पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने ‘कायाकल्प’ पोर्टल का भी लोकार्पण किया. पंचायत स्तर पर सार्वजनिक सुविधाओं और परिसंपत्तियों को बेहतर बनाने का लक्ष्य है. 30 नवंबर तक सभी छोटे-छोटे लंबित विकास कार्य पूरे करने का निर्देश है. दीपावली से पहले जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गए हैं.

विद्यालयों की रंगाई-पुताई, आंगनबाड़ी केंद्रों के लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे. स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और छात्रावासों में लंबित कार्य पूरे होंगे. सीएम ने अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर छात्रावासों में आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिए हैं. नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है. कायाकल्प पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति और कार्य पूर्णता की जानकारी मिलेगी. कायाकल्प मोबाइल ऐप से भी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी. पोर्टल से योजनाओं की मॉनिटरिंग में आएगी तेजी, लंबित कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी. ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण समेत 9 विभागों की योजनाओं की मॉनिटरिंग होगी. मंत्रीगण और जिला प्रशासन अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे. जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने की CM की अपील है. छोटे-छोटे विकास कार्यों के जरिए आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर है.

CM बोले—छोटी-छोटी चीजों पर गौर करें, समय-सीमा में कार्यों का सफल क्रियान्वयन करें. ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प’ से जनसुविधाओं में सुधार और नई परिसंपत्तियों का निर्माण होगा.