

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026
Live
बगहाःबिहार के बगहा के रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच कई घर आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कुछ अतिक्रमणकारियों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन भड़की आगजानकारी के अनुसार, रामनगर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को अभियान का तीसरा दिन था। प्रशासन ने पहले ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने का निर्देश दिया था। हालांकि, अभियान शुरू होने के बाद से ही स्थानीय स्तर पर विरोध और प्रदर्शन जारी था। इसी बीच त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए।प्रशासन का आरोप- कुछ अतिक्रमणकारियों ने खुद लगाई आगघटना को लेकर प्रशासन का आरोप है कि कुछ अतिक्रमणकारियों ने जानबूझकर आग लगाई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगाने और उपद्रव में शामिल संदिग्धों की पहचान की जा सके।कुछ संदिग्ध हिरासत में,पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रामनगर पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।अतिक्रमण अभियान के बीच आग की घटना से बढ़ा तनावअतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान आग लगने की इस घटना ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। कई घरों के आग की चपेट में आने से प्रभावित परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों, नुकसान और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।बगहा से राकेश कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी:बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.95 लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि कथित मुख्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब जाली नोटों के स्रोत और तस्करी के संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच में जुटी है।सेमरा के पास पुलिस की कार्रवाईमामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा के समीप का है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 4.95 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को देखकर अंधेरे में भागने में सफल रहा। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि जाली नोटों की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी, इसका पता लगाया जा सके।नेपाल से जाली नोट लाने की जानकारीमोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जाली नोट नेपाल से लाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य जांच एजेंसियों की मदद से भी पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा जाली नोटों की तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं।अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांचनेपाल से जाली नोट लाए जाने की जानकारी के बाद मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना/पूर्वी चंपारण: बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक और उनकी पत्नी किरण देवी के ठिकानों पर मंगलवार, 27अक्टूबर को तलाशी अभियान शुरू किया. किरण देवी केसरिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद हैं. यह कार्रवाई आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या29/26के तहत की जा रही है.आर्थिक अपराध प्रभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों के खिलाफ ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित2018) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. तलाशी के लिए पटना स्थित विशेष निगरानी न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया है.पांच ठिकानों पर तलाशी अभियानआर्थिक अपराध प्रभाग की टीम ने मंगलवार को कुल पांच ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई शुरू की. इनमें पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित पैतृक आवास, केसरिया बाजार में पेट्रोल पंप के पास स्थित निजी आवास, युवराज गैस एजेंसी का कार्यालय और गोदाम तथा केसरिया नगर पंचायत के सरकारी भवन में स्थित मुख्य पार्षद का कार्यालय शामिल हैं. इसके अलावा पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित पार्क वेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-101में भी तलाशी की जा रही है.यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टास्क फोर्स के सहयोग से की जा रही है.ज्ञात आय से124.81प्रतिशत अधिक संपत्ति का आरोपदोनों के पास ज्ञात आय के वैध स्रोतों से लगभग3करोड़56लाख65हजार118रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिला है. यह उनकी ज्ञात आय से लगभग124.81प्रतिशत अधिक बताई गई है.आर्थिक अपराध प्रभाग ने कहा है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
तुरकौलिया और रघुनाथपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा,देसी पिस्टल,अर्धनिर्मित हथियार और बनाने की सामग्री बरामदपूर्वी चंपारण:YouTubeके जरिए हथियार बनाने का तरीका सीखकर कथित तौर पर मिनी गन फैक्ट्री चलाने का मामला सामने आया है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा किया है। इस दौरान दो कथित हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से कई देसी पिस्टल,अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईजानकारी के अनुसार,पुलिस को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है,जहां अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया।एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान कथित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ और मौके से हथियारों की बरामदगी की गई।देसी पिस्टल और अर्धनिर्मित हथियार बरामदछापेमारी के दौरान पुलिस को कई देसी पिस्टल, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी YouTube के माध्यम से हथियार बनाने का तरीका सीखकर इस काम में जुटे थे। हालांकि, इस दावे और हथियार निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच के आधार पर होनी बाकी है।हथियारों की सप्लाई कहां होती थी,जांच जारीमिनी गन फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कब से बनाए जा रहे थे,उनकी सप्लाई कहां की जाती थी और इस कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट
पूर्वी चंपारणः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक स्कॉर्पियो से1किलो800ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब4करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वाहन को जब्त कर लिया है।गुप्त सूचना पर लक्ष्मीपुर चेकपोस्ट के पास कार्रवाईजानकारी के अनुसार,रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर लखनऊ से नशीले पदार्थों की बड़ी खेप लेकर रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रक्सौल के लक्ष्मीपुर चेकपोस्ट के पास जांच अभियान शुरू किया।इसी दौरान मोतिहारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से1किलो800ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर उसमें सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के नाम आने की जानकारीपुलिस के मुताबिक,गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान रक्सौल में मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि नशीले पदार्थों की खेप कहां से लाई गई थी,इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे नेपाल तक पहुंचाने की योजना कैसे बनाई गई थी।ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेजरक्सौल में हुई इस कार्रवाई को सीमावर्ती इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। नेपाल से सटी सीमा होने के कारण इस क्षेत्र में तस्करी के नेटवर्क पर निगरानी सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण है।गौरतलब है कि हाल ही में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा ड्रग्स तस्करी की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की सराहना की थी।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहां पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट नुनिया टोली में जितिया स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई.घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट नुनिया टोली में शुक्रवार को 4 बच्चियां जितिया के लिए पोखर में नहाने गई थी. इसी दौरान पोखर में 4 बच्चियां डूब गई. घटना के बाद लोगों ने चारों शव को पोखर से निकाला. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पहाड़पुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृत 4 बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. कहा जा रहा है कि मृतकों में दो एक ही परिवार के हैं. वहीं दो अलग अलग परिवार के बताये जा रहे हैं.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-
मोतिहारी : बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया है. इस बीच अरेराज अनुमंडल के जितवारपुर मिश्र टोला के पास चंपारण तटबंध में कई जगहों पर रिसाव शुरू हो गया है. गंडक नदी का यह मुख्य बांध है जिस पर रिसाव हो रहा है. इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने श्रमदान से बांध के मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं. मौके पर स्थानीय विधायक राजू तिवारी भी मौजूद हैं. वहां लोगों ने साफ तौर पर जल संसाधन विभाग पर आरोप लगाया है.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट --
पूर्वी चंपारण:जिले के ढाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर आतंकी नेटवर्क से कथित डिजिटल संपर्क के मामले में 22वर्षीय युवक सेराज आलम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई बिसरहिया गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही एक युवक भागने लगा,जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसकी पहचान बिसरहिया निवासी सेराज आलम, पिता समसुल हक के रूप में हुई.तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से रेडमी 5जी एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया. पुलिस का दावा है कि मोबाइल में आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो,फोटो और कथित देशविरोधी रील्स मिली है. जांच में सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े अली गुर्जर के साथ संपर्क की बात भी सामने आने की जानकारी पुलिस ने दी है.मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू मोतिहारी की टीम भी डिजिटल संपर्कों और मोबाइल सामग्री की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के संपर्क कितने लोगों तक फैले हुए हैं और बरामद डिजिटल सामग्री का वास्तविक स्वरूप क्या है.हालांकि,पुलिस की उपलब्ध जानकारी में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने में सेराज की प्रत्यक्ष भूमिका या किसी हमले की साजिश का अलग विवरण नहीं दिया गया है.फिलहाल मामला जांच और डिजिटल साक्ष्यों के सत्यापन के स्तर पर है.
पूर्वी चंपारण के रक्सौल में हथियारबंद बदमाशों ने डिजिटल क्रिएटर के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव के पश्चिम टोला की है। मंगलवार देर रात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर घर में रखी नकदी और गहने लूट लिए।पीड़ित डिजिटल क्रिएटर त्रिलोकी कुमार करीब एक वर्ष से पश्चिम टोला में परिवार के साथ रह रहे हैं। उनकी पत्नी चंदा देवी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे परिवार के सभी छह सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान कई हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए।बदमाशों ने त्रिलोकी कुमार पर बंदूक सटाकर उन्हें बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। परिवार के छोटे बच्चे को भी अपने कब्जे में लेकर बदमाशों ने रुपये और गहने देने को कहा। सामान देने में देरी होने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप है।चंदा देवी ने अलमारी की चाबी बदमाशों को दे दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी खोलकर उसमें रखी नकदी और गहने निकाल लिए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, बदमाश लगातार परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे।वारदात के बाद बदमाश पांच-छह बाइक से मौके से फरार हो गए। हालांकि, बदमाशों की सही संख्या और उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी: मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्कूल से लौटने के दौरान लापता हुए शिक्षक का शव पांच घंटे बाद बरामद हुआ है. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. घटना से आक्रोशित परिजनों ने देर रात शव को सदर अस्पताल के गेट पर रखकर सड़क जाम कर दिया है. मृतक की पहचान सिसवा पूर्वी निवासी समसाद आलम के रूप में हुई है. घटना का आरोप बंजरिया के पूर्व प्रमुख चमन पर लगा है.हत्या का आरोप बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन और उसके समर्थकों पर लगा है. घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी की है.मृतक के पिता मो.रफीस ने बताया कि उनका बेटा समसाद आलम पेशे से शिक्षक था. वह सिसवा उर्दू स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में पूर्व प्रमुख चमन ने अपने समर्थकों के साथ उसे उठा लिया और मारपीट कर हत्या कर फेंक दिया.परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए और जमकर हंगामा किया. सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर डीएसपी और एसडीओ पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया.वहीं,इस मामले को लेकर सदर डीएसपी दिलीप कुमार और एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि मृतक पेशे से शिक्षक थे और स्कूल से लौटते समय वे गायब हो गए. कुछ घण्टे के बाद उनका शव बरामद हुआ है.
