पटना : बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को पटना के सूचना भवन स्थित संवाद कक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Journalism: Populist or Responsible” रखी गई है.

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारिता की बदलती भूमिका, लोकतंत्र में मीडिया के महत्व और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की.

उन्होंने जिम्मेदार, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम में पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-