सीवान : बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में शनिवार को मुजफ्फरपुर के गरीबस्थान रोड स्थित पटाखा मंडी में SDM और नगर SDPO के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से पटाखा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया.
छापेमारी के दौरानSDMपूर्वी आनंद उत्सव ने खुद पटाखा दुकानों की जांच की और दुकानदारों के लाइसेंस की पड़ताल की. इस दौरान कई दुकानों से अवैध रूप से बिक्री किए जा रहे पटाखों को जब्त किया गया.
SDMआनंद उत्सव ने बताया कि मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक है. इसी को लेकर गरीबस्थान मंदिर के समीप स्थित पटाखा मंडी में विशेष छापेमारी की गई. इस दौरान कई दुकानों से अवैध पटाखे जब्त किए गए. प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित हादसे को रोकना है.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
