
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Liveपूर्णियां : बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के विषणपुर दत्त शर्मा टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मधु गुप्ता पर सरकारी राशि गबन करने समेत कई बिन्दुओं पर अनियमितता का आरोप लगा है. कशिश न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था. खबर चलने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है. इस आलोक में विभागीय कार्रवाई दिनांक 22 अप्रैल 2025 को प्रधानाध्यापिका को निलंबन करते हुए स्थानान्तरित बीकोठी किया गया. हालांकि विभागीय आदेश की अवहेलना कर अवैध रूप से नियमित भूतपूर्व प्रभारी मधु गुप्ता आज भी विषणपुर दत्त शर्मा टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में योगदान दे रही हैं. मधु गुप्ता पर विभागीय कार्रवाई की तलवार एक बार फिर लटक चुकी है. इस मामले में बनमनखी एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोल विषणपुर दत्त की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मधु गुप्ता को निलंबित कर दिया है. इसके बावजूद दो महीने से ज्यादा बीत चुका है. उन्होंने अपना प्रभार अब तक नहीं लिया. निलंबन अवधि में कार्यकाल निर्धारित बीकोठी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में ज्वाइन नहीं की है. ना ही अपना चार्ज दे रही है. इसके कारण मध्याह्न भोजन पूरी तरह से ठप पड़ी हुई थी. पठन पाठन में अवरुद्ध करती थी. तत्पश्चात डीपीओ एमडीएम के द्वारा मेरे संज्ञान में दिया गया. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्यालय का निरीक्षण किया गया जहां रसोई में ताला बंद पाया गया. बच्चों की उपस्थिति नहीं पाई गई. यह पूछे जाने पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिका के द्वारा पता चला कि प्रधानाध्यापिका बच्चों को भगा देती है. मध्याह्न भोजन भी सुचारू रूप से आरंभ नहीं होने देती है. फिलहाल रसोइ खुलवाकर मध्याह्न भोजन सुचारु रूप से चालू करवाया गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शशि चंदन चौधरी के द्वारा उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु गुप्ता पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पूर्णिया : जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है. जेईई एडवांस्ड-2025 के परिणामों में विद्या विहार करियर प्लस एवं विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर सफलता की ऊँचाइयों को छूते हुए पूरे सीमांचल क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मार्गदर्शन सटीक हो और संकल्प दृढ़, तो छोटे शहरों के छात्र भी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं.विद्या विहार करियर प्लस, जो कि विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पूर्णिया की एक विशेष इकाई है, के निदेशक प्रशांत शंकर ने जानकारी दी कि जनवरी एवं अप्रैल 2025 में आयोजित जेईई मेन के माध्यम से संस्थान के 8 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया था. सोमवार को आईआईटी कानपुर द्वारा घोषित फाइनल मेरिट लिस्ट में इनमें से 4 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जो संस्था और पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है.चयनित छात्रों में भास्कर आर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीआरएल रैंक 4679 प्राप्त की और क्षेत्रीय टॉपर के रूप में सामने आए हैं. अन्य सफल छात्रों में राघव मिश्रा, अभय कुमार साह एवं सौरभ कुमार शामिल हैं. विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इन सभी छात्रों ने पिछले दो वर्षों से विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल में रहकर, विद्या विहार करियर प्लस के शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर अध्ययन और परीक्षा-आधारित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी की, और पूर्णिया में रहकर ही यह मुकाम हासिल किया.निदेशक प्रशांत शंकर ने इस सफलता का श्रेय विद्या विहार करियर प्लस की अनुभवी एवं समर्पित फैकल्टी टीम, बैक ऑफिस स्टाफ तथा संस्थान की सुदृढ़ टेस्टिंग व एनालिसिस प्रणाली को दिया, जिसने छात्रों को निरंतर मार्गदर्शन और आत्म-मूल्यांकन का प्रभावी मंच प्रदान किया.इस अवसर पर विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल के प्राचार्य निखिल रंजन ने कहा:“यह सफलता हमारे शिक्षण दृष्टिकोण और छात्रों की कठोर मेहनत का सामूहिक परिणाम है. हम केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं. यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे छात्र आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जगह बना रहे हैं. यह प्रमाणित करता है कि सीमांचल अब केवल नक्शे पर मौजूद एक क्षेत्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उभरती प्रतिभा का केंद्र बनता जा रहा है.”विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के माननीय सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने सभी सफल छात्रों, उनके माता-पिता और पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा:“यह सफलता दर्शाती है कि यदि छात्रों को सही वातावरण, प्रतिबद्ध मार्गदर्शन और निरंतर आत्म-समीक्षा की प्रणाली प्राप्त हो, तो वे किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं. हम अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं.”यह सफलता न केवल छात्रों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि पूर्णिया जैसे शहर से भी आईआईटी जैसे शीर्ष संस्थानों तक की यात्रा अब केवल सपना नहीं, बल्कि साकार हकीकत है. विद्या विहार करियर प्लस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि गुणवत्ता-परक शिक्षा और अनुशासित परिश्रम के माध्यम से असंभव कुछ भी नहीं.
