लखीसराय : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे. वहां उन्होंने सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा, महेशपुर,लोसघानी एवं घौसेठ गांव का दौरा किया. केंद्रीय मंत्री के कजरा पहुंचते ही लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया.

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे लखीसराय, जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को जल्द निपटारा का दिया आश्वासन

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोगों से जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया. लोगों ने ललन सिंह से ट्रेन ठहराव,कजरा में बैंक शाखा,कजरा के इलाकों तक नहर पहुंचाने समेत कई मांगों को रखा. जिस पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नहर बढ़ाने को लेकर प्राक्कलन तैयार कर दी गई है. अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि विकास मेरी पहली प्राथमिकता है,जिस तरह से मैंने लखीसराय जिले के टाल और दियारा क्षेत्र में विकास की है, अब चानन और कजरा इलाकों को विकसित करने का लक्ष्य है. इस मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह भी मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे लखीसराय, जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को जल्द निपटारा का दिया आश्वासन

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट