विकास कार्यों का लिया जायजा,पर्यटन वाहन को दिखाई हरी झंडी
बगहा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमारनेरविवार को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर का दौरा किया. प्रगति यात्रा के तहत विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे. इससे पहले एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए. इस बाद नीतीश कुमार ने लवकुश पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. सीएम ने पार्क को पर्यटन के लिहाजे से महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया.सीएम ने योजनाओं का किया निरीक्षणवाल्मीकि सभागार परिसर में मुख्यमंत्रीने ईको पर्यटन केंद्र, गिद्ध संरक्षण केंद्र गौनली और चिउटाहा केंद्र का उद्घाटन किया. इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. नीतीश कुमार ने गंडक बैराज का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली.पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोरवहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्रीने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.जिससे वाल्मीकिनगर आने वाले सैलानियों को अब जंगल भ्रमण का बेहतर अनुभव मिलेगा. मुख्यमंत्री के इस दौरे को वाल्मीकिनगर के विकास, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम माना जा रहा है.
