पटना- बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। बैंक की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए पंजाब नेशनल बैंक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा और कठिन परिस्थितियों के दौरान यह राशि जरूरतमंद लोगों की मदद में उपयोगी साबित होगी।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ अशोक चन्द्र, बिहार के जोनल हेड लक्ष्मीकांत मिश्रा, पटना के सर्किल हेड युवराज सिंह राठौड़ और जोनल हेड से जुड़े अधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट