच रास्ते से छोड़कर भागने की वजह से प्रेमिका सदमे में हैं...उसे सड़क पर भटकता देख कुछ लोगं ने पुलिस को सूचना दी...जिसके बाद उसे थाना लाया गया है ..इस बीच मामले की जानकारी मिलने पर महिलाओं के लिए काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता भी थाना पहुंची.युवति के हाथों में मेंहदी लगा हुआ है. पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया है कि वे अपने प्रेमी के साथ ट्रेन से कानपुर से निकले थे। इसके बाद वे दोनों बस पर बैठे। इसी बीच बस में उसकी आंख लग गई। सुबह जब उसकी आंख खुली थी बस पर वह अकेली थी।पुलिस ने युवति को फिलहाल महिला एक्टिविस्ट के पास शांति कुटीर में काउंसिलिंग के लिए भेजा है। वहीं इस संबंध में महिला एक्टिविस्ट हिना सईद ने बताया है कि प्रेमी के छोड़क भाग जाने की वजह से युवती काफी सदमे में है। इसलिए उससे बातचीत स्थापित करने में काफी समय लगा। युवती ने पूछताछ में बताया है कि वह कानपुर की रहने वाली है। वह कानपुर सेंट्रल से बॉयफ्रेंड के साथ ट्रेन से निकली थी, हालांकि उसे उसका प्रेमी कहां ले जा रहा था ..उस जगह के बारे में नहीं बताया था.रात में दोनों ट्रेन से किन स्टेशन पर उतरे थे...इसके बारे में भी वह नहीं बता पा रही है.ट्रेन से उतरने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ बस पर बैठी। बस पर उसकी आंख लग गई सुबह जब उसकी आंख खुली तो बस पर वह अकेली थी। उसने काफी देर तक अपने प्रेमी को खोजा लेकिन अब तक उसे उसके बॉयफ्रेंड की कोई खोज खबर नहीं मिली है। युवती ने बताया कि वह अपने साथ मोबाइल भी लेकर नहीं निकली थी उसने अपने मोबाइल को अपने घर पर ही छोड़ दिया था उसके घर पर उसके माता-पिता एक भाई और एक बहन है हालांकि पुलिस की ओर से युवती और उसके पिता का नाम पूछे जाने पर युवती कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
पूर्णिया : खबर है पूर्णिया से जहां बिजली विभाग के एसबीओ का पूरा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बिजली विभाग के एसबीओ की 7 वर्षीय मासूम बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि खुद एसवीओ हरिकांत ओझा और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों कि हालत काफी नाजुक बनी है।घटना शहर के के.हाट थाना के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन रोड की बताई जा रही है जहां रात करीब 3 बजे पूरा परिवार एक एक टोटो पर सवार होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे,तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने यात्रियों से भरी टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिस वक्त ये हादसा हुआ इस टोटो में ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। हादसे में टोटो चालक वरुण कुमार भी बुरी तरह घायल है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली 7 वर्षीय मासूम की पहचान बिट्टू कुमारी के रूप में हुई है। जबकि हताहतों में मासूम की मां जुली कुमारी, 10 वर्षीय बहन मासूम शांवभी कुमारी के अलावा पिता हरिकांत ओझा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में घायल हरिकांत ओझा की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। जानकारी मिल रही है कि हरिकांत ओझा बिजली विभाग में बतौर स्विच बोर्ड ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।
पूर्णिया : खबर है पूर्णिया से जहां DSP ने एक कार्यक्रम के दौरान माइक पकड़ कर ऐसा गाना गाया कि मौके पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और सिसकियां भरने लगे। दरअसल यह कार्यक्रम DSP साहब के विदाई समारोह को लेकर आयोजित किया गया था। बता दें कि सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने काफी काम समय में ही क्राइम कंट्रोल ,पब्लिक फ्रेंडली नेचर और कई बड़े केस की पेंच सुलझाने के लिए वे जनता के चहेते बन गए थे। बीते दिनों बिहार में कई पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इन