Hindi News / जिला प्रशासन ने अशोक धाम मंदिर का लिया जायजा,भगदड़ में मौत के बाद...

लखीसराय : जिला प्रशासन ने अशोक धाम मंदिर का लिया जायजा,भगदड़ में मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

Edited By:  |
lakhisarai lakhisarai

लखीसराय:सावन के तीसरी सोमवारी को हुए भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. जिला पुलिस -प्रशासन का पूरा कुनबा अशोक धाम पहुंचकर अंतिम एवं चौथी सोमवारी की तैयारियों का जायजा लिया.साथ ही डीएम शैलेन्द्र कुमार,एसपी प्रेरणा कुमार समेत कई अधिकारी अशोक धाम स्टेशन स्थित घटनास्थल पर चल रहे तैयारियों को देखा और संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये,ताकि किसी भी तरह की फिर से अप्रिय घटना ना हो सके.

डीएम शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार अशोक धाम स्टेशन परिसर के मैदान में हीं जीक-जैक, मजबूत बारकेटिंग, पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी की भी अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई है. सीसीटीवी कैमरा और मेडिकल टीम,कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है. वहीं, एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि चौथी सोमवारी पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम का दावा किया है,सभी जगहों महिला पुलिसकर्मी के साथ-साथ दंडाधिकारी की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई है,ताकि कोई चूक नहीं हो सके.