

सोमवार, 14 सितंबर 2026
Live
गया जी- बिहार के गया जिले में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मंगलवार को शेरघाटी में बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच यह एनकाउंटर हुआ. इस दौरान सतीश उर्फ चंदन नामक एक वांछित अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया. उसे पैर में एक गोली लगी है और फिलहाल इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मालूम हो कि विगत 19 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने एक चर्चित चिकित्सक पर फायरिंग किया था. घटना में डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे. गोली उनके जबड़े में लगी थी. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था. यह सनसनीखेज वारदात जिले के शेरघाटी अनुमंडल के शेखपुरा मोहल्ले में उस वक्त हुई थी, जब डॉ. तपेश्वर प्रसाद अपने बगीचे से घर लौट रहे थे, तभी अपाचे बाइक पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां चूक गईं, जबकि एक गोली डॉक्टर के जबड़े में जा लगी थी. गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पत्थरबाजी कर बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहा था. उसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी.इसी बीच गया पुलिस को पता चला कि आरोपी शेरघाटी थाना क्षेत्र के मंझरा गांव में ही छुपा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो आरोपी पुलिस पर गोलीबारी करने लगा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में एक गोली लगी. जख्मी हालत में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आरोपी का इलाज किया जा रहा है.गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट
गया। बिहार के गया में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता ने पुलिस के समक्ष सेमी ऑटोमेटिक राइफल के साथ समर्पण कर दिया है। इसके ऊपर 3 लाख का इनाम रखा गया है। इस कुख्यात नक्सली के समर्पण के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता पर 17 से भी ज्यादा मामले थाने में दर्ज हैं। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि अखिलेश सिंह भोक्ता ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया है। वह मगध प्रमंडल का सब जोनल कमांडर था। लगभग 17 नक्सली कांड में वह वांछित आरोपी था। उस पर 3 लाख का इनाम घोषित था। उसके के खिलाफ विगत कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसके तहत यह सफलता हाथ लगी है। वही एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि अखिलेश ने 60 जिंदा आईईडी के बारे में पुलिस को जानकारी दी, जिसे ढूंढ कर नष्ट कर दिए गया है। सभी आईईडी जंगल व पहाड़ के रास्ते मे उसके द्वारा प्लांट किए गए थे। उन्होंने बताया कि ये वही अखिलेश है, जो मगध जोन में सब-जोनल कमांडर बन चुका था। अखिलेश ने पहली बड़ी नक्सली वारदात 2017 में अंजाम दी थी। उसके बाद से वह लगातार घटनाओं को अंजाम देता रहा। 2025 में गया जिले के छकरबंधा स्थित अपने गांव कचनार में उसने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि गया, औरंगाबाद, और मदनपुर के जंगलों में वह संगठन के लिए ऑपरेशन चलाता था। आईईडी विस्फोट से लेकर हत्या और पुलिस पर हमलों तक से जुड़े हर मोर्चे पर सक्रिय था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उस पर कुल 17 से अधिक नक्सली घटनाओं में केस दर्ज है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि सरकार आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत अखिलेश को सभी लाभ मिलेंगे। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि कहीं और विस्फोटक या हथियार तो नहीं छिपाए गए है।
गया। जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरीटांड़ बाईपास के समीप तेज गति से आ रही हाईवा ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार की मौत मौके पर ही हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया, इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने हाइवा ट्रक को आग लगा दी। जिससे हाईवा सड़क पर धू-धू कर जल उठी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पे पाया काबू । घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र में बाईपास के पास रविवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रकाश दास के तौर पर हुई है। जो जमादार के पद पर तैनात थे। जो स्कूटी से माडनपुर स्थित घर जा रहा थे। एक महीना पहले ही उनकी वार्ड 46 में ड्यूटी लगाई गई थी। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर भीड़ हटाया । तब कहीं जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई। चालक भागने में सफल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल ट्रक चालक को अविलंब गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार पहुंच चुके हैं। गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं से फूल माला लेकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद वे सड़क मार्ग से राजगीर के लिए रवाना हो गए। गया एयरपोर्ट से वे सीधे दशरथ मांझी के गांव गया के गहलौर जाएंगे। गहलौर में वे दशरथ मांझी मेमोरियल जाएंगे साथ ही दशरथ मांझी के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। फिर राजगीर से लौटने के क्रम में गया शहर के एक निजी रिसोर्ट में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। लगभग डेढ़ घंटे तक वे महिलाओं से संवाद करेंगे। चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवा दौरा है। चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवीं बिहार यात्रा है। इस यात्रा में राहुल राजगीर और गया जाएंगे। राजगीर में वह अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि गया में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे।
GAYA : बरनवाल वैश्य महासभा द्वारा एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी. वही वैसे समाज के लोगों के द्वारा टीम इंडिया की जीत के लिए नारे भी लगाए गए.इस मौके पर बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू बरनवाल ने कहा कि निश्चित रूप से आज हमलोग होली मिलन समारोह मना रहे हैं और खुशी भी मना रहे हैं लेकिन यह खुशी तब दुगनी हो जाएगी, जब टीम इंडिया विजयी होगी. इसके लिए हमलोग भगवान से प्रार्थना भी कर रहे हैं. भारत देश सोने की चिड़िया है और हमेशा संघर्ष में आगे रहा है.टीम इंडिया के खिलाड़ी जीते, ऐसी हमलोगों की कामना है. टीम इंडिया अगर जीतती है, तो हमारी यह खुशी दुगनी हो जाएगी और पूरा देश खुशी के जश्न में डूब जाएगा.
गया : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर चर्चा की. इस दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने बेटे को लॉन्च किया है. छपरा में लालू यादव ने कहा था कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाओगे तो बिहार में जगमग होगा‌. कहते है कि मैंने ये किया, वो किया. असली बात तो नहीं बताएं. 30-35 साल के लड़के और लड़कियां है. उनको भी मालूम हो गया है कि राजद के शासनकाल में शादी करके पति-पत्नी लौटते थे तो उनको उतारकर गाड़ी ले लिया जाता था. क्या विकास का मॉडल यही होगा ?लालू यादव बेटे को अपने डीएनए पर लॉन्च करना चाहते हैं क्योंकि बेटा का तो अपनी कमाई कुछ भी नहीं है. लालू के डीएनए में लूट, बलात्कार, डकैती, आगजनी और फिरौती है. यह सारे आपके रोजगार के मॉडल है.उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार है, जो पूरे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार जोड़ने का कार्य किया. पहले एक पुल था, अब 17 पुल है. बदलता हुआ बिहार है, सड़कों का जाल हो गया है. बिजली की उपलब्धता है.गया में आने वाले दिनों में टेक्सटाइल नया रूप लेगा क्योंकि अब बड़ी-बड़ी मशीनें आएगी. इस ढंग से नया कायाकल्प होगा. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब लालू जी का मॉडल आज का नौजवान कोई स्वीकार नहीं करेगा. पहले लोग कहते थे बेटा सो जाओ गब्बर सिंह आज जाएगा. अब वैसे ही लोग कहेंगे कि बेटा भूल कर के भी लालू जी के मॉडल को नहीं देखना, नहीं तो बिहार में शाम से पहले घर वापस आना पड़ेगा. यही इनका असली मॉडल है.
GAYA : जनशताब्दी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बेखौफ उपद्रवियों ने पहले दबंगई दिखाई, फिर ट्रेन पर रोड़े की, जिससे कांच टूट गए. इस बर्बर हमले में दो यात्री जख्मी हो गए. एक के सिर पर गहरी चोट आई, दूसरे की गर्दन पर पत्थर लगा.यह घटना गया-कोडरमा रेलखंड के ईश्वर चौधरी हॉल्ट के समीप हुई. यात्रियों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन रेलवे प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली. जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुई इस गुंडागर्दी ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह भी है कि क्या ट्रेनों में भी सफर करना सुरक्षित नहीं रहा ? घटना बीती देर रात की है.रेल यात्री राजीव कुमार ने बताया कि वे गोमो से जनशताब्दी में सवार हुए थे. उनकी रिजर्व सीट पर पहले से दो युवक कब्जा जमाए बैठे थे. निवेदन करने पर बदमाशों ने सीट छोड़ने से इनकार कर दिया. बोले- पहाड़पुर उतरना है, एडजस्ट कर लो लेकिन पहाड़पुर स्टेशन आने के बाद भी वे नहीं हिले. जब दोबारा सीट छोड़ने को कहा गया तो वे आगबबूला हो गए. गालियां देने लगे, पूरी बोगी को गोली मार देंगे कहने लगे.थोड़ी देर में ट्रेन ईश्वर चौधरी हॉल्ट पर पहुंची तो बदमाश वैक्यूम कर ट्रेन से नीचे उतरे और जनशताब्दी पर पथराव शुरू कर दिया. खिड़कियां टूट गईं, अंदर बैठे यात्री दहशत में आ गए. इस हमले में दो यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए. सिर पर चोट लगने से संतोष कुमार का खून बहने लगा, राजीव कुमार की गर्दन पर पत्थर लगा. पूरी बोगी में अफरा-तफरी मच गई.घायलों को गया स्टेशन पर उतारा गया लेकिन रेलवे ने कोई मदद नहीं की. यात्री राजीव कुमार ने 139 हेल्पलाइन पर कॉल किया लेकिन फोन रिसीव ही नहीं हुआ. बाद में ई-मेल से शिकायत दर्ज कराई गई.
GAYA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" का 119वां संस्करण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय बूथ संख्या 199 पर सुना गया. इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन से जुड़े लोग उपस्थित हुए. इस दौरान भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि आज हमलोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना है, इसमें उन्होंने कई तरह के विषय पर चर्चा की है. जिनमें इसरो की उपलब्धियां, पशु-प्रेम, परीक्षा पर चर्चा और अन्य राष्ट्रीय मुद्दे शामिल थे. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की हालिया सफलताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है. हाल ही में इसरो द्वारा किए गए मिशनों ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है.प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को जानवरों के प्रति दया और संवेदनशीलता दिखाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने लोगों को आवारा जानवरों की देखभाल करने और उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया प्रधानमंत्री जी ने छात्रों से परीक्षा को लेकर बेफिक्र रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है.इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा मन की बात का यह संस्करण प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा. इस कार्यक्रम ने नागरिकों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, संजय यादव, कुंदन कुमार सिंह, संतोष यादव आदि लोग उपस्थित थे.
GAYA : बीती देर रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले में वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के घर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में पार्षद की मां जख्मी हो गईं. खुद पार्षद कुंदन कुमार बाल-बाल बचे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके से 3 खोखा और एक पिस्टल बरामद किया है.वार्ड पार्षद के घर पर अपराधियों ने की गोलीबारीवार्ड पार्षद कुंदन कुमार ने हमले के पीछे अफीम और शराब माफिया का हाथ बताया है. उनका कहना है कि वह लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं, जिससे कुछ लोग नाराज हैं. इसी वजह से उन पर जानलेवा हमला हुआ है. उन्होंने बताया कि लगभाग 10 की संख्या में आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगने से उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छानबीन में जुटी पुलिसकुंदन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना CCTV में कैद हो चुकी है. वीडियो फुटेज में नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रहे उपेंद्र पासवान के चारों बेटे सौरभ, गौरव, संगम और टुना नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मुन्ना, अक्षय कुमार, रोशन, छोटू, पीयूष, रोहित और नेपाली समेत कई लोग दिख रहे हैं.वहीं, कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने वार्ड पार्षद के घर पर गोलीबारी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है, जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
GAYA : जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की एक आपात बैठक गया-पटना मुख्य सड़क मार्ग स्थित कंडी गांव के पास आहूत की गई. इस बैठक में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन से जुड़े प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के कई सदस्य उपस्थित हुए, जहां उन्होंने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर बिंदुवार विस्तृत रूप से चर्चा की.इस दौरान एक प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया. प्रेसवार्ता के दौरान जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत कुमार ने कहा कि जब से विजय सिन्हा खनन विभाग के मंत्री बने हैं, तब से हमलोगों का दोहन किया जा रहा है. जब हमलोग अंडरलोडेड ट्रक लेकर चलते हैं और किसी तरह की दुर्घटना हो जाती है तो ओवरलोडेड के नाम पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, जो असहनीय है. लगातार खनन विभाग द्वारा हमलोगों के ऊपर लाखों रुपए का जुर्माना किया जा रहा है, जिसे देने में हमलोग असमर्थ हैं. खनन नीति 2024 के लागू होने के बाद क्षमता अनुसार खनन चालान लेकर परिचालन करने वाले वाहनों को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. नई खनन नीति के कारण क्षमता अनुसार खनन चालान लेकर परिचालन करने वाले वाहनों को परेशानियां आ रही है. उन त्रुटियों को समाप्त करने को लेकर हमारा एसोसिएशन खनन मंत्री से मिला था लेकिन कुछ निष्कर्ष नहीं निकला. जबकि मंत्री के द्वारा उन त्रुटियों को समाप्त करने का आश्वासन भी दिया गया था, बावजूद इसके स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है.उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारी 18 सूत्री मांगे हैं, जिसे लेकर हमलोग 2 एवं 3 मार्च को पूरे राज्य में सांकेतिक हड़ताल करेंगे. इसके बावजूद भी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है, तो हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और इसकी सवारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी.
GAYA : गया के परैया प्रखंड के पुनाकला पंचायत अंतर्गत ग्राम बोकनारी टोला वार्ड नंबर-4 में आशा कार्यकर्ता की बहाली में धांधली का आरोप रुबी देवी ने लगाया है. इसे लेकर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एससम को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.इस संबंध में पीड़िता रुबी देवी ने बताया कि पुनाकला पंचायत अंतर्गत बोकनारी टोला में आशा कार्यकर्ता के रिक्त पद पर बहाली हेतु हमने आवेदन दिया था. हमारी शैक्षणिक योग्यता ज्यादा होने के बावजूद कम अंक लाने वाली एक महिला को बहाल कर दिया गया. यह धांधली परैया अस्पताल के प्रभारी एवं अन्य लोगों द्वारा की गई. कई बार हमने आवेदन लेकर इसकी शिकायत की लेकिन उक्त पदाधिकारी द्वारा हमेशा टालमटोल किया गया. हमारी शैक्षिक योग्यता ज्यादा होने के बावजूद अयोग्य आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति कर दी गई, जो कहीं से सही नहीं है. हम जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम से मांग करते हैं कि पूरे मामले की जांच कराएं और हमें इंसाफ दिलाया जाए.विगत कई महीनों से हम पेड मोबलाइजर का भी कार्य कर रहे है, उसका भी भुगतान हमें आज तक नहीं किया गया है. सरकारी योजनाओं में इस तरह की लूट-खसोट कहीं से सही नहीं है.
GAYA : भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया.इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे जननेता थे, जिन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनका सादगी पूर्ण जीवन और राजनीतिक दृष्टिकोण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. कर्पूरी ठाकुर केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया. यही वजह है कि आज हम लोग उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्य कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने पिछड़े वर्गों को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया, जिससे समाज में सामाजिक समरसता स्थापित हुई. उनकी नीतियां आज भी गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए मार्गदर्शक बनी हुई हैं. उनका संघर्ष और आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं.वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया. साथ ही गया शहर के प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग जिला प्रशासन से की.इस मौके पर संजय यादव, बबलू गुप्ता, महेश यादव, मंटू कुमार, राणा रणजीत सिंह, अशोक प्रसाद भारती, दीपक पाण्डेय, विजय प्रसाद सहित अन्य शामिल हुए.
GAYA : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के दौरान घटना घटी है. इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए लोग जा रहे थे, इसी में आपाधापी के कारण यह घटना घटी है. यह घटना बहुत ही दुखद है. केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि योगी सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है. वहां पर 40 से 50 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. इन दिनों भीड़ बढ़ी हुई है. पहले जाने के चक्कर में आपाधापी में इस तरह की घटना घट गई है और सरकार लोगों को मुआवजा दे रही है.उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे पहले टीका नहीं लगाते थे लेकिन अब टीका लगाने लगे हैं, जिस तरह से चारधाम का महत्व है, उसी तरह से जहां नदियों का संगम है, वहां भी स्नान करने का अपना महत्व है.वहीं, रेल मंत्री से इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो हारता है, वह इसी तरह की बात करता है. कहता है कि आकर फारिया लो. लाल यादव अब तैयार रहे, जल्द ही चुनाव होने वाला है. उसमें उन्हें समझ में आ जाएगा. अभी विगत चुनाव में उन लोगों की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी हुई नहीं है. बहुत जल्द इस चुनाव में भी उन्हें पता चल जाएगा.
GAYA : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में एक बार फिर लालू यादव पर तंज कैसा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव हमेशा नई-नई बात करते हैं, कुछ इधर-उधर की बात करते हैं लेकिन अपनी कही गई बातों को ही भूल जाते हैं. इसका कोई मतलब नहीं है इसीलिए हमने कहा है कि हमारे खादी विभाग में लोशन होता है, जिसका इस्तेमाल करने से दिमाग ठीक रहता है और मजबूत होता है लिहाजा हमने कहा है कि वह लोशन का इस्तेमाल कर लें.वहीं, जिले के बाराचट्टी की हम पार्टी की विधायक ज्योति मांझी द्वारा महाकुंभ स्नान के लिए दो दिनों की छुट्टी घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा है कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो हम उनसे बात करेंगे. जिन्हें महाकुंभ स्नान के लिए जाना होता है, वे स्वयं छुट्टी लेकर चले जाते हैं लेकिन अगर ऐसे में छुट्टी घोषित होती है तो वहां ऐसे ही ज्यादा भीड़ है, अगर छुट्टी दे दी जाए तो समझिए वहां स्थिति क्या होगी ?उन्होंने कहा कि हम स्वयं 19 फरवरी को अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं.
GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में गया जिले के चंदौती प्रखंड के प्रभावती अस्पताल परिसर से 1437.96 करोड़ रुपये की कुल 1714 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 39542.23 लाख रुपये की 898 योजनाओं का उद्घाटन और 104253.86 लाख रुपये की 816 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने गया जिला अंतर्गत इमामगंज प्रखंड के ग्राम लावाबार बांध के समीप जीविका दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों से संबंधित लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नीरा संग्रहण-सह-बिक्री केंद्र का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकता जीविका महिला ग्राम संगठन को 8 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, कृषि यंत्र बैंक अंतर्गत ट्रैक्टर की चाबी, मत्स्य पालन हेतु गुलाब जीविका महिला ग्राम संगठन एवं आंचल जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों को 2 तालाबों का हस्तांतरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 2967 लक्षित परिवारों को आर्थिक सहयोग के तहत 12 करोड़ 43 लाख 57 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, 11,068 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 55,340 जीविका दीदियों को बैंक लिंकेज द्वारा आर्थिक सहयोग हेतु 482 करोड़ 68 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा हस्तांतरण की चाबी लाभुकों को प्रदान किया।स्टॉल अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में जब हमलोगों की सरकार बनी, उस समय स्वयं सहायता समूहों की संख्या न के बराबर थी। हमलोगों ने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या को बढ़ाना शुरू किया। आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। हमलोगों ने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया और आप सब जीविका दीदी कहलाती हैं। हमलोगों के काम से प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इसका नाम देश भर में आजीविका किया। आप सभी बुलंदी के साथ रहिए, सरकार हरसंभव मदद करेगी।मुख्यमंत्री ने 4587.68 लाख रुपये की लागत से लावाबार बांध निर्माण एवं पइन सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य तथा कोठी बियर सिंचाई योजना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साइट मैप एवं मॉडल के माध्यम से लावाबार बांध निर्माण एवं पईन सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कार्य पूर्ण हो जाने से लावाबार, बाहा गणेशपुर, लौटारा, सोबरी, बसुरा, रॉधा एवं सील्हना गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लावाबार बांध के जीर्णोद्धार कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराएं। यहां के किसानों से बातचीत कर उनकी जो समस्याएं हैं, उसका तत्काल निराकरण करें। किसानों के हर खेत तक सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने इमामगंज प्रखंड में प्रस्तावित इमामगंज-कोठी-सलैया पथ के चौड़ीकरण एवं वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का स्थल निरीक्षण किया। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने प्रस्तावित पथों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने गया जिला अंतर्गत 2477.44 लाख रुपये की लागत से इमामगंज बाजार से पकरी (झारखंड बॉर्डर) वाया कोठी सलैया पथ का सिंगल लेन से डबल लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 10497.20 लाख रुपये की लागत से गया से कोइलवा मोड़ भाया परैया, गुरारू, रफीगंज पथ इंटरमीडिएट लेन से डबल लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 7000 लाख रुपये की लागत से गया जिला अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन से रामशीला जाने वाली पथ में रेलवे क्रॉसिंग एलसी नं0-71ए के ऊपर आरओबी का निर्माण कार्य, 8,500 लाख रुपये की लागत से गया जिला अंतर्गत गया-पटना-डोभी पथ (एनएच-83) के पास चाकन्द (बारा गांव) रेलवे गुमटी सं०- 58 बी01/3-ई के ऊपर आर०ओ०बी० का निर्माण कार्य, 2400 लाख रुपये की लागत से गया जिला अंतर्गत दलेलचक से भिखाचक भलुआ-2, निहालपुर, नियामतपुर होते हुए पटना-गया मुख्य मार्ग तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तथा 4000 लाख रुपये की लागत से बेला-पनारी रोड से अग्नि, रैली, शिवरामपुर से धनावां होते हुए शाकिर बिगहा तक (ग्राम शिवरामपुर के लिंक पथ सहित) पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रगति के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए हुए कहा कि इन सभी पथों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के अंदर पूर्ण करायें। इन सड़कों का कार्य पूरा हो जाने से संपर्कता बढ़ेगी तथा लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी, इससे समय की भी बचत होगी।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बोधगया प्रखंड के बसाढ़ी ग्राम के बतसपुर बीयर बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैप चित्र के माध्यम से बतसपुर बीयर बांध परियोजना और मोराटल मुख्य पईन के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखा चित्र के माध्यम से बतसपुर बीयर बांध परियोजना के प्रस्तावित दायां एवं बायां एफ्लक्स बांध के निर्माण एवं विस्तारीकरण कार्य के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बतसपुर ग्राम में गोबर गैस प्लांट, मनरेगा पार्क, आंगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा हाट, खेल के मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बसाढ़ी ग्राम में गोबर धन योजना के अंतर्गत बायो गैस संयंत्र के कार्य विधि के संबंध में जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा बायो गैस संयंत्र का संचालन किया जाता है। यह गैस भोजन बनाने के लिए उपयोगी एवं सस्ता है। मुख्यमंत्री ने 16.10 लाख रुपये लागत के मनरेगा पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और श्रवण श्रुति योजना आदि के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग आदि के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना तथा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभार्थियों को चाबी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने गया जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के जीविका ग्राम संगठन कार्यालय भवन की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी। मुख्यमंत्री ने लोहिया स्वच्छ अभियान एवं मनरेगा ग्रामीण हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किलकारी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत एवं कथक नृत्य को देखा। मुख्यमंत्री ने 8.28 लाख रुपये लागत के मनरेगा खेल परिसर का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जूडो-कराटे की बच्चियों का करतब देखा और उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान बच्चियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष नारा लगाया कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे लड़कियों का सम्मान होता रहेगा।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रभावती अस्पताल परिसर में 2903 लाख रुपये लागत के 100 शैयावाले नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मॉडल अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां के बारे में आवश्यक जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल अच्छा बना है।यहां पर लोगों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक अनिल कुमार, विधायक मनोरमा देवी, विधायक ज्योति देवी, विधायक दीपा कुमारी, विधान पार्षद अफाक अहमद खान, विधान पार्षद जीवन कुमार, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद प्रसाद यादव, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, पूर्व विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत कल गया पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न जगहों पर 1437 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. वहीं, जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है.मिल रही जानकारी के अनुसार सबसे पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जिले के इमामगंज प्रखंड पहुंचेंगे, जहां इमामगंज के लावाबार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां वे लावाबार डैम का अवलोकन करेंगे. साथ ही कई योजनाओं की सौगात देंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री बोधगया पहुंचेंगे, जहां वे बोधगया के बतसपुर गांव में बनाये गए डैम का अवलोकन करेंगे. साथ ही यहां गोवर्धन योजना, खेल परिसर सहित अन्य कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे एवं यहां किए गए विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेंगे.इसके बाद मुख्यमंत्री गया शहर के डाक बंगला रोड स्थित मॉडल अस्पताल प्रभावती पहुंचेंगे, जहां इसके नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर व्यापक तैयारी की गई है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम एवं एसएसपी द्वारा तैयारी का व्यापक जायजा लिया जा रहा है. इस संबंध में गया के डीएम डॉ. त्याग राजन एससम ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत गया पहुंच रहे हैं, जहां वे 1437 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. गया के मॉडल अस्पताल प्रभावती पर कुल 48 करोड़ की राशि खर्च की गई है, जिसमें 29 करोड़ की राशि से भवन का निर्माण कराया गया है, जहां अत्याधुनिक तरीके से मरीजों का इलाज किया जाएगा. यहां अत्याधुनिक पैथोलैब, आईसीयू एवं कई वार्ड बनाए गए हैं. साथ ही चिकित्सकों की तैनाती भी की गई है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं.
GAYA : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दक्षिण केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जहां उन्होंने दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 'एकात्म मानववाद के सामाजिक पहलू', दीनदयाल उपाध्याय की विरासत पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया.इस मौके पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह सहित विश्वविद्यालय से जुड़े कई प्रोफेसर, विद्वान व गणमान्य लोग शामिल हुए. इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता लगभग 5 हजार वर्ष पुरानी है और महान भारतीय दार्शनिकों द्वारा दिए गए विचारों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि देश ने मानव जाति को देवत्व की अवधारणा दी है. वास्तव में सदियों पुराने भारतीय दर्शन ने पश्चिमी देशों सहित दुनिया को प्रभावित किया है. यहां तक कि उन्होंने हमारे पुराने ग्रंथों का रूपांतरण कर गहन अध्ययन भी किया है. भारतीय अवधारणा हमें सभी संस्कृतियों और विविधता का सम्मान करना सिखाती है.उन्होंने कहा कि विश्व में पांच प्रमुख सभ्यताएं हैं, ईरानी, चीनी, रोमन, तुर्क और भारतीय सभ्यताएं, जो अपने-अपने महत्व के लिए जानी जाती हैं. भारतीय सभ्यता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह ज्ञान और बुद्धि के प्रचार के लिए जानी जाती है इसलिए हमें अपने प्राचीन शास्त्रों में 'मानवता' का वास्तविक अर्थ खोजने की आवश्यकता है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में इस अवधारणा का प्रयोग किया था. अपने व्याख्यान के दौरान राज्यपाल ने भागवत गीता, वेदों के श्लोकों और शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद और भारत के अन्य महान दार्शनिकों के कथनों को उद्धृत किया. उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माता प्रस्तावना में इतने सारे बिंदुओं को रखने की बजाय 'एकात्म मानववाद' शब्द का प्रयोग कर सकते थे, जो विविधतापूर्ण और विशाल देश भारत के लिए बहुत उपयुक्त है.