अफसरों में पूर्णिया के सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज भी शामिल रहे। पूर्णिया से उनका ट्रांसफर सुपौल के भीमगर में कर दिया गया है। वारदात छोटी ही क्यों न हो वे खुद क्राइम सीन पर पहुंच जाते। क्राइम कंट्रोल ,पब्लिक फ्रेंडली नेचर और कई बड़े केस की पेंच सुलझाने के लिए वे जनता के चहेते रहे। हालांकि इस बार वे क्राइम कंट्रोल के लिए नहीं बल्कि अपनी विदाई पर गाए दिल को छू लेने वाले गाने के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षक रैंक के 11 अफसरों का तबादला किया है। इसमें पूर्णिया के सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज भी शामिल रहे। वे सुपौल के बीसैप-12 भीमनगर के डीएसपी बनाए गए हैं। ऐसे में पूर्णिया से सुपौल के लिए रवानगी से ठीक पहले सर्किट हाउस में समारोह आयोजित किया गया। खास मौके पर सुरेंद्र सरोज अलग अंदाज में दिखें। पहली बार उन्हें गाते हुए लोगों ने देखा और सुना भी। करीब 1 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में वे हाथों में माईक थामे भावुक कर देने वाली गीत 'याद तेरी आएगी, मुझको बड़ा सताएगी' गाते दिख रहे हैं। अपनी विदाई के मौके पर दिल को छू लेने वाले इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शहर के सर्किट हाउस में आयोजित सदर एसडीपीओ पूर्णिया के विदाई समारोह में कई बड़े अधिकारी समेत पुलिस महकमे के अफसर भी मौजूद दिख रहे हैं। वहीं इस मौके पर गाए दिन छू लेने वाले इस गाने को समारोह में शरीक हुए कुछ लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे है।
पूर्णिया : किसकी किस्मत कब जाग जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। किस्मत राजा को रंक और रंक को राजा बना देती हैं। ऐसा ही वाक्या बिहार के पूर्णिया जिले में देखने को मिला हैं। जहां पेशे से ड्राइवर और किराये के मकान में रहने वाले युवक की रातों रात किस्मत चमकी और वह करोड़पति बन गया। ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 (Dream11) ने एक झटके में ही युवक को करोड़पति बना दिया। लॉटरी लगते ही उसके परिवार वाले ख़ुशी से झूम उठे। ऑटो ड्राइवर नौशाद के एक करोड रुपया जीतने की खबर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों का उनके घर आने का सिलसिला जारी है। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए नौशाद ने बताया कि उन्होंने dream11 पर 2 साल पूर्व से आईपीएल टीम बनाकर गेम खेलने का शुरुआत की थी, उसमें उनके द्वारा चुनी गई टीम की सबसे ज्यादा अंक मिले और वह देश में नंबर वन आईपीएल टीम बन गई। चयनित टीम में उन्होंने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में dream11 टीम बनाई थी जो पूरे आईपीएल मैच के दौरान देशभर में नंबर वन रही। उन्होंने बोला कि इसमें से 30 लाख रुपए GST काटकर उनके खाते में ₹70 लाख रुपए पहुंच गए हैं। अब इस पैसे से वह अपना घर बनाएगा औरअपने बच्चों को पढ़ाएगा। लेकिन, पहले भी वह ऑटो चलाता था और आगे भी वह ऑटो चलाते रहेगा | नौशाद ने बोला कि कभी उसने सोचा भी नहीं था कि क्रिकेट से वह रातों रात करोड़पति बन जाएंगे। उसने ना तो कभी क्रिकेट खेला था ना ही कभी क्रिकेट में उन्हें इंटरेस्ट था। उन्होंने इसके लिए ऊपर वाले को शुक्रिया कहा। वहीं नौशाद के पिता कासिम अंसारी और मां कुमकुम खातून ने बोला कि यह सब ऊपर वाले की कृपा से हुआ है। वे लोग तो मजदूर और छोटा किसान हैं। बेटा ऑटो चलाकर परिवार का पालन करता है।मां-पिता ने बताया कि वह जब नौशाद मोबाइल पर गेम खेलता था तो कई बार उनलोगों टोका भी, लेकिन अब जब 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला है तो परिवार और गांव में काफी खुशी है। उनके रोजा का ही यह रिज़ल्ट है कि खुदा ने उन्हें यह बरकत दी है। कहते हैं किस्मत ऊपर वाले के हाथ में होती है। गरीब ऑटो वाला ड्राइवर नौशाद ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस तरह से करोड़पति बन जाएंगे। हालांकि इस गेम में कई लोग लखपति से खाक भी हो जाते हैं। लेकिन नौशाद जैसे विरले ही किस्मत वाले होते हैं जिनकी किस्मत अचानक चमक जाती है।
