तेजस्वी के बयान पर पलटवार : मंत्री नंदकिशोर बोले-नहीं है हिसाब मांगने का अधिकार, RJD ने तो बिहार को बर्बाद कर दिया था
Edited By:
|
Updated :11 Jun, 2026, 03:13 PM(IST)
मोतिहारी: बिहार केनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक बयान से सियासत तेज हो गई है. तेजस्वी यादव ने कहा था कि सरकार का खजाना खाली हो गया है और अब मंत्रियों को भी रुपए नहीं मिल रहे हैं. इसी कड़ी में मंत्री नंदकिशोर राम ने जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सदन में अपनी बात तो रख नहीं पाते और सरकार की बड़ी चिंता करते हैं.
मंत्री नंदकिशोर राम ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है, क्योंकि लंबे समय तक उनके पार्टी के हाथों में भी बिहार का बागडोर था. आरजेडी ने तो बिहार का बेड़ा गर्क कर दिया था,लेकिन जब एनडीए के हाथ में बिहार मिला तो बदहाल बिखरा बिहार था. आज विकसित बिहार है बदलता बिहार है.





