गोपालगंज: जिले में शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.इसी कड़ी में पुलिस ने उचकागांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से हथियार के साथ कुख्यात शराब माफिया मुकुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी के पास से देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है.

मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कि बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजापुर गांव में भगवन टोला निवासी कुख्यात शराब माफिया मुकुल यादव पहुंचा है. हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

उचकागांव थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शराब माफिया पर 7 आपराधिक मामले विभिन्न स्थानों में दर्ज है.