
रविवार, 20 सितंबर 2026
Live
साहिबगंज: झारखंड आंदोलन के प्रणेता,झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरू वीर शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर जेएमएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा व दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, राजमहल विधायक एमटी राजा, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व अन्य ने साक्षरता चौक पर एवं इसके उपरांत समाहरणालय के पास चिल्ड्रेन्स पार्क में दिशाेम गुरू शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया.इस मौके पर लगभग 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए.इसके उपरांत सिदो-कान्हू स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई. जिला अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई. सभा में जेएमएम, कांग्रेस, बीजेपी,आजसू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में आम जन मौजूद रहे.
साहेबगंज:हूल दिवस के अवसर पर बरहेट स्थित भोगनाडीह में मंगलवार को सिद्धू कान्हू फूलो झानो की प्रतिमा पर मालेयार्पण किया गया. इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक एमटी राजा, विधायक धनंजय सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्र सचिव पंकज मिश्रा, साहिबगंज जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के बाद सभी ने सिद्धू कान्हू पार्क का निरीक्षण किया एवं सिद्धू कान्हू के वंशज मंडल सोरेन से मिलने के लिए उनके पैतृक आवास के लिए रवाना हुए. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे.
साहिबगंज:राजमहल थाना क्षेत्र के योगीचक में दर्दनाक हादसा हुआ है. गंगा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई है. मृतकों की पहचान आर्यन चौरासिया (9 वर्ष) और राघव चौरासिया (8 वर्ष) के रूप में हुई है. इधर,दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है.परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे सुबह घर से निकले थे और काफी देर तक वापस नहीं लौटे. फिर परिवार वालों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की. शुरुआत में परिजनों को आशंका हुई कि कहीं बच्चा चोर बच्चों लेकर भाग तो नहीं गया, लेकिन बाद में पड़ोसियों ने सूचना दी कि गंगा किनारे दो बच्चों के कपड़े रखे हुए है.इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन गुरुवार को उनका कोई पता नहीं चल पाया. शुक्रवार सुबह राघव का शव गंगा नदी में तैरता हुआ मिला. इसकी सूचना तुरंत राजमहल थाना प्रभारी को दी गई.सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में जाल डालकर खोजबीन की गई.जिसमें दूसरे बच्चे आर्यन का शव भी बरामद किया गया.जानकारी के अनुसार बच्चों के पिता सिंटू चौरासिया मुंबई में मजदूरी करते हैं और होली के अवसर पर अपने परिवार के साथ घर आए हुए थे. सिंटू चौरासिया के दो ही बच्चे थे.इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है.
रांची: साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा ने यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में सफालता हासिल की है. निहारिका अपनेदूसरे प्रयास में 365वां रैंक हासिल किया है. निहारिका ने साल 2018 में सेंट जेवियर स्कूल, साहिबगंज से 10वीं और 2020 में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता से साल 2023 में राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई. साल 2024 में उसने यूपीएससी के लिए पहला प्रयास किया था, लेकिन मेन्स में सफल नहीं हो पाई. वहीं, साल 2025 के परीक्षा में उसने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल किया.निहारिका सिन्हा के इस सफलता से एक मध्यम वर्ग के परिवार में खुशी का माहौल है.निहारिका कुलीपाड़ा निवासी निरंजन सिन्हा और शबनम कुमारी की बड़ी बेटी हैं. पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी हैं और मां स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स के पद पर है.
साहिबगंज:नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मतगणना में बरहरवा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पिता दास दोनों राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी से आगे रही. प्रथम राउंड में अर्पिता दास को 3416 मत तो बबीता कुमारी को 1976 मत मिला.वहीं, दूसरे राउंड में अर्पिता दास को 2765 मत तो बबीता कुमारी को 2633 मत मिले. दोनों राउंड में अर्पिता दास को 6181 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 4609 मत मिला.यानि अर्पिता दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबीता कुमारी को 1572 मत से पराजित की.बरहरवा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पिता दास ने कही कि यह जीत बरहरवा नगर पंचायत की जनताओ की जीत है. अर्पिता दास ने कहा किजनता ने जिस उम्मीद से हमें जिताया है, उस पर हम सदैव खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे. रही बात बरहरवा के विकास का तो चुनाव के दौरान मैंने जो भी घोषणा की थी. क्रमवार रूप से सभी घोषणा को पूरा करूंगी.
साहिबगंज: नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहने का दावा किया था. लेकिन, प्रशासन के दावों की पोल खुल गई. साहिबगंज, राजमहल एवं बरहरवा में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे जारी है. लगभग सभी बुध मैं लंबी -लंबी लाइन लगी हुई है. मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा. लेकिन,सभी बूथों पर दिव्यांगों के लिए प्रशासन की तरफ से व्हील चेयर की सुविधा नहीं रहने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. एक दिव्यांग को कड़ी मश्क्कत के बाद बूथ तक मतदान करने के लिए पहुंचना पड़ा.नगर पंचायत भवन में इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर अनवर ने कहा कि लगभग सभी बूथों में दिव्यांगों के लिए प्रशासन के तरफ से व्हील चेयर कि सुविधा नहीं रहने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा. उपायुक्त हेमंत सती नेलोकतंत्र के महापर्व पर्व में शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है.वहीं,राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान राजमहल क्षेत्र में हो रही है. अभी तक कोई अप्रिय घटना-घटने की खबर नहीं है.
साहिबगंज: माघ महीने के पूर्णिमा के मौके पर राजमहल में सादियों से उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर विशाल मेला का आयोजन किया गया है. उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह एवं आदिवासी गुरु अभिराम मरांडी ने संयुक्त रूपये से दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्धाटन किया.इस मौके पर बड़ी संख्या में राज्यभर से लोग आस्था की डूबकी लगाने पहुंचे.उपायुक्त ने कहा कि जिस तरह प्रयागराज में कुम्भ मेला का महत्व हैं ठीक उसी तरह राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने का महत्व हैं, बेहद भाग्यशाली हैं वे लोग जो उत्तरवाहिनी गंगा के निकट रहते हैं. गुरु मरांग मरांडी ने कहा कि समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे नशे का सेवन नहीं करेंं.मेले में बिदिन समाज और सफा होर समाज के लोग अपने गुरु के साथ गंगा स्नान के लिए पिछले बुधवार से ही पहुंच रहे हैं.माघ पूर्णिमा मेला आदिवासी महाकुम्भ के नाम से भी जाने जाते हैं. जिसे झारखण्ड सरकार ने दशकों पहले राजकीय मेला घोषित किया हैं.श्रद्धालु उत्तरवहिनी गंगा में स्नान करने के बाद अस्थाई कैंप में अपने आराध्य गुरु मरांग बुरु, भगवान शिव, भगवान राम और मां गंगा की आराधना की.मेले में मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध हैं, वहीं पश्चिम बंगाल के मालदा से आये श्रद्धालु उदय दास ने बताया कि वे हर साल यहां आते हैं. गंगा घाट में स्नान कर के पुण्य के भागी बने.
साहेबगंज : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के साहेबगंज से है जहां तालझारी थाना क्षेत्र के दूधकोल में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि बुधवार को लगभग दिन के साढ़े 12 बजे के करीब साहिबगंज जिलांतर्गत तालझारी थाना के दूधकोल में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने लोहे के सरिया से मारकर 3 लोगों की हत्या कर दिया है. घटना के बाद आनन-फानन में गांव के लोगों ने थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे को सूचना दिया. इसके बाद थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को इसकी सूचना दिया.पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के द्वारा घटना में संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापेमारी दल का गठन किया. छापेमारी दल घटनास्थल पर पहुंचे. तीनों मृत व्यक्तियों की पहचान (1) नथनियल‌ हांसदा,पिता- स्वर्गीय उदय हांसदा (2) बड़की मुर्मू,पति -नथनियल हांसदा, (3) नौहा मुर्मू,पति- स्वर्गीय उदय हांसदा,तीनों साकीम दूधकोल,थाना- तालझारी,जिला- साहिबगंज के रूप में हुआ है. पुलिस ने तीनों शवों को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा. इस कांड के अभियुक्त बजल हेम्ब्रम,उम्र करीब 35 वर्ष,पिता -बेटका हेम्ब्रम,सकीम -दूधकोल,थाना- तालझारी,जिला- साहिबगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है. आगे की अनुसंधान पुलिस द्वारा की जा रही है.साहेबगंज से सन्नी सिंह की रिपोर्ट--
साहेबगंज: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और झामुमो में शामिल हो गये. ताला मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया है.ताला मरांडी साहेबगंज में भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष झामुमो का दामन थाम लिया है. आज उन्होंने सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा भेज दिया. इसके बाद शुक्रवार को साहेबगंज के बरहेट फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने झामुमो में शामिल हुए.