पूर्णिया : जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में 27 मई 2025 को गोयंकन समर कैंप (एडूटेनमेंट-2025) के द्वितीय दिवस का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ. इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और मनोरंजन का अनोखा संगम रहा. कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा डांस और ड्रमजैम से माहौल संगीतमय और ऊर्जावान बना रहा साथ ही एरोबिक्स सत्र का भी आयोजन किया गया जिससे बच्चों में जोश, उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार हुआ. इसके उपरांत विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक ब्रेकफास्ट की व्यवस्था की गई.दिनभर चली इस रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सिक्की आर्ट जैसी पारंपरिक और दृश्य कलाओं ने विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को उजागर किया साथ ही इस कला ने बच्चों को स्थानीय संस्कृति से परिचय भी कराया, वहीं चारकोल पेंटिंग में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को काले रंगों से जीवंत किया. इसके पश्चात प्रस्तुत की गई डांस परफॉर्मेंस और ड्रमजैम टीम के रंगारंग संगीत कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में जोश, उमंग और उत्साह भर दिया तथा पप्पेट शो, रेन डांस ने भी विद्यार्थियों में जोश और उत्साह भर दिया. साथ ही साइंटीफिक स्क्रोल जैसे नवाचारों के माध्यम से छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि दिखाई तथा अपनी कल्पनाओं को साकार किया जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहा. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट और संतुलित भोजन की व्यवस्था की गई थी. सभी ने भोजन का स्वाद चखा. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यमान अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी जी ने छात्रों को गोयंकन समर कैंप (एडूटेनमेंट-2025) के द्वितीय दिवस पर सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इस आयोजन में एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद, उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास, मिडिल विंग अकादमिक समन्वयक रिचा आनंद एवं अन्य अकादमिक समन्वयक, लीड, समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. बच्चों के चेहरे पर की ख़ुशी ने उपस्थितों का मन जीत लिया. सभी के लिए यह आयोजन अविस्मरनीय रहा.
पूर्णिया : इस वक्त कीबड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां पूर्णिया के के0हाट थाना अंतर्गत एक व्यक्ति से 1,10,000/- रूपये छीनने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक, 2 सिपाही समेत 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी को जेल भेजा है. वहीं पुलिस ने छीनी गई राशि भी बरामद किया है.
पूर्णिया : विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने सीबीएसई कक्षा 10 (AISSE 2025) परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है. विद्यालय ने 100% परिणाम के साथ शैक्षणिक श्रेष्ठता का एक और प्रमाण प्रस्तुत किया है.________________________________________परिणाम संक्षेप में:• कुल परीक्षार्थी: 201• उत्तीर्ण छात्र: 201 (शत-प्रतिशत सफलता)• 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 18• 90% और उससे अधिक: 69• 80% और उससे अधिक: 161• 75% और उससे अधिक: 186• प्रथम श्रेणी (60% और उससे ऊपर): 201• विद्यालय का औसत (Best of 5): 86.13%________________________________________AISSE 2025 – 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप छात्रक्रम संख्या छात्र का नाम प्रतिशत (%)1 दिव्यांशु वत्स 97.6%2 निखिल राज 97.6%3 अभिनव वैभव 97.4%4 प्रियम राज 96.8%5 देवांगी झा 96.6%6 प्रेरणा प्रियदर्शिनी 96.2%7 राघव कुमार चौधरी 96.0%8 आयुष कुमार गुप्ता 95.6%9 अव्यांश कौशिक 95.4%10 मोहम्मद फ़ज़ल नासिर 95.2%11 रक्षय प्रताप सिंह 95.2%12 शंभवी 95.2%13 श्रेया कुमारी 95.2%14 नवनीत प्रकाश 95.2%15 ऋषभ चौधरी 95.0%16 ऋषव कुमार 95.0%17 आयुष राज 95.0%18 साध्वी कुमारी 95.0%विषयवार औसत अंक:विषय औसत अंकअंग्रेज़ी (English) 83.6विज्ञान (Science) 81.1सामाजिक विज्ञान (Social Science) 87.3हिंदी (Hindi) 84संस्कृत (Sanskrit) 85.3कंप्यूटर अनुप्रयोग (Computer Applications) 93.18________________________________________अद्वितीय उपलब्धियाँ:• कंप्यूटर में 13 छात्रों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए.• संस्कृत में 1 छात्र ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए.________________________________________विशेष उपलब्धियाँ — जिन्होंने 100 में 100 अंक प्राप्त किए:कंप्यूटर अनुप्रयोग (Computer Applications - 165) में 100/100 प्राप्त करने वाले 13 छात्र:1. दिव्यांशु वत्स2. मोहम्मद फ़ज़ल नासिर3. राघव कुमार चौधरी4. रौनक कौशिक5. शम्भवी6. शरेया कुमारी7. अक्षत सिंह8. मोहम्मद शब्बान अनवर9. त्रिशा पावनी10. साक्षी प्रियदर्शिनी11. श्रुति कृति12. शौर्य भद्राज13. दीप गांगुलीसंस्कृत (Sanskrit - 122) में 100/100 प्राप्त करने वाले छात्र:1. राघव कुमार चौधरीविषयवार सर्वोच्च अंक और टॉपर्स (कंप्यूटर व संस्कृत को छोड़कर):विषय अधिकतम अंक छात्र का नामअंग्रेज़ी (English - 184) 98 देवांगी झा, प्रेरणा प्रियदर्शिनी, शंभवीहिन्दी (Hindi - 002/085) 98 प्रेरणा प्रियदर्शिनीगणित (Mathematics - 041) 97 रैयांश यादव, शंभवीविज्ञान (Science - 086) 99 दिव्यांशु वत्स, देवांगी झा, शंभवीसामाजिक विज्ञान (Social Science - 087) 98 निखिल राज, शंभवी, राघव कुमार चौधरीविद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया:विद्यालय के सचिव राजेश चंद्र मिश्र ने कहा:"यह परिणाम विद्या विहार के शैक्षणिक अनुशासन, आधुनिक पद्धतियों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है. हम अपने छात्रों पर गर्व करते हैं."संस्थान के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रत्नेश्वर मिश्र ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की.विद्यालय के निदेशक रंजीत पॉल ने कहा:"यह केवल एक परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि उस मूल शिक्षा दर्शन का प्रतिबिंब है जो हमारे विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाता है."प्राचार्य निखिल रंजन ने कहा:"हमारे छात्रों ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध किया है कि कड़ी मेहनत, नियमितता और टीमवर्क से हर लक्ष्य संभव है."________________________________________विद्या विहार आवासीय विद्यालय, पूर्णिया बिहार का एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है, जो न केवल परीक्षा परिणामों में, बल्कि छात्रों के समग्र विकास में विश्वासकरताहै.
पूर्णिया : बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां जिले के केनगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत अंतर्गत एक निजी स्कूल परोरा में कक्षा-4 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ विद्यालय के ही एक शिक्षक द्बारा अश्लीलता के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. निजी स्कूल के छात्रा से छेड़छाड़ मामले को लेकर केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 8 स्थित मुगल टोली गाँव निवासी सह केनगर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख के मोसेरा भाई मिर्जा सलीम बेग ने‌ केनगर थाना में आवेदन देकर स्कूल के ही एक शिक्षक भोकराहा गाँव निवासी तारीख आलम पिता मो० तमीम के विरुद्ध केनगर थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है. पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित पिता द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरी 13 वर्षीय एक नाबालिग पुत्री माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा में कक्षा 4 की छात्रा है जो रोज माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल पढने जाती है. जिसे विद्यालय के ही एक शिक्षक तारीख आलम के द्वारा अश्लीलता के साथ रोज छेड़छाड़ करता है. बताया कि घटना की जानकारी मुझे तब मिली जब मेरी पुत्री रोती बिलखती हुई घर पहुंचने पर अमानवीय घटना की जानकारी दी. उन्होंने माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल पर भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार होने के बाबजूद दोषी शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.वहीं मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि पीडिता के पिता द्वारा आवेदन‌ दिया गया है. जिस पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर ली जाएगी. वहीं माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा के प्रधानाचार्य सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि मामला जैसे ही हमलोगों के संज्ञान में आया वैसे ही शिक्षक मो० तारीख को हटाने का कार्य किया जा रहा है. परिजनों द्वारा जो आरोप स्कूल प्रशासन पर लगाया जा रहाहै, वोगलत है.
पूर्णिया : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे. जिला समाहरणालय में आयोजित बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों के आला अफसर के साथ बैठक की. बैठक में सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी एवं मंत्री लेशी सिंह मौजूद रही.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में सुरक्षा के बाबत कई आवश्यक निर्देश दिए. हालांकि मीटिंग के दौरान क्या कुछ हुआ, यह अभी औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत-नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही महत्वपूर्ण स्थान को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है. 40 मिनट की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर कई और भी अहम निर्देशदिएहैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,मंत्री विजय चौधरी मंत्री लेशी सिंह, ssb ,itbp के साथ साथ सीमाँचल के चारों जिले के अधिकारी डीएम, एसपी, कमिश्नर और डीआईजी मौजूद रहे.
पूर्णिया : जिला पदाधिकारी, पूर्णिया कुन्दन कुमार ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यात्रा के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थलों में आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा जीएमसीएच, पूर्णिया के मुख्य द्वारा के पास फुटओवर ब्रिज के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग पूर्णिया को निर्देश दिया गया. इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा लाइन बाजार के बिहार टॉकीज मोड़ के पास भीड़ भाड़ को देखते हुए फुटओवर ब्रिज निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया. स्थलीय निरीक्षण के क्रम में बस स्टैंड पूर्णिया में विकास बाजार से बस स्टैंड जाने हेतु भी फुटओवर ब्रिज के निर्माण का निर्णय लिया गया है.
पूर्णिया : विद्या विहार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के प्रतिष्ठित संस्थान विद्या विहार कैरियर प्लस द्वारा जेईई और नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं (सत्र 2025-27) की नई बैच 08 अप्रैल 2025 से शुरू की जा रही है. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि विद्या विहार कैरियर प्लस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है और विद्यार्थियों को बेहतरीन मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है.संस्थान दो अलग-अलग तरीकों से अपनी कक्षाएँ संचालित करता है:VVCP-VVRS सिंक्रो प्रोग्रामVVCP सिटी सेंटर सिंक्रो प्रोग्रामये दोनों कार्यक्रम स्कूल + कोचिंग + हॉस्टल योजना के तहत विद्यार्थियों को संपूर्ण शिक्षण सुविधा प्रदान करते हैं.शानदार परीक्षा परिणामों का सिलसिला जारीसंस्थान ने जेईई मेन 2025 (जनवरी अटेम्प्ट) में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें 8 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया और उन्होंने एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई में अपनी सीटें सुरक्षित की हैं.इसके अलावा, IOQM-2024 में संस्थान के 16 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है और श्री निवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स-2024 में कक्षा 12वीं के टॉप 6 स्थानों में से सभी विद्या विहार कैरियर प्लस के छात्र रहे, जिनमें से शीर्ष 4 स्थान कक्षा 11वीं के छात्रों ने प्राप्त किए.मेधावी विद्यार्थियों के लिए ऑन-द-स्पॉट छात्रवृत्ति परीक्षाविद्या विहार कैरियर प्लस मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ऑन-द-स्पॉट स्कॉलरशिप टेस्ट की भी शुरुआत कर रहा है. यह परीक्षा 08 अप्रैल 2025 से 14 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी.इसके अलावा जो छात्राएं JEE और NEET की तैयारी करना चाहती हैं उनके लिए संस्थान की तरफ से विजय लक्ष्मी स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 25% तक का अतिरिक्त स्कॉलरशिप दिया जा रहा है.अधिक जानकारी के लिए संपर्क करेंजो विद्यार्थी इस बैच में नामांकन लेना चाहते हैं या छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे अधिक जानकारी के लिए नवरत्न हाता स्थित हमारे केंद्र कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
पूर्णियां : जिले के नगर प्रखंड अधीन सहरा पंचायत के पनसोही संथाली टोला निवासी रसिकलाल मरांडी के सुपुत्र संतोष कुमार मरांडी उम्र 23 वर्ष पूर्णियां से रोजगार करने तमिलनाडु धागा फैक्ट्री जाने के क्रम में रेल से गिरकर हादसा का शिकार हो गया और उनकी दुर्घटना के कारण आंध्रप्रदेश में रेलवे थाना ओंगल प्रकाशम क्षेत्र अंतर्गत मृत्यु हो गया.मृतक के परिजनों से क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह से सम्पर्क स्थापित कर पार्थिव शरीर को अपने गांव लाने की व्यवस्था का अनुरोध किया. इसकी जानकरी मिलने के बाद मंत्री लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर स्थिति से अवगत करायी. तदोपरान्त राज्य सरकार की ओर से श्रम संसाधन विभाग के सचिव व वरिष्ठ पदाधिकारियों को शव लाने की व्यवस्था कराने को निर्देशित किया गया. पार्थिव शव की सारी सरकारी प्रक्रिया पूरी कर हवाई जहाज से मृतक के परिजनों के साथ बागडोगरा हवाई अड्डा लाकर वहां से एम्बुलेंस से पनसोही ग्राम लाकर मृतक के पिता को सौंपा गया. शव आते ही सम्पूर्ण ग्राम में कोतुहल मच गया. रोने चिल्लाने की शोर में परिजन मंत्री लेशी सिंह को धन्यवाद देते हुए सुनाई पड़े. पूरे ग्रामीण एक स्वर में मंत्री लेशी सिंह के सहयोग के लिए उनका आभार जताया.इस बीच मंत्री लेशी सिंह की ओर से मृतक के अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था करवाया गया.मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि धमदाहा विधान सभा के प्रत्येक जनता मेरे परिवार के समान है और मैंने घटना की जानकारी मिलते ही अपने पारिवारिक दायित्व को निभाया.
पूर्णिया : जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया के विशाल सभागृह में 29 मार्च 2025 को कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु एक ‘पेरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ तथा पालक-शिक्षक सभा का भव्य आयोजन किया गया. इसका उद्येश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल की शैक्षिक प्रणाली, पाठ्यक्रम और स्कूल की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से परिचित कराना था. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की संचालिका व प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी जी ने की, जिन्होंने अभिभावकों का सहर्ष स्वागत किया और कहा कि, "हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य न केवल छात्रों को अकादमिक दृष्टि से बेहतर बनाना है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीन विकास की दिशा में भी निरंतर प्रयास करना है. इस प्रकार के कार्यक्रम में अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद करते हैं."विद्यालय के नन्हें बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य के द्वारा कार्यक्रम में पधारे अभिभावकों का स्वागत किया. तत्पश्चात विद्यालय की मिडल विंग अकादमिक समन्वयक रिचा आनंद ने अभिभावकों को विद्यालय की शुरू से अभी तक की यात्रा और प्रगति, शैक्षिक दृष्टिकोण, बच्चों के समग्र विकास, सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ, छात्र कल्याण योजनाएँ, और अभिभावकों की भूमिका एवं आने वाले शैक्षिक सत्र के पाठ्यक्रम से सबको अवगत कराया और कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी. विशेष रूप से, अभिभावकों को यह बताया कि कैसे वे अपने बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय रूप से मदद कर सकते हैं और बच्चों की मानसिक और शारीरिक विकास हेतु क्या कदम उठाए जा सकते हैं.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की काउंसलर द्वारा बच्चों के लिए समुपदेशन का क्या महत्व है इस पर भी मार्गदर्शन किया गया. इस बीच विद्यालय के उच्च विद्याविभुषित शिक्षकों का भी सभी से परिचय करवाया गया. उपस्थित सभी विद्यार्थी अपने शिक्षकों को देख ख़ुशी से झूम उठे और उनके मन में आनंद की लहरें दौड़ने लगी. विद्यालय की ड्रम-जैम टीम द्वारा एक बेहतरीन सुमधुर संगीