

शनिवार, 19 सितंबर 2026
Live
बेतिया : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिहार के बेतिया में संदिग्ध परिस्थितियों में 5 लोगों की मौत हो गयी है। मौत की सूचना पर मेडिकल टीम गांव पहुंच गयी है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरी घटना बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव की है। फिलहाल एक के बाद एक लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, प्रशासनिक टीम मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। (अपडेट जारी है)
बेतिया : बेतिया के सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शिक्षक प्रिंसिपल से बहस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच ये बहस हाजिरी को लेकर हो रही है, तभी बगल में बैठे दूसरे शिक्षक ने इसकी वीडियो बना ली। फिर क्या था। खुद का वीडियो बनता देख टीचर का पारा गरम हो गया और फिर दूसरे शिक्षक से भी उलझ पड़े। बिहार का ये सरकारी स्कूल बना अखाड़ाइस दौरान नौबत धक्का-मुक्की तक आ पहुंची। इस वीडियो में दो से तीन टीचर आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। ये पूरा मामला बेतिया के मझौलिया प्रखंड के राजकीय+2 हरगुन उच्च विद्यालय, सरिसवा की है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।बेतिया के मझौलिया प्रखंड के राजकीय+2 हरगुन उच्च विद्यालय, सरिसवा स्कूल बना अखाड़ा, विद्यालय में ही उलझ पड़े प्रिंसिपल और दो शिक्षक, खूब हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल#BiharTeacher #videoviral #वायरलवीडियो #Bihareteachernews pic.twitter.com/QlZdVwj8nL— PRASOON PANDEY (@prsnpandey007) December 22, 2024 विद्यालय में ही उलझ पड़े प्रिंसिपल और दो शिक्षकहालांकि, शनिवार को जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्कूल पहुंच जांच की है। प्रिंसिपल के पास मौजूद टीचर ने आरोप लगाया है कि कुछ शिक्षक स्कूल समय से पहले बाहर ही ऑनलाइन हाजिरी बना लेते हैं। स्कूल देर से पहुंचते हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। शिक्षक देरी से पहुंचे और रजिस्टर में बैक डेट में हाजिरी दर्ज करने की कोशिश कर रहे थे।प्रिंसिपल शशि भूषण ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद के दौरान शिक्षक शशि रंजन ने बहस और झगड़े का वीडियो रिकॉर्ड किया। इस बीच मामला गरम हो गया और धक्का-मुक्की होने लगी। अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया।
बेतिया : प. चम्पारण के बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा के हार्डवेयर व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने मोबाइल और सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीइस संबंध मे बेतिया सदर SDPO विवेक दीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य अपराधी साठी के वृंदावन निवासी सफिउल्लाह सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। शेष की पहचान कर ली गई है और जल्द ही और सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रंगदारी में प्रयुक्त सिम कार्ड सहित मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। अपराधियों ने रंगदारी नहीं मिलने पर हत्या करने की धमकी दी थी। सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।
बेतिया : बेतिया में दुस्साहसी अपराधियों ने एकबार फिर तांडव मचाया है और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर 5 लाख रुपय लूट लिए हैं। ये घटना बेतिया के सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया और आजाद चौक के बीच की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के बकुचिया निवासी राजन तिवारी के पुत्र आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य तिवारी अपनी बुलेट से 5 लाख रुपये लेकर अपने घर से योगापट्टी थाना क्षेत्र के महावीरपुर चमैनिया जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी और 5 लाख रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और तुरंत जख्मी युवक को GMCH में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