साहेबगंज: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को साहेबगंज के बरहेट फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 213 करोड़ 89 लाख की कुल 361 योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने 223 करोड़ की कुल 146 योजनाओं का शिलान्यास किया. कार्यक्रम में सीएम के साथ उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूदरहे .कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में सीएम के साथ पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद हैं.मुख्यमंत्री ने करोड़ों की परिसम्पतियों का वितरण किया. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सम्मानित किया. अबुआ आवास योजना के लाभुकों को भी सम्मानित किया गया.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के भविष्य को संभालने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. इंजीनियरिंग कॉलेज हो, मेडिकल कॉलेज हो या डिग्री कॉलेज, कई ऐसी चीज जिसको लेकर हम बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं. यहां तक की विदेश में भी मरांग गोमके स्कॉलरशिप संचालित है जहां 50 बच्चों को हर साल विदेश में पढ़ने के लिए हमलोग भेजते हैं. पहले 25 छात्र ही जाते थे. बच्चों के उत्साह को देखते हुए 25 से बढ़कर 50 करना पड़ा. इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनएवं विधायक कल्पना सोरेन ने सिदो-कान्हू मुर्मू की जयंती के शुभ अवसर परबरहेट के भोगनाडीह स्थितसिदो-कान्हू मुर्मू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू,चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.वहीं कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा ने कहा-हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है. पूरे देश के मानचित्र पर राज्य आगे बढ़ रहा है. हरेक चेहरे में मुस्कान दिख रही है.
साहेबगंज: इस वक्त की बड़ी खबर साहेबगंज से है जहांजिले के बरहेट थाना क्षेत्र में फरक्का–ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर खड़ी खाली मालगाड़ी में ललमटिया की ओर जा रही कोयला लदी थ्रूपास मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे खाली मालगाड़ी में आग लग गई. हादसे में खाली मालगाड़ी के 2 लोकोपायलट की झुलसने से मौत हो गई. वहीं कोयला लदे मालगाड़ी के 4 कर्मी घायल हो गये.जानकारी के अनुसार साहेबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में फरक्का–ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. फरक्का से आ रही एक खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी. इसी दौरान ललमटिया की ओर से जा रही कोयला लदी थ्रूपास मालगाड़ी ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर के बाद मालगाड़ी में आग लग गई. हादसे में खाली मालगाड़ी के 2 लोको पायलट की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई.वहीं हादसे में 4 से 5 रेलकर्मी घायल हो गए. सभी घायल रेलकर्मियों का इलाज वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है. यह घटना अहले सुबह करीब 3.30 बजे हुई है. घटना के बाद प्रशासन की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. अधिकारी घटना के सभी पहलुओं को जोड़कर जांच कर रहे हैं.घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई. दो मालगाड़ी की टक्कर होने के बाद उसमें आग लग गई थी. जिसमें लोको पायलट झुलस गये और उनकी मौत हो गई. वहीं इस घटना में गंभीर रुप से घायल लोगों को मालदा रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. मृतक ड्राइवर 35 वर्षीय अंबुज महतो बोकारो के सेक्टर 9 के रहने वाले थे.साहेबगंज से सन्नी सिंह की रिपोर्ट—
साहेबगंज: झारखंड में एक मात्र उत्तरवाहिनी गंगा,राजमहल के तट पर लगने वाली मेला जो आदिवासियों का महाकुंभ के नाम से जाना जाता है,इसका शुभारंभ 12 फरवरी से होगी. इस दिन उत्तरवाहिनी गंगा में सिर्फ झारखंड ही नहीं देश-विदेश से भी श्रद्धालु यहां आकर गंगा नदी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं. इसको लेकर जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थल का निरीक्षण किया.साहेबगंज डीसी हेमन्त सती ने मंगलवार को राजमहल गंगा तट पर आकर मेला के साथ साथ गंगा नदी में बेरेकेडिंग,पानी की सुविधा,शौचालय,बिजली,पार्किंग,स्वास्थ्य,अस्थाई पंडाल,नियंत्रण कक्ष एवंसांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीसी ने कौन कौन अतिथि मेला में आ रहे हैं, इसके बारे में शाम में जानकारी प्राप्त होने की बात कही है. वहीं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा कि सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल‌ वायरलेस सेट के साथ सुरक्षा के लिए लगाया गया है. इसके अतिरिक्त अग्निशमक की व्यवस्था की गई है. जानकारी हो कि माघी पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. वहीं मेला को लेकर रेलवे ने असम,बिहार,बंगालआदि जगह से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव तीन पहाड़ स्टेशन पर किया गया है.साहेबगंज से सन्नी सिंह की रिपोर्ट--
