मोतिहारी : देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया जा रहा है. मोतिहारी में भी वंदे मातरम गीत गाकर जगह जगह झंडोतोलन किया गया. जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने भी मोतिहारी के गांधी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया.

मोतिहारी में मंत्री श्रवण कुमार ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने झंडोत्तोलन करने के बाद सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को टॉप फाइव राज्यों में शामिल करने का जो सपना देखा है वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरा करेंगे.

मोतिहारी से Amit Kumar की रिपोर्ट