अबतक 22 लोगों की मौत, दर्जनभर अभी भी इलाजरत
मोतिहारी : बिहार में फिर एक बार शराब त्रासदी देखने को मिली है। बिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब ने अबतक 22 लोगों की जान ले ली है। वहीँ दर्जनभर अभी भी इलाजरत बताये जा रहे हैं। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।मोतिहारीं में मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह 8 बताई गई थी लेकिन दिन ढलने के साथ साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक एस एन सिंह ने बताया कि जो भी मरीज भर्ती हैं वे सब बता रहे है कि पहले वे शराब पिया और उसके बाद सब की तबियत बिगड़ने लगी। जिले के सुगौली , हरसिद्धि , पहाड़पुर , तुरकौलिया इन सभी थाना क्षेत्रों से भी लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। हालांकि प्रशासन ना तो इस सूचि की पुष्टि कर पा रहा है और ना ही शराब पीने से मौत कि बात को स्वीकार रहा है। अब सब कुछ जाँच के बाद स्पष्ट हो पाएगा ।थानावार मृतकों की संख्यातुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मृतक1. रामेश्वर राम 35 वर्ष पिता महेंद्र राम2. ध्रुप पासवान 48 वर्ष3.अशोक पासवान 44 वर्ष4. छोटू कुमार 19 वर्ष विंदेश्वरी पासवान5. जोखू सिंह 50 वर्ष घर गोखुला6.अभिषेक यादव 22 जसीन पूर7. ध्रुव यादव 23 वर्ष जसिन पूर8. मैनेजर सहनी 32 वर्ष9. लक्ष्मण मांझी 33 वर्ष10. नरेश पासवान 24 वर्ष पिता गणेश पासवान घर मथुरापुर थाना तुरकौलिया11. मनोहर यादव पिता सीता यादव माधवपुर थाना तुरकौलियाहरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक12. सोना लाल पटेल 48 वर्ष घर धवई नन्हकार थाना हरसिद्धि13. परमेंद्र दास..घर.. मठ लोहियार14. नवल दास...घर..मठ लोहियारपहाड़पुर थाना के मृतक15. टुनटुन सिंह,घर बलुआ थाना पहाड़पुर16. भुटन माझी,घर बलुआ थाना पहाड़पुर17.बिट्टू राम,घर बलुआसुगौली थाना क्षेत्र के मृतक18.सुदीश राम,घर गिद्धा19.इन्द्रशन महतो, घर गिद्धा20.चुलाही पासवान,घर गिद्धा21.कौवाह में गोविंद ठाकुर,घर कौवाहां22.गणेश राम,घर बड़ेया