मोतिहारी:जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के तहत मोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए. वहीं,इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम लोग भी शामिल हुए.इस मौके पर आरक्षण में संशोधन को लेकर खुले मंच से एक बार फिर जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर निशाना साधा और कहा कि हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे है और वे क्या जाने जो सोने का चम्मच मुह में लेकर पैदा लिए है,उनको तो आरक्षण में संशोधन को लेकर दिक्कत होगी ही पर हम एकबार फिर कह रहे है कि एक बार फिर से आरक्षण में संशोधन होनी चाहिए.वहीं,मंत्री संतोष सुमन ने भी कहा कि आरक्षण में बंटवारा होना चाहिए, क्योंकि और कोई डराना चाहता है तो हम डरने वाले नहीं है. जनता हमारे साथ है और मोतिहारी इस इस अभियान का बिगुल फूंक दिया है.वहीं,राहुल गांधी के उस पर कि चाय के दुकान वाले बैक्वार्ड के लिए अलग कप में चाय देता है और अन्य समाज के लिए अलग कप में चाय देता है.राहुल के इस बयान पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि अब कुल्हड़ में चाय मिलता है. उनका यह बयान समाज को बांटने वाला है. कांग्रेस पार्टी को तो वैसे लोगों से पार्टी का बागडोर छीन कर दूसरे के हाथ में दे देना चाहिए.
मोतिहारी:बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है. नगर थाना इलाके में शराबी भाई ने शराब पीने से रोकने और मना करने पर अपने ही भाई की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. मोतिहारी के नगर थाना इलाके के जानपुल चौक के पास अनुराग गुप्ता की हत्या उसके भाई अजित गुप्ता ने धारदार चाकू से कर दी. वहीं,बताया जा रहा है कि अनुराग गुप्ता अपने भाई को शराब पीने से अक्सर मना करता था, लेकिन भाई मानने को तैयार नहीं था. इस बार वह गुस्से में आकर अनुराग गुप्ता की हत्या कर दी और फरार हो गया. वहीं,घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की टीम और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौके से पुलिस ने हत्यारे भाई अजित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.
मोतिहारी : देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया जा रहा है. मोतिहारी में भी वंदे मातरम गीत गाकर जगह जगह झंडोतोलन किया गया. जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने भी मोतिहारी के गांधी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया. इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने झंडोत्तोलन करने के बाद सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को टॉप फाइव राज्यों में शामिल करने का जो सपना देखा है वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरा करेंगे.मोतिहारी से Amit Kumar की रिपोर्ट
मोतिहारी: बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहांगोविन्दगंज थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से 4 बच्चे और मां की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. वहीं घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई. बताया जा रहा है कि गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए महिला समेत 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर अरेराज सीओ और गोविन्दगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दो बच्चे, दो बच्ची एवं उसकी माँ के शव को पोखर से बाहर निकाला. मृतक की पहचान बभनौली पंचायत के वार्ड 06 के धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में किया गया. वहीं दो बच्चा व दो बच्ची की भी डूबने से मौत हुई है. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. गोविन्दगंज थाना के बाभनौली पंचायत की घटना बताया जा रहा है.
