राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा पाकुड़ के सर्किट हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मिलने आए थे इसी क्रम में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि एम एम डीआर बिल को लेकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी है केंद्र सरकार जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जिन राज्यों में खनिज मिनरल्स हैं वहां की राज्य सरकार खनिज मिनरल्स पर शेष चार्ज लगा सकती है इसके बावजूद भी केंद्र सरकार के द्वारा एम एम डीआर बिल पास कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बंद कराना चाहती हैं जिससे सरकार अस्थिर हो जाए।
एम एम डीआर बिल से बड़े पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार सुनयोजित ढंग से बिल को पास कराई है इसके साथ-साथ झारखंड का 136000 करोड़ रूपया भी बिल पास करने से रद्द कर दिया गया है जो नाइं साफी है क्योंकि झारखंड सरकार इन पैसों को बैंक समझ कर केंद्र सरकार के पास रखी थी लेकिन इस प्रकार के कानून बनाए जाने के बाद पैसा देने से इनकार करना केंद्र सरकार की नाइंसाफी है।
