
मुखिया पति की दबंगई,समर्थकों के साथ मिलकर पड़ोसी की पिटाई,VIDEO VIRAL
BEGUSARAI:-बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है,जहां एक मुखिया का दबंगई देखने को मिला है.मुखिया पति ने अपने समर्थकों के साथ एक परिवार के समक्ष लाठी-डंडे के साथ जमकर पिटाई की है.इस पिटाई का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यह मामला जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव की है।यहां के मुखिया पति गिरधारी यादव का दबंगई का विडियो सामने आया है.वे अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट कर रहा है। विडियो में दिख रहा है कि मुखिया पति गिरधारी यादव हथियार के साथ पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा है जबकि उसके गुर्गे लाठी डंडे से महिला पुरुष की बेहरमी से पिटाई कर रही हैं। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार जब पुलिस को सूचना दी तो मुखिया पति फिर पीड़ित परिवार के घर पंहुच जमकर हंगामा करते हुए धमकी दी है।इस संबंध में भगतपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिन्हा का परिवार का आरोप है कि पंचायत भवन में मुखिया पति द्वारा नशा करने और फायरिंग करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी गिरधारी यादव कुख्यात बदमाश है और वर्तमान मेंभगतपुर पंचायत के मुखिया संजना देवी का पति है । पीड़ित परिवार ने बताया कि कल रात गिरधारी यादव अपने गुर्गों के साथ पंहुचा और हथियार और लाठी डंडे से बेहरमी से पिटाई कर चार लोगों को घायल कर दिया है। पिटाई का विडियो भी है जिसमें दबंगई का पुरी घटना कैद है । दबंगई का सार यह है कि पीड़ित परिवार जब पुलिस से शिकायत की तो फिर मुखिया पति घर पर पहुंच धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने मुखिया पति के खिलाफ बलिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में बलिया थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है वीडियो भी पीड़ित परिवार के द्वारा दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
