बेतिया :प. चम्पारण के बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा के हार्डवेयर व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने मोबाइल और सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है।

बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

इस संबंध मे बेतिया सदर SDPO विवेक दीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य अपराधी साठी के वृंदावन निवासी सफिउल्लाह सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। शेष की पहचान कर ली गई है और जल्द ही और सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड भी जब्त

रंगदारी में प्रयुक्त सिम कार्ड सहित मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। अपराधियों ने रंगदारी नहीं मिलने पर हत्या करने की धमकी दी थी। सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।