मोतिहारी में मंत्री केदार प्रसाद का बयान : राष्ट्र गान नहीं गाने पर देश में रहने का अधिकार नहीं,योगी के फॉर्मूले का समर्थन
मोतिहारी:बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के एक बयान ने राजनीतिक सरगर्गी बढ़ा दी है. बीजेपी के संगठन जिला ढाका द्वारा आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्र गान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र गान नहीं गायेगा उसको इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. दरअसल, यूपी में यह आदेश आया है कि अब मदरसों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य है. इसी के तहत उन्होंने योगी सरकार का समर्थन करते हुए ये बाते कही है.
योगी सरकार के फरमान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि जब स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य हो गया है तो मदरसों में क्यों नहीं होगा. वहीं, लालू फैमिली द्वारा में दिल्ली में कर रहे भोज में लेफ्ट पार्टियों के सुप्रिमो के जुटान कराये जाने को लेकर मंत्री ने कहा कि ये लोग विपक्ष का कार्यव्य भूल गए है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भोज खाना और खिलाना रह गया है. इन लोगों के जुटान से कुछ होने वाला नहीं है. ताजा उदाहरण बंगाल चुनाव परिणाम सामने है. बीजेपी द्वारा यहां संगठन शिविर का आयोजन किया गया है जिसको लेकर विधायक राणा रंधीर सिंह ने कहा कि सराकर की नीतियों की जानकारी ग्राउंड लेवल पर पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है.