वहीं, इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राम माधव ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि भारत निःसंदेह एक महान देश है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर महान विचारकों को पैदा न करने के लिए हमारी आलोचना की जाती है. मेरे लिए पिछली सदी में देश ने दो महान् मौलिक विचारकों को जन्म दिया, एक महात्मा गांधी और दूसरे पंडित दीनदयाल उपाध्याय लेकिन भारत में हम अपनी जड़ों की ओर ध्यान देने के बजाय पश्चिमी दर्शन से ज्यादा प्रभावित हैं इसलिए दुनिया हमारी आलोचना करती है.इससे पहले सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अपने स्वागत भाषण में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया. प्रो. सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद के दर्शन से भारत विश्वगुरु बन सकता है और विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल कर सकता है.धन्यवाद ज्ञापन इंडिया फाउंडेशन के विशिष्ट फेलो डॉ. सोनू त्रिवेदी ने किया. इस मौके पर डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पूर्व सांसद (राज्यसभा), प्रो. सुनैना सिंह, पूर्व कुलपति, नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, डॉ. राम माधव, अध्यक्ष इंडिया फाउंडेशन, प्रो. क्लाउड विष्णु स्पाक, विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र, सोरबोन विश्वविद्यालय, अबू धाबी, प्रो. वंदना मिश्रा, जेएनयू, डॉ. गुरु प्रकाश पासवान, सहायक प्रोफेसर, पटना विश्वविद्यालय, प्रो. प्रणव कुमार, डीन, सीयूएसबी, डॉ. सुधांशु कुमार झा, को-ऑर्डिनेटर डॉ. रोहित कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
GAYA : गया के एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रांगण में ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए. इसके अलावा शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए. आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इस दौरान मीडिया कर्मियों से रू-ब-रू होते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकतांत्रिक सोच की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी किसी पर अपनी सोच को थोपते नहीं हैं. दिल्ली में जो 48 लोग चुने गए हैं, उन्हीं के बीच से सीएम का चयन होगा. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री का भी यही रुख रहेगा. इस विषय में किसी प्रकार की टिप्पणी या घोषणा करना उचित नहीं है.बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पूरे देश को लाभ पहुंचा रहे हैं. उन्होंने 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री किए जाने का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा कदम है, जिससे जनता को राहत मिली है. प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिया है. बिहार की जनता इसे बखूबी समझ रही है और इसका लाभ 2025 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा. उन्होंने कहा की प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया आ रहे हैं और निश्चित रूप से गयावासियों को बड़ी सौगात मिलेगी.
GAYA : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गया जिला किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने खुशी जताई है. साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है.इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिली है. इसके लिए हम दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हैं. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी नेतृत्व के नीतियों की जीत है. यह जीत जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के संगठनात्मक क्षमता का परिणाम है. दिल्ली की जनता ने एक बार फिर राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन को चुना है. यह जीत किसान, गरीब और श्रमिक हितैषी नीतियों की भी जीत है. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि भाजपा इसी तरह प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी.इस मौक़े पर राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर, अशोक प्रसाद भारती, कुमारी मनोरमा, कुमारी सुप्रिया सिंह, मजहबी परवीन, नीरज सिन्हा, राघवेंद्र दत्त, अजय भट्टाचार्य, राजकुमार पांडे, नमामि गंगे के सह संयोजक धनंजय पाण्डेय, महेश यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित हुए.