आज पूरे झारखंड मेंधनतेरस का पर्व बेहद धूमधाम, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राज्यभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। परंपरा के अनुसार, लोग अपनी आस्था और जरूरत के मुताबिक सोना-चांदी, नए बर्तन, वाहन और अन्य शुभ वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
इस खास अवसर पर,राज्य के मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि यह पावन अवसर हर राज्यवासी के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा—
"धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए।