पूर्णिया : सीमांचल दौरे के पहले दिन AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्णिया में कार्यकर्त्ता सम्मलेन में बार के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार को बीजेपी की बी टीम तक बता दिया। उन्होंने कहा कि वह सीमांचल के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाते रहेंगे। जानकारी मिल रही है कि मजलिस पार्टी के द्वारा कुल 11 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया है, जिसे लेकर पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी जनता के बीच पहुंचने वाले हैं। इन मांगों में मुख्य रूप से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को फंड आवंटित करने, किशनगंज में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, किशनगंज जलालगढ़ रेलवे लाइन कार्य शुरू करने, पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने, पूर्णिया कमिश्नरी में हाई कोर्ट का बेंच स्थापित करने, महानंदा, डोंक, बकरा, परमान, कंनकई सहित अन्य नदी के घाटों पर पुल निर्माण करने, बाढ़ नियंत्रण के लिए ठोस पहल करने के साथ- साथ सीमांचल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन करने सहित सीमांचल को विशेष आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग शामिल हैं। ओवैसी के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे जिस इलाके में आ रहे हैं वह राज्य का सर्वाधिक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और ऐसे में राज्य के अल्पसंख्यक वोटों के हिसाब से असदुद्दीन ओवैसी इस दौरे से कई राजनीतिक दलों की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। अपने दौरे में में मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दे पर और सीमांचल से जुडी समस्याओं को रख सकते हैं।
पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर असामाजिक तत्वों ने शहर से लगे मधुबनी सिपाही टोला इलाके में पाकिस्तानी झंडा फहरा कर हड़कंप मचा दिया। मामला पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक मस्जिद से लगे एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लहराता मिला। सूचना मिलते ही आननफानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान से पाकिस्तानी झंडा हटाया। जानकारी मिल रही है कि मो. मुबारुकदीन नमक शख्स के मकान पर यह पाकिस्तानी झंडा फहराया रहा था। पूछताछ के दौरान घर में मौजूद एक महिला रेहाना परवीन ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह पाकिस्तान का झंडा है। इस झंडे को उनके भैंसुर के बेटे ने आज सुबह फहराया था। उनके भैंसुर मो मुबारुकदीन शहर के माधोपाडा इलाके में निजी विद्यालय चलाते हैं। उनके पति दो भाई हैं लिहाजा दोनो भाई एक ही घर में रहते हैं। वहीं मामले के प्रकाश में आते ही इलाके में हंगामा मच गया। इस बाबत मधुबनी टीओपी थाने के थानाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वे संदिग्ध घर के पास पहुंचे और झंडे को हटाया गया। मामला तूल पकड़ते ही एसडीओ पूर्णिया ने बताया कि हर हाल में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जांच पड़ताल के बाद पूर्णिया पुलिस इस झंडे को पाकिस्तानी झंडा मानने से साफ़ इंकार कर दिया है।