मोतिहारी:बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ जलाभिषेक के लिए जल भरने गए दो युवक नदी में डूब गए और अब भी लापता है. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम डूबे युवकों की तलाश में जुटी है.आपको बता दें कि सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत स्थित बागमती नदी के संगम घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया. बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए जलबोझी करने आए तीन किशोर नदी में डूब गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है.प्राप्त जानकारी के अनुसार,सावन की पहली सोमवारी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवापुर संगम घाट पर जल भरने पहुंचे थे. इसी दौरान जलबोझी करने आए तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. हालांकि,उनमें से एक किशोर किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा,जबकि दो अन्य किशोर नदी की तेज धारा में लापता हो गया.लापता किशोरों की पहचान ललबेगिया गांव निवासी कमलेश कुमार (17 वर्ष) और रौशन कुमार (14 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों और नाविकों द्वारा तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई,लेकिन देर शाम तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका.घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया. संगम घाट पर अंचलाधिकारी (सीओ) रितेश कुमार सेठ एवं पचपकरी थानाध्यक्ष उत्तम कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से तलाश अभियान तेज कराया.इसके साथ ही प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है,ताकि पेशेवर तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता किशोरों का पता लगाया जा सके. नदी में तेज धारा और गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं.घटना के बाद ललबेगिया गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजन बदहवास हैं और लगातार प्रशासन से बच्चों को जल्द खोज निकालने की गुहार लगा रहे हैं. सावन के पावन मौके पर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में उतरते समय विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी से दूर रहें.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-
पूर्वी चंपारण पुलिस ने चकिया अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध कारतूस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, कारतूस बनाने की मशीन, गन पाउडर, मेटल शीट,नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन, चारकोल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई. फैक्ट्री का मास्टरमाइंड श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस ने चार अपराधियों को हिरासत में लिया है,जिस पर पहले से आर्म्स और कारतूस तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं और वह UAPA मामले में भी जेल जा चुका है. इस बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा.
मोतिहारी: बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है. छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कुख्यात अपराधी एवं जमीन कारोबारी के घर से निपाली एवं भारतीय कैरेंसी के लगभग 16 लाख रुपए जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने जेवर, लोडेड कट्टा और जिन्दा कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किए गए है.बता दें कि छापेमारी कुख्यात अपराधी नरेश पांडेय के घर पर की गई है. जिस पर पहले से ही करीब 18 केस दर्ज है. इस कार्रवाई में नरेश पांडेय के सहयोगी अपराधी उज्जवल कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस नरेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में भारी बल के साथ नरेश के घर पर छापेमारी की गई थी. जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल की और नरेश के घर से नोट गिनने की मशीन,करीब 16 लाख कैश और नेपाली करेंसी,लोडेड कट्टा, 6 गोलियां, शराब की बोतल , भारी मात्रा में आभूषण और दो दर्जन से अधिक जमीन के दस्तावेज जप्त किया गया है.
मोतिहारी : बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हसुआहाँ गांव में छापेमारी कर 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी, बाइक के खुले पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किया गया है. गिरफ्तार चोर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे और चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में श्यामबाबू कुमार,सुखल मुखिया,खलीफा मुखिया और राहुल कुमार शामिल है. छापेमारी के दौरान श्यामबाबू कुमार के घर से बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक और मास्टर चाबी,सुखल मुखिया के घर से नंबर प्लेट घिसी हुई हीरो होंडा बाइक तथा खलीफा मुखिया के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल,उनके पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए.पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे. चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब कारोबारियों सहित अन्य लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे. आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.इस मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या424/26दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जांच जारी है.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-
मोतिहारी : बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी दुकान में एक बड़ी लूटकांड को होने से बचा लिया है और अपने इनपुट के आधार पर 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.बताया जा रहा है कि ओड़िशा से 5 अपराधी हथियार से लैस होकर भाड़े के घर में रह रहे थे और यहां किसी बड़ी ज्वेलरी शॉप को लूटने के फिराक में एक सप्तह से थे. घटना के बाद किस रूट से भागना है इसका रेकी कर रहे थे. तभी मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की गठित टीम ने पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने देशी कट्टा,पिस्टल, जिन्दा कारतूस और मोबाइल जब्त किया है.मामले में सदर डीएसपी1दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी ओड़िशा से यहां आकर रह रहे थे और किसी बड़े ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बना रहे थे. तभी इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल, गाड़ी का नंबर प्लेट सहित अन्य सामान जब्त किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में ओड़िशा के रहने वाले ओउल अजित,डी गांधी,मकला दिलीप,जीतू राव और किशोर प्रधान शामिल है.मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--