साहिबगंज: जिले के नगर थाना क्षेत्र में संचालित एक अस्पताल में सोमवार की रात 7 दिन के एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे की इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. वहीं अस्पताल प्रशासन व परिजनों की ओर से नगर थाने में शिकायत दर्ज किया गया है.मृतक के पिता गौतम कुमार पंडित के मुताबिक इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है. गौतम कुमार ने मीडिया को बताया कि इलाज कर रहे डॉ. सुमित और डॉ. फरोग हसन ने बच्चे की मौत के राज को छुपाए हुए रखा और हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जब बच्चे को बहार ले जाने के लिए एम्बुलेंस लाया तो डॉ. सुमित और डॉ. फरोग हसन ने कहा पहले बकाया 3600 रुपये जमा करो और अपने बच्चे का डेड बॉडी ले जाओ. पैसे जमा किए बगैर डेड बॉडी नहीं मिलेगी.डॉक्टर के चैंबर जाकर मैंने पूछा कि मेरा बच्चा तो अभी जिंदा था. मौत कैसे हुई और आप लोगों ने इस तरह का धोखाधड़ी करके एम्बुलेंस क्यों मंगवाया. इतना पूछा कि सूर्या नर्सिंग होम के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉक्टर सुमित ने मेरी मां और भाभी के साथ बदसलूकी करने लगा और हम लोगों को धक्का मुक्की करते हुए अस्पताल से बहार कर दिया. मेरे बच्चे की मौत भी हुई और उल्टा सूर्य नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉक्टर विजय और डॉक्टर सुमित ने हमलोगों के ऊपर झूठा मुक़द्दमा भी कर दिया. मृतक के परिजन ने झारखंड सरकार एवं जिले के उपायुक्त महोदय से न्याय की गुहार लगाई है.साहेबगंज से सनी सिंह की रिपोर्ट --
साहेबगंज:बड़ी खबर साहेबगंज से है जहांजीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पशुपालन कार्यालय के पास अज्ञात अपराधियों ने फूल डेकोरेशन करने वाले व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी.घटना के संबंध में मृतक नवल कुमार उर्फ बड़कु के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया कि दिन के करीब डेढ़ बजे मेरे भाई के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया. मोबाइल पर बात करने पर मेरा भाई बोला कि चाचा मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं. उसी के बाद ये घटना हुई है. अज्ञात अपराधियों ने जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पशुपालन कार्यालय के मुख्य सड़क के नजदीक फूल डेकोरेशन करने वाले दिलीप तांती के पुत्र नवल कुमार उर्फ बड़कु को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में सनसनी है. साहेबगंज से सनी सिंह की रिपोर्ट--
साहेबगंज : गंगा के रास्ते झारखंड के साहेबगंज से बिहार के मनिहारी जाने वाले लोगों के लिए साहेबगंज मनिहारी फेरी सेवा आज से शुरू हो गई है. यह व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है. संचालन की व्यवस्था कन्हैया लॉजिस्टिक को दी गई है. उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर व फीता काट कर परिचालन की शुरुआत की.इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि यात्री जहाज व मालवाहक जहाज का परिचालन होगा. मालवाहक जहाज के माध्यम से गाड़ियों के परिवहन के लिए अलग-अलग गाड़ियों के लिए अलग-अलग दर निर्धारित किया गया है. जबकि यात्री जहाज के माध्यम से चलने वाले यात्रियों के लिए साहेबगंज से मनिहारी व मनिहारी से साहेबगंज आने जाने के लिए 51 रुपए निर्धारित किए गया है. वहीं फेरी सेवा के माध्यम से मनिहारी जाने वाले यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक तो अब वे लोग सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे और भाड़ा भी उन्हें मनमाना नहीं देना पड़ेगा. करीब 6 माह तक यात्री सेवा बाधित रहा था. इस दौरान अवैध तरीके से नाव का परिचालन किया जा रहा था. जहां यात्रियों द्वारा कहा गया कि ₹200 उन लोगों से भाड़ा वसूल की जाती थी. कई लोग तो स्टीमर की सुविधा नहीं देखकर नाव के माध्यम से गंगा में इस पार से उस पार नहीं करते थे वापस लौट जाया करते थे. लेकिन अब सभी लोग सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे.साहेबगंज से अरबिन्द ठाकुर की रिपोर्ट--
साहेबगंज :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को साहेबगंज जिले के बरहेट स्थित भोगनाडीह पहुंचे. सीएम ने वहां विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया.CMने आम लोगों को संबोधित करने हुए मंईयां सम्मान योजना के बारे में कहा कि राज्य की 50 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने 1 हजार रुपये भेजने की योजना हमने शुरु की है. देश में बढ़ती महंगाई के बीच आय में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है. ऐसे में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से नया रोजगार शुरु कर पाएंगी और खुद के लिए कुछ कमा पाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से दोबारा मौका देने की अपील की थी. जनता ने इसे पूरा किया. अब हम राज्य का समग्र विकास करेंगे.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट में 224 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. सीएम ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया.सीएम ने कहा कि झारखंड गरीब राज्य है. यहां गरीबी और पलायन बड़ी समस्या है. आजादी के बाद देश के किसी राज्य में पहली बार राज्य सरकार महिलाओं को इतनी बड़ी राशि दे रही है. राज्य की खनिज संपदा से पूरा देश समृद्ध हो रहा है, लेकिन आदिवासी-मूलवासी के जीवन स्तर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू पार्क में वीर शहीद सिदो-कान्हूं,चांद-भैरव व वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बरहेट के भोगनाडीह पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.
साहेबगंज :झारखंड में20नवंबर को होने वाले द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को राजमहल,बोरियो व बरहेट विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मी साहेबगंज पुलिस लाइन में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ अपने अपने निर्धारित मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए.विधानसभा वार बनाए गए अलग-अलग टेंट में एक साथ एक टेबल से सामग्री प्राप्ति के बाद सभी मतदान कर्मी प्रशासन द्वारा बनाए गए वाहन कोषांग से तय वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए. मतदान कर्मियों ने गंतव्य की ओर रवाना होते समय जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी प्रशंसा की. मतदानकर्मियों ने कहा कि हम मतदान कर्मियों के लिए मतदान बूथ की क्रम संख्या के साथ एक टेबल पर एक ही साथ सामग्री उपलब्ध करा दिया गया था. भोजन, पानी आदि की व्यवस्था भी टेबल पर ही मुहैया करा दिया गया था जिससे हमलोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा.साहेबगंज से अरबिन्द ठाकुर की रिपोर्ट---
साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से है जहां जिले में सीबीआई की टीम ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच कई पत्थर व्यवसाईयों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.सीबीआई की टीम ने बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भगत एवं कृष्ण सा राधा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर व्यवसाय महताब आलम के चार ठिकानों,एक पत्थर व्यवसायी एवं मिर्जा चौकी थाना अंतर्गत चार पत्थर व्यवसायी के ठिकानों पर छापेमारी की.सीबीआई की इस कार्रवाई से पत्थर व्यवसाईयों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि पंकज मिश्रा के नजदीकी रहे इन पत्थर व्यवसायी के यहां छापेमारी हुई है. जहां कई दस्तावेज खंगाला गया है.‌ हालांकि टीम द्वारा किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है. साहेबगंज ‌ से अरबिन्द ठाकुर की रिपोर्ट--
साहेबगंज : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने मंगलवार को बरहेट सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र भरा. उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पर्चा निर्वाचित पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत के समक्ष दाखिल किया. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बरहेट विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी.नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम ने कहा कि बारिश हो चुकी है, कीचड़ भी हो गया है, बस इसमें कमल खिलने की तैयारी है. इस बार चुनाव में बरहेट विधानसभा सीट पर कमल का खिलना तय है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के भरोसे जीत के प्रति वे पूरी तरह से आस्वस्त हैं. उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती है. लेकिन उन चुनौतियों के सामने बरहेट विधानसभा क्षेत्र की जनता खड़ी है.भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने कहा कि चुनाव में टक्कर हमको नहीं बरहेट विधानसभा क्षेत्र की जनता देगी. उन्होंने कहा कि बरहेट में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, यह उनका चुनावी मुद्दा है. क्षेत्र की जनता को पानी और अच्छी सड़क तक नसीब नहीं हो सकी है. बिजली और स्वास्थ्य सेवा का भी हाल बेहाल है. उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उस जैसे छोटे सिपाही पर जिस तरह से भरोसा जताया है वे उस भरोसा पर पूरी तरह से खड़ा उतरेंगे और यह सीट जीतकर वे पार्टी की झोली में डालेंगे. इसके पहले भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ नामांकन करने साहिबगंज समाहरणालय पहुंचे थे.साहेबगंज से अरविन्द ठाकुर की रिपोर्ट--