पूर्णिया : बड़ी खबर सामने आ रही है बिहार के पूर्णिया से जहां चलती बस में एक युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि मनचलों से खुद को बचाने के लिए युवती ने चलती बस से छलांग लगा दी। इस दौरान ही मौके पर पहुंची पुलिस की गश्ती टीम की नजर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल युवती पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जानकारी मिल रही युवती दार्जिलिंग की रहने वाली है। मामला पूर्णिया के बायसी थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां एक युवती वैशाली से पूर्णिया बस से जा रही थी। इसी दौरान पूर्णिया पहुंचते ही बस में मौजूद कुछ मनचलों ने युवती से रेप का प्रयास किया। इसी दौरान युवती ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चलती बस से नीचे कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान ही गंभीर हालत में बायसी पुलिस की गश्ती टीम ने एनएच के किनारे से बरामद किया और अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती के बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । बताते चले कि युवती वैशाली से लौट रही थी । युवती द्वारा जो बयान मीडिया में दिया जा रहा है उससे कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है लेकिन एक बात जो युवती द्वारा बताई जा रही है कि मनचलों के डर से बस से कूद गई । वहीँ पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बस में यात्रा के दौरान बायसी थाना इलाके में एनएच किनारे गस्ती गाड़ी को बेहोशी की हालत में युवती मिली । उन्होंने बताया कि युवती के द्वारा दिए बयान में मनचलों के कारण परेशान होकर बस से कूदने की बात सामने आ रही है और अनुसंधान में बहुत बातें स्पष्ट हो पाएगी ।इस बीच बेहतर इलाज के लिए युवती के परिजन उसे हायर सेंटर ले जा रहे हैं ।
पूर्णिया : खबर है पुर्णिया से जहां मामूली कहासुनी के बाद अपराधियों ने शख्स को गोली मार दी और फिर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने खून से लथपथ शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी मिल रही है कि अपराधियों ने शख्स से खैनी मांगा था जिसे देने में शख्स आनाकानी करने लगा जिसपर अपराधियों आक्रोश में आ गए और घटना को अनजाम दे दिया। मामला पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ढिबु टोला नहर के समीप सड़क किनारे दो बाइक सवार अपराधियो ने सड़क पर बाइक लगा सड़क किनारे खड़े 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियो ने नहर किनारे खड़े युवक से तम्बाकू मांगा । तम्बाकू नही दिया तो गाली गलौज करने लगा । युवक ने गाली गलौज करने से मना किया तो अपराधी कमर से देसी कट्टा निकाल कर कनपट्टी में सटा कर गोली मार दी । गोली लगने से 22 वर्षीय मसूदन कुमार वही जमीन पर गिर गया। गोली मारने वाला दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वहीँ गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने शख्स को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रूपौली थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पूर्णिया : खबर है पूर्णिया से जहां इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल एक RPF जवान ने जान हथेली पर रखकर एक यात्री को मौत के मुँह से बचा लिया। उसकी तत्परता से एक बुजुर्ग यात्री की जान बच गई। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन से उतरने के दौरान ही लड़खड़ा गया था। मामला पूर्णिया रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है जहां आरपीएफ जवान ने जान हथेली पर रखकर एक यात्री को मौत के मुँह में जाने से बचा लिया। हादसे के बाद से युवक अभी तक सदमे में है। कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन से उतरने के दौरान ही बुजुर्ग यात्री लड़खड़ा गया और ट्रेन के गेट पर फंस कर प्लेटफॉर्म पर कुछ दूर तक घिसटने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से रोक लिया और उसकी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने जवान की खूब तारीफ की ।
