भागलपुर : बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है जहां कर्मा-धर्मा पूजा के लिए घर से निकली तीन बच्चियों में से 2 की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है.

भागलपुर में नदी से 2 बच्चियों का शव बरामद, इलाके में सनसनी

जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां कर्मा-धर्मा की पूजा के लिए गई थी. इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रात करीब साढ़े दस बजे तक आसपास के इलाकों में तलाश करते रहे. सुबह नदी में दो बच्चियों के शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद तीसरी बच्ची को लेकर भी परिजन और स्थानीय लोग चिंतित हैं. मृत बच्चियों की पहचान गौराचक चौकी क्षेत्र के हरिजन मोहल्ला निवासी सरिता कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में हुई है. दोनों तनोज दास और मुन्ना दास की बेटियां बताई जा रही है.

भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट--