सद्भाव यात्रा का दूसरा दिन : पश्चिम चंपारण में जेडीयू नेता निशांत कुमार कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
बगहा:बिहार में जेडीयू की सद्भाव यात्रा जारी है. यात्रा के दूसरे दिन जेडीयू के सक्रिय नेता निशांत कुमार ने पश्चिम चंपारण में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान निशांत कुमार का भव्य स्वागत हुआ.सद्भाव यात्रा के दूसरे दिन सोमवार सुबह जेडीयू नेता निशांत कुमार ने सबसे पहले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में सफारी का आनंद लिया. इस दौरान उन्होंने प्रकृति और वन्य जीवों को करीब से देखा.इसके बाद निशांत कुमार महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम के बाद वे माता नारदेवी मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे सड़क मार्ग से बेतिया के लिए प्रस्थान कर गए.
बेतिया पहुंचकर निशांत कुमार में जेडीयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन को लेकर चर्चा करेंगे.
सद्भाव यात्रा के जरिए जेडीयू संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश कर रही है. आने वाले दिनों में यह यात्रा और भी जिलों में जारी रहेगी.





