Hindi News / प्रतिबंधित संगठन PLFI का सक्रिय उग्रवादी हथियार समेत गिरफ्तार

खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता : प्रतिबंधित संगठन PLFI का सक्रिय उग्रवादी हथियार समेत गिरफ्तार

Edited By:  |
khunti police ko mili badi safalta khunti police ko mili badi safalta

खूंटी:बड़ी खबर खूंटी से आ रही है. खूंटी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के सक्रिय उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडों में वांछित पीएलएफआई का मोस्ट वांटेड उग्रवादी राजेन्द्र साहू उर्फ राजेन्द्र साव उर्फ मास्टर मुरहू थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव गम्हरिया में भ्रमणशील कर रहा है. इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

जिसमें तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार और तोरपा सशस्त्र बल को शामिल किया गया. छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के वांटेड उग्रवादी राजेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा गोली बरामद किया गया है. बता दें कि राजेन्द्र साहू पर मुरहू थाना, तोरपा थाना, कर्रा थाना में और खूंटी थाना में मामला दर्ज है.