BIG BREAKING : बेतिया में निगरानी टीम ने क्लर्क राज कुमार मिश्रा को 15000 रुपये घूस लेते दबोचा
बेतिया: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से हैजहां निगरानी के टीम ने बेतिया अंचल कार्यालय केRTPSकाउंटर के क्लर्क राज कुमार मिश्रा को 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
इस संबध में भुक्तभोगी बालेश्वर कुमार ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से राजकुमार मिश्रा एक ही जगह पर कार्यरत है. मेरे जमीन की जमाबंदी जो लॉक है उसे अनलॉक करने के लिए 15 हजार रुपये मांगा जा रहा था और दबाव बनाया जा रहा था. इसके बाद उन्होंने तंग आकर निगरानी को इसकी सूचना दी और आज निगरानी की टीम ने 15000 रुपए घूस लेते हुए उसे दबोच लिया है.
मामले में निगरानी डीएसपी श्यामबाबू प्रसाद ने बताया कि बालेश्वर कुमार ने निगरानी विभाग को क्लर्क राज कुमार मिश्रा के बारे में घूस मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना की सत्यापन के बाद बेतिया में निगरानी विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए राज कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जिसे निगरानी की टीम अपने साथ ले गई.
बेतिया से दीपक कुमार