बेतिया : कशिश न्यूज़ की ख़बर का असर हुआ है। जी हां, बेतिया जीएनएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की शिकायत पर एक्शन लिया गया है और प्रभारी प्राचार्य को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। कशिश न्यूज़ की ख़बर का असरबेतिया जीएनएम कॉलेज के छात्राओं द्वारा प्रभारी प्राचार्य पर लगाए गए आरोप को जिलाधिकारी, पश्चिम चंपारण ने अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार से समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी के अनुरोध के आलोक में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोपज्ञातव्य है कि जीएनएम कॉलेज बेतिया की छात्राओं द्वारा गंभीर आरोप प्रभारी प्राचार्य पर लगाये गए थे। आरोपों की जांच सिविल सर्जन के माध्यम से करायी गयी थी, जिसमें प्रथमदृष्टया आरोप सत्य पाया गया था। प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर आज जीएनएम कॉलेज के छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी, पश्चिम चंपारण से मुलाकात की गई और वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया था। जिलाधिकारी ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से बात की और कार्रवाई करने का अनुरोध किया। अपर मुख्य सचिव ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने जीएनएम कॉलेज के छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बेतिया से भी बात की और छात्राओं को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है।ये है पूरा मामला गौरतलब है कि प्रभारी प्राचार्य की कार्यालय में ही शराब पीते तस्वीर सामने आयी थी। प्रिंसिपल खुद शराब का जाम बनाते हैं और कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रखते हैं। पूरा मामला यही खत्म नहीं हुआ। वो छात्राओं के बीच अश्लील तरीके से मसाज भी कराते दिखे। छात्राओं ने आरोप लगाया है। प्रभारी के इन सब करतूतों की फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। छात्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, आप शराबबंदी के पक्षधर हैं, फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? छात्रों की इस शिकायत के बाद तुरंत प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
बेतिया : बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जी हां, वे गंभीर मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनकी कार्यालय में ही शराब पीते तस्वीर सामने आयी है। प्रिंसिपल खुद शराब का जाम बनाते हैं और कार्यालय में शराब की बोतल टेबल पर रखते हैं।जीएनएम के प्रभारी प्राचार्य की घिनौनी करतूतपूरा मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। वो छात्राओं के बीच अश्लील तरीके से मसाज भी कराता है। छात्राओं ने आरोप लगाया है। प्रभारी के इन सब करतूतों की फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है। छात्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, आप शराबबंदी के पक्षधर हैं, फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?दफ्तर में ही छलकाता है जाम और खुले में कराता है मसाजबेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं अपने शराबी प्रभारी प्राचार्य के खौफ में जीने को मजबूर हैं। जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं सभी फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी देती है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती। हालांकि, शिकायत के बाद बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश तो दिया गया है लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आहत छात्राएं अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगा रही हैं।छात्राओं ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपी प्रिंसिपल मनीष जायसवाल पूरे फोटो को एडिट करार देते हुए आरोपों को खारिज कर रहे हैं। वहीं, जीएनएम की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को क़ैद करके रखा गया है। सभी छात्राएं जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के बाहर हंगामा कर रही हैं और छात्राओं ने कहा कि जल्द से जल्द शराबी प्रिंसिपल को यहां से हटाया जाए। फिलहाल सभी छात्राएं डीएम दिनेश कुमार राय के पास पहुंची हुई हैं और न्याय की गुहार लगा रही हैं। डीएम के पास पहुंचीं छात्राएंफिलहाल सभी छात्राओं ने डीएम दिनेश कुमार राय के पास पहुंच न्याय की गुहार लगायी है। वहीं, इस संबध में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि जीएनएम कॉलेज की कुछ छात्राएं आयी थीं। आज वहां की समस्याओं से अवगत हुए और गंभीरता लेते हुए एक टीम का गठन किया जाएगा और न्यायोचित कार्रवाई होगी।
बेतिया : बेतिया निगम के वाहन चालक भी वर्दी में दिखेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए बेतिया नगर निगम ने अपने सभी दैनिक, अनुबंधित एवं स्थायी कर्मचारियों में वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सवा दो हजार वर्दियां बेतिया नगर निगम ने बनवायी है। बेतिया नगर निगम ने रोजाना विभिन्न वार्डों के सफाई मित्रों को वर्दियां बांटने की योजना बनाई है।