पाकुड़ : बड़ी खबर झारखंड के पाकुड़ से है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है. दरअसल दो बच्चों की मां का उसके प्रेमी के साथ पिछले कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो उन्होंने यह कदम उठाया. इसके बाद पूरे इलाके में ये खबर तेजी से फैल गई है. यह मामला हिरनपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी का है.

शादीशुदा महिला को युवक से हुआ प्यार  , पति ने प्रेमी से कराई शादी

बता दें कि पाकुड़ जिले के हिरनपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी में 45 वर्षीय दो बच्चों की मां और 21 वर्षीय युवक के बीच प्यार हो गया. दोनों के बीच प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि उम्र का तकाजा भी न रहा. इस मामले का सोशल मीडिया में वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि महिला के पति ने उसके माथे से सिंदूर मिटाया और उसकी हाथों की कलाई से चूड़ियाँ भी निकाल ली. फिर दोनों प्रेमी को गांव की भरी महफिल में शादी करा दी. इस तरह की घटना ने समाज को किस ओर ले जा रहा है. यह आज के युवाओं को सोच विचार करने की जरुरत है.

शादीशुदा महिला को युवक से हुआ प्यार  , पति ने प्रेमी से कराई शादी

आपको बता दें कि आजकल एक तरफ जहां लगातार प्रेम प्रसंग के चलते पतियों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अब पतियों ने भी परिस्थितियों से समझौता करने की ठान ली है. क्योंकि विरोध के चलते उन्हें आए दिन मौत के मुंह में जाना पड़ रहा है. शायद इसीलिए इस पति ने भी मध्यम मार्ग अपनाते हुए अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए अपनी रजामंदी दे दी. इस तरह समाज के सामने लोगों के बीच अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विवाह करा दिया.

शादीशुदा महिला को युवक से हुआ प्यार  , पति ने प्रेमी से कराई शादी

शादीशुदा महिला को युवक से हुआ प्यार  , पति ने प्रेमी से कराई शादी