पूर्णिया : दीपावली के त्योहार पर जहां पूर्णिया के लोगो का उत्साह चरम पर था वहीँ कई जगह हुई भीषण आग लगी ने उनके उत्साह पर पानी फेर दिया। जिले के कई जगहों पर अगलगी की घटना से सनसनी फ़ैल गई है। इस अगलगी में लाखों रुपयों के नुकसान के साथ साथ एक मासूम की भी दर्दनाक मौक हो गई। शहर के कृत्यानंद नगर थाना के गोकुलपुर वार्ड नंबर 13 स्थित कई घर में बीती रात अचानक आग लग गई। गोकुलपुर के मुखिया नीरज मेहता ने कहा कि आग लगने के कारण करीब 10 घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी में 3 साल की एक बच्ची की झुलस कर मौत हो गई। वहीं कई मवेशी भी झुलस गए। वहीँ धमदाहा थाना के नीरपुर गांव में भी लगी भीषण आग में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इलाके के अमौर के ढोडिया गांव में भी पटाखा से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मिल रही है कि इस अगलगी में लाखो का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
पूर्णिया : बड़ी खबर है पूर्णिया से जहां निगरानी विभाग ने नगर निगम के जूनियर इंजीनियर शिव शंकर सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की है। जानकारी मिल रही है कि निगरानी की 12 सदस्य टीम शुक्रवार सुबह से ही छापेमारी में जुटी है। वहीँ छापेमारी में अकूत संपत्ति बरामद होने की सूचना भी मिल रही है। निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में 12 सदस्य दल ने पूर्णिया में पदस्थापित नगर निगम के जूनियर इंजीनियर शिव शंकर सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की है। छापेमारी में बड़ी राशि और सोने और चांदी बरामद होने की जानकारी सामने आ रही है। शिव शंकर सिंह के पूर्णिया स्थित आवास पर मोटी रकम कैश के रूप में मिली है जबकि उनके बैंक लॉकर को भी सील करने की प्रक्रिया चल रही है। बताते चलें कि इससे पूर्व पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक दयाशंकर की सरकारी आवास सहित पांच ठिकानों पर निगरानी के विशेष टीम द्वारा छापेमारी की गई थी जिसमें आय से अधिक संपत्ति के साथ साथ सोने और जवाहरात भी मिले थे और एसपी दयाशंकर को निलंबित कर दिया गया था ।
Purnea:-जिस परिवार के बुजुर्ग ने घर में एक सिपाही की कामना की थी..उस परिवार में एक ही साथ तीन-तीन जज मिल गए हैं.इस कामयाबी के बाद परिवार के साथ ही पूरे गांव के लोग खुश है.हम बात कर रहे हैं पूर्णिया के कस्बा प्रखंड के गढ़बनेली के एक परिवार का..इस परिवार में पति-पत्नी और देवर एक साथ जज बने हैं.इन तीनों ने बीपीएससी द्वारा आयोजित न्यायिक सेवा के परीक्षा परिणाम में सफलता मिली है.इस परिवार के दो बेटे फिरोज अकरम और आसिफ नवाज एवं एक बहू शगुफ्ता शाहीन जज बनी हैं.एक ही परिवार के तीन सदस्यों के जज बनने से पूरे परिवार के साथ ही गांव वाले काफी खुश हैं.गांव के लोगों ने सार्वजनिक रूप से स्वागत और सम्मानित किया.इस अवसर पर शगुफ्ता शाहीन ने कहा कि उन्होंने शादी के बाद घर परिवार ससुराल वाले और बच्चे सभी को देखते हुए एग्जाम की तैयारी कर सफलता हासिल की है.उन्होंने आने वाले युवा महिलाओं को कहा की महिला सिर्फ किचन तक सीमित नहीं है.अगर महिला चाहे तो कुछ भी कर सकती है. मंजिल को पाने के लिए परिवार वालों का सपोर्ट होना भी जरूरी है।वही जज बने फिरोज और आसिफ नवाज के दादा ने कहा उनका सपना था कि घर में कोई अच्छे पद पर नौकरी करे..और इस बार उनके पोते और बहू ने उनके सपनें को पूरा कर दिया है.अब वे काफी खुश हैं.
DESK:-केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व बिहार के सीमांचल में एनआईए की छापेमारी हो रही है.मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिंयां,अररिया,औरंगाबाद में एनआईए की छापेमारी हो रही है. पूर्णिया में पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर एनआईए की छापेमारी चल रही है । यह छापेमारी सुबह 3 बजे से ही की जा रही है । छापेमारी को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं.छापेमारी स्थल पर सभी केंद्रीय बलों को लगाया गया है। खबर है कि एनआईए के एसपी खुद छापेमारी कर रहे हैं हालांकि अभी तक इस छापेमारी में क्या कुछ मिला हुआ है .इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई हैवहीं सूत्रों के लिए पीएफआई और एसडीपीएफआई के मामले में बिहार समेत 13 राज्यों में एनआईए की छापेमारी हो रही है.पीएफआई पर टेरर फंडिंग का आरोप है