बेतिया नगर निगम में काम करने वाले सभी कर्मचारी अब वर्दी पहने नजर आएंगे। इतना ही नहीं जल्द ही निगम के पुरुष एवं महिला सफाई कर्मचारी भी वर्दी में दिखेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम की प्रथम महापौर ने अपने सभी कर्मचारियों में वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सवा दो हजार वर्दियां बेतिया नगर निगम ने बनवाई हैं। इन वर्दियों को नगर निगम कार्यालय स्थित सभागार में महापौर द्वारा वितरित किया जा रहा है। रोजाना विभिन्न वार्डों में वर्दियां बांटने की योजना बनाई गई है। हरेक सफाई कर्मचारी को दो वर्दियां दी जा रही हैं। जल्द ही नगर निगम इन कर्मचारियों को दस्ताने और बूट उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रक्रिया शुरू करेगा। अगले एक पखवाड़े में लगभग सभी सफाई कर्मचारियों को वर्दियां बांट दी जाएंगी। नगर निगम में इन कर्मचारियों की संख्या 1100 के करीब है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया का कहना है कि सफाई कर्मचारी बेतिया नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा से कोई इनकार नहीं कर सकता। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने जो योगदान दिया है, वो सराहनीय है। ऐसे में उनके लिए सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। निगम ने हरेक सफाई कर्मचारी को फिलहाल दो वर्दी जारी की है। विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों को बुलाकर यह वर्दियां दी जा रही हैं। महापौर ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों के कारण ही आज सभी वार्ड साफ सुथरे रहते हैं। जब लोग नींद से जाग रहे होते हैं, तब सफाई कर्मचारी वार्ड में काम में लगे होते हैं। उनकी सेवाओं को हर किसी को सैल्यूट करना चाहिए। मौके पर नगर उपायुक्त गोपाल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।
बेतिया : प. चंपारण के बीजेपी सांसद सह मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय प्रशासन पर पूरी तरह भड़क गये। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। बेलगाम अपराध को लेकर भड़के सांसदइसके साथ ही उन्होंने कहा कि इलाके में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस प्रशासन शिथिल होकर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2005 में जो बिहार था, अब उसकी फिर से याद आने लगी है। उन्होंने अपने ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेतिया में पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई। इस मामले में तुरंत अपराधियों की गिरफ्तारी हो और इस कांड के पीछे के सफेदपोशों को भी गिरफ्तार किया जाए। हफ्तेभर में तीन-तीन हत्याएंउन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण में एक सप्ताह में तीन-तीन हत्याओं से पूरे जिले में सनसनी फैल गयी है। बढ़ते अपराध की वजह से पुलिस के लिए चुनौती है। इसके साथ ही सांसद ने कहा कि 15 अगस्त को सभी जिलावासी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और शहीदों को याद कर नमन करें।
बेतिया : पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले संजय जायसवाल अपनी पत्नी डॉ. मंजू चौधरी के साथ शहर के दुर्गाबाग मंदिर और काली धाम मंदिर में पूजा-पाठ किए। उसके बाद संजय जायसवाल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शहर भ्रमण के लिए निकले। नामांकन से पहले रोड शो और रैली हुई। इसमें बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, चिराग पासवान, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, राजू तिवारी चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह शामिल हुए।चौथी बार बेतिया से आजमा रहे हैं किस्मतबता दें कि संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। चौथी बार बीजेपी ने फिर उनपर भरोसा जताया है। संजय जायसवाल ने बताया कि वो तीन बार जीत चुके हैं और उन्हें लोगों का पूरा सहयोग मिला है। इस बार बीजेपी 400 के पार जाएगी। वहीं, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने इस बार ब्राह्मण कार्ड खेला है। इस बार कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है।बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेगी एनडीएवहीं, संजय जायसवाल ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि चौथी बार चुनाव लड़ रहा हूं। पीएम मोदी के कारण हर बार वोट की संख्या बढ़ी है। इस बार भी एनडीए एक बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज संजय जायसवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बार फिर उनकी जीत होगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा आजादी के बाद से लंबे समय तक कांग्रेस ने ओबीसी, गरीब और बाकी लोगों को बरगलाने का काम किया है। इनके लिए कभी भी विकास का काम नहीं किया। जहां तक बात है बिहार में जीत की तो जनता का उत्साह बता रहा है कि सभी 40 सीट पर एनडीए की जीत होगी।
बेतिया : बिहार में एकबार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक की चपेट में आ गयी, जिसके बाद घटनास्थल पर ही तीन बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये, जिन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जख्मी हुए 4 बारातियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। ये घटना मनुआपुल-नवलपुर रोड के बाबू टोला गुरवलिया की है। मृतकों में गोलाघाट डुमरी के रहने वाले जनार्दन यादव, प्रकाश यादव और धर्मनाथ यादव शामिल हैं। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि योगापट्टी के डुमरी से बारात पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा गई थी, जहां बारात से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
बेतिया: बेतिया रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने साढे चार किलो चरस के साथ तीन महिला को गिरफ्तार किया है. रेलवे पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई सघन जांच अभियान के दौरान की. रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली है. इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया है.9 पैकेट चरस बरामदबेतिया रेलवे डीएसपी उमेश कुमार ने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर देर रात जांच की जा रही थी. इसी सघन जांच के दौरान तीन महिलाएं संदिग्ध स्थिति में दिखी. इसके बाद रेल पुलिस ने उनकी जांच की. जांच के दौरान तीनों के पास से 9 पैकेट चरस बरामद किया गया. जो लगभग 4.50 किलो का था. गिरफ्त में आई तीन महिलाओं की पहचान में एक महिला जालंधर पंजाब निवासी उर्मिला कुमारी, दूसरी महिला वैशाली बिहार निवासी मिंटू देवी और तीसरी महिला मोतिहारी निवासी सपना कुमारी के रुप में की गई है. रेलवे प्लेटफार्म से पुलिस ने की गिरफ्तारी इन सभी महिलाओं की गिरफ्तारी बेतिया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से की गई है. रेल पुलिस ने बताया कि यह सभी पंजाब जाने वाले जननायक ट्रेन का इंतजार कर रही थी और तीनों चरस लेकर पंजाब जाने वाली थी. इसी दौरान पुलिस ने तीनों की गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों की माने तो यह नेपाल से पूर्वी चंपारण जिला होते हुए चरस लेकर बेतिया पहुंची थी. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है. बरामद किए गए चरस की कीमत करोड़ों में आकी गई है. वही बेतिया रेलवे पुलिस की कार्रवाई से तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।
बेतिया : बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेलगाम बदमाशों ने लूट की एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है और दिनदहाड़े 2 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए हैं। दिनदहाड़े 2 लाख 40 हजार रुपये की लूटलूट की ये बड़ी घटना बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक की है, जहां दो बाइक पर सवार हथियारबंद बेखौफ 5 लुटेरों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और फाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। जांच में जुटी पुलिसबताया जा रहा है कि फाइनेंस कर्मी सत्येन्द्र कुमार रुपये कलेक्शन कर दफ्तर जा रहा था, तभी घात लगाए बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।वहीं, इस वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है।
NEWS DESK : बिहार से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बेतिया में बम ब्लास्ट हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बम विस्फोट होने के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। बाइक में रखा बम हुआ ब्लास्टये घटना बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के धमौरा पंचायत की है, जहां बाइक की डिक्की में रखा हुआ बम ब्लास्ट हो गया है। बम विस्फोट के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गये हैं। वहीं, बम ब्लास्ट होने के बाद बाइक ऑनर मौके से फरार हो गया है। तफ्तीश में जुटी पुलिसफिलहाल बम विस्फोट की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
BETIIAH:-सनसनीखेज खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है.जहां इकलौते बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.मिली जानकारी के अनुसार कलयुगी बेटे ने उस वक्त हत्या की घटना को अंजाम दिया, जब पिता गहरी नींद में सो रहे थे।सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।यह वारदात जिले के नवलपुर के सिसवा भूमिहार गांव में हुई है.इकलौते पुत्र अरूण पटेल पर अपने पिता माया पटेल की गड़ासे से काट कर हत्या करने का आरोप लगा है ।पुलिस ने आरोपी बेटे अरुण पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है । उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को जब्त कर लिया गया है । मृतक की पत्नी और आरोपी की मां कलपति देवी ने बताया कि बीती रात उनके पति माया पटेल घर के सामने स्थित झोपड़ी में बिछावन पर सोए हुए थे । कुछ देर बाद वह पति के पास गई तो देखा कि वे खून से लथपथ मृत पड़े हुए हैं । उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना नवलपुर पुलिस को दी है.
