CEIRपोर्टल की मदद से मोबाइल फोन खोजकर मालिकों को सौंपा गया,चोरी के तीन मामलों में जांच शुरू
बोकारो:बोकारो पुलिस ने तकनीक की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए57मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में केंद्र सरकार केCEIRपोर्टल की मदद ली गई।
पुलिस के अनुसार, 26सितंबर से25अक्टूबर2026के बीच चास,बेरमो,नगर और मुख्यालय क्षेत्र से कुल57मोबाइल फोन बरामद किए गए। वहीं,पिछले छह महीनों में बोकारो पुलिस अब तक684गुम मोबाइल फोन रिकवर कर चुकी है।
CEIRपोर्टल से मोबाइल की तलाश
मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।CEIRपोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही मोबाइल चोरी से जुड़े तीन मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मोबाइल गुम होने पर तुरंत दें सूचना
बोकारो पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें। समय पर शिकायत दर्ज कराने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने से मोबाइल की तलाश में मदद मिल सकती है। पुलिस ने लोगों को मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी है।
बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट

