DESK:-केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व बिहार के सीमांचल में एनआईए की छापेमारी हो रही है.मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिंयां,अररिया,औरंगाबाद में एनआईए की छापेमारी हो रही है. पूर्णिया में पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर एनआईए की छापेमारी चल रही है । यह छापेमारी सुबह 3 बजे से ही की जा रही है । छापेमारी को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं.छापेमारी स्थल पर सभी केंद्रीय बलों को लगाया गया है। खबर है कि एनआईए के एसपी खुद छापेमारी कर रहे हैं हालांकि अभी तक इस छापेमारी में क्या कुछ मिला हुआ है .इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है
वहीं सूत्रों के लिए पीएफआई और एसडीपीएफआई के मामले में बिहार समेत 13 राज्यों में एनआईए की छापेमारी हो रही है.पीएफआई पर टेरर फंडिंग का आरोप है