बेतिया : बेतिया के नौतन में हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली है, जहां कांवरियों के बीच खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया गया है। नौतन से जाने वाले कांवरियों को नौतन पंचायत समिति के प्रतिनिधि नान मियां ने खाने-पीने का सामान बांटा और उन्हें शुभकामनाएं दी। सुख-शांति और समृद्धि की कामना दो बसों में सवार कांवरियों के बीच सामान बांटने के बाद बाबा भोलेनाथ से समस्त प्रखंड में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवघर जाने वाले हिन्दू भाइयों का स्वागत कर हम सभी भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं। नौतन पंचायत समिति के प्रतिनिधि नान मियां ने ये भी कहा कि सभी धर्म और समुदाय के लोग एकसाथ मिलकर त्योहार मनाते हैं।
हजारीबाग : खबर है हजारीबाग की जहां रजिया चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के मालिक तारीख रजा से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि हाश्मियां कॉलोनी में अचानक से हॉस्पिटल के अन्दर एक लड़का आया और अचानक रिवाल्वर दिखाकर रंगदारी की मांग करने लगा. वहां मौजूद लोगों को देख अपराधी मौके से भाग गया. मामले को लेकर लोहसिंघना थाने में आवेदन दिया गया है. मामले में तारिक अनवर ने बताया कि उन्होंने अपराधियों से पैसे ना होने की बात कही है. साथ ही पिस्टल उन पर तानने पर आसपास के लोग जमा होता देख वहां से फरार हो गया. उक्त अपराधी के गिरफ्तारी के लिए लोहसिंहना थाना में आवेदन दिया गया है. बता दें कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. आवेदन के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों हजारीबाग के युवक नशे की चपेट में जा रहे हैं. जिसके कारण अपराधिक घटनाएं भी बढ़ गई है. नशे के रुपए जुटाने के लिए युवक रंगदारी, छिनतई समेत विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड में अपनी कार्रवाई में तेजी लाई है. एक के बाद एक छापेमारी से एक ओर जहां दागी अफसरों की नींद उड़ी हुई है वहीं एक एक कर सफेद चेहरों से नकाब भी उतर रहा है. ED ने छापेमारी के दौरान हजारीबाग निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी के आवास से तीन करोड़ रुपये जब्त किए हैं.बता दें कि कोल लिंकेज मामले में ईडी शुक्रवार की सुबह से झारखंड के कई जिलों में सघन छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची सहित रामगढ़ और हजारीबाग में भी ईडी की अलग-अलग टीम की छापेमारी चल रही है. मालूम हो कि ED ने जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है. अशोक सिंह की नियुक्ति जेएसएमडीसी में कॉट्रेक्ट पर की गयी थी. बताया जाता है कि उन्हें निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का संरक्षण प्राप्त था. वहीं पूजा सिंघल जमानत पर बाहर है. हज़ारीबाग़ में इज़हार अंसारी के घर आज सुबह 7 बजे से ED की छापेमारी चल रही है. छापेमारी के दौरान हजारीबाग निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी के आवास से तीन करोड़ रुपये जब्त किए गये हैं. अभी जब्त किये गये रुपयों की गिनती जारी है.
हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां बड़कागांव में कोयला चुनने गई महिला की ओबी से दबने के कारण मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य पथ जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि जलावन के लिए त्रिवेणी-सैनिक माइनिंग डंप एरिया सोनबरसा से कोयला चुनने गई बड़कागांव बसरिया मुहल्ला निवासी एक महिला की ओबी से दबने के कारण मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को लेकर बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य पथ पर 13 माइल के पास सड़क जाम कर दिया है. परिजन मुआवजे व रोजगार की मांग कर रहे हैं. मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है. मृतक के गूंगे पति के अलावा तीन पुत्री व एक पुत्र है. बड़कागांव थाना के एसआई अभय कुमार व प्रशांत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है.
हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां बरही थाना क्षेत्र के बरियाट्ठा बिरहोर टोला में प्रतिबंधित मांस खिलाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में एक व्यक्ति ने बरही थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है कि एक युवक पर प्रतिबंधित मांस जबरन खिलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है. यह गम्भीर मामला उजागर तब हुआ जब उसी बिरहोर टोला के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. उसके बाद सोमवार को जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार दल बल के साथ बरियाठ्ठा बिरहोर टोला पहुंचे. एक घर के अंदर कमरे में मिट्टी फर्स की खुदाई कर प्रतिबंधित मांस वगैरह का अवशेष पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने बरामद किए गए प्रतिबंधित मांस के अवशेष के जांच करवाने के लिए कुछ सैंपल रखा उसके बाद बरामद किए गए अवशेष को विनष्ट कर दिया. इधर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे जेल भेजा जाएगा.