सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनें घोषित, 5 से 13 नवंबर तक होगा परिचालन; यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे का फैसला
पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लुधियाना से बिहार के सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के अलावा कोलकाता के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सरहिंद से सहरसा और सहरसा से अंबाला कैंट के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
रेलवे के इस फैसले से पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले बिहार के लोगों को त्योहारों पर घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
1. लुधियाना-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल
ट्रेन संख्या 04656/04655
लुधियाना से प्रस्थान: 6, 9 और 11 नवंबर को शाम 5:35 बजे।
सहरसा आगमन: अगले दिन रात 11:50 बजे।
वापसी में सहरसा से प्रस्थान: 8, 11 और 13 नवंबर को सुबह 3:50 बजे।
लुधियाना आगमन: अगले दिन सुबह 8:35 बजे।
यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, गोरखपुर, हाजीपुर और बरौनी समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।
2. लुधियाना-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल
ट्रेन संख्या 04662/04661
लुधियाना से प्रस्थान: 7, 10 और 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे।
वापसी में दरभंगा से प्रस्थान: 8, 11 और 12 नवंबर को दोपहर 1 बजे।
लुधियाना आगमन: अगले दिन शाम 5:10 बजे।
इस ट्रेन का मार्ग यमुनानगर जगाधरी, गोरखपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होगा।
3. लुधियाना-पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल
ट्रेन संख्या 04660/04659
लुधियाना से प्रस्थान: 5 और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे।
पूर्णिया आगमन: अगले दिन रात 9:30 बजे।
वापसी में पूर्णिया से प्रस्थान: 6 और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे।
लुधियाना आगमन: तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे।
यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी और सहरसा होकर चलेगी।
4. लुधियाना-गया फेस्टिवल स्पेशल
ट्रेन संख्या 04664/04663
लुधियाना से प्रस्थान: 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे।
गया आगमन: अगले दिन सुबह 8 बजे।
वापसी में गया से प्रस्थान: 13 नवंबर को सुबह 11 बजे।
लुधियाना आगमन: अगले दिन दोपहर 12:50 बजे।
इस ट्रेन का मार्ग यमुनानगर जगाधरी, वाराणसी, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन होगा।
5. लुधियाना-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल
ट्रेन संख्या 04666/04665
लुधियाना से प्रस्थान: 6 नवंबर को सुबह 6:30 बजे।
कोलकाता आगमन: अगले दिन रात 9:45 बजे।
वापसी में कोलकाता से प्रस्थान: 7 नवंबर को रात 11:50 बजे।
लुधियाना आगमन: तीसरे दिन दोपहर 12:50 बजे।
यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल और झाझा समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।
6. सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या04528/04527
रेलवे ने अनारक्षित यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
सरहिंद से सहरसा: 5, 9 और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे प्रस्थान। अगले दिन शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी।
सहरसा से अंबाला कैंट: 6, 10 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे प्रस्थान। अगले दिन रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
इस ट्रेन का मार्ग हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और खगड़िया समेत विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगा।
त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
दीपावली और छठ के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। पंजाब, हरियाणा और दूसरे राज्यों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग इन त्योहारों पर अपने घर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे की ओर से घोषित इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट

