मतदान केंद्र पर व्यवस्था की खुली पोल : साहिबगंज में दिव्यांग मतदाता को झेलनी पड़ी परेशानी,कड़ी मश्क्कत के बाद बूथ तक वोट डालने पहुंचे
साहिबगंज: नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहने का दावा किया था. लेकिन, प्रशासन के दावों की पोल खुल गई. साहिबगंज, राजमहल एवं बरहरवा में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे जारी है. लगभग सभी बुध मैं लंबी -लंबी लाइन लगी हुई है. मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा. लेकिन,सभी बूथों पर दिव्यांगों के लिए प्रशासन की तरफ से व्हील चेयर की सुविधा नहीं रहने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. एक दिव्यांग को कड़ी मश्क्कत के बाद बूथ तक मतदान करने के लिए पहुंचना पड़ा.
नगर पंचायत भवन में इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर अनवर ने कहा कि लगभग सभी बूथों में दिव्यांगों के लिए प्रशासन के तरफ से व्हील चेयर कि सुविधा नहीं रहने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा. उपायुक्त हेमंत सती नेलोकतंत्र के महापर्व पर्व में शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है.
वहीं,राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान राजमहल क्षेत्र में हो रही है. अभी तक कोई अप्रिय घटना-घटने की खबर नहीं है.





