बिहार में फहराया पाकिस्तानी झंडा ! : पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आनन फानन में पहुंचे अधिकारी

Edited By:  |
Reported By:
bihar me fahraya pakistani jhanda bihar me fahraya pakistani jhanda

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर असामाजिक तत्वों ने शहर से लगे मधुबनी सिपाही टोला इलाके में पाकिस्तानी झंडा फहरा कर हड़कंप मचा दिया।

मामला पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक मस्जिद से लगे एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लहराता मिला। सूचना मिलते ही आननफानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान से पाकिस्तानी झंडा हटाया। जानकारी मिल रही है कि मो. मुबारुकदीन नमक शख्स के मकान पर यह पाकिस्तानी झंडा फहराया रहा था।

पूछताछ के दौरान घर में मौजूद एक महिला रेहाना परवीन ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह पाकिस्तान का झंडा है। इस झंडे को उनके भैंसुर के बेटे ने आज सुबह फहराया था। उनके भैंसुर मो मुबारुकदीन शहर के माधोपाडा इलाके में निजी विद्यालय चलाते हैं। उनके पति दो भाई हैं लिहाजा दोनो भाई एक ही घर में रहते हैं।

वहीं मामले के प्रकाश में आते ही इलाके में हंगामा मच गया। इस बाबत मधुबनी टीओपी थाने के थानाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वे संदिग्ध घर के पास पहुंचे और झंडे को हटाया गया। मामला तूल पकड़ते ही एसडीओ पूर्णिया ने बताया कि हर हाल में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जांच पड़ताल के बाद पूर्णिया पुलिस इस झंडे को पाकिस्तानी झंडा मानने से साफ़ इंकार कर दिया है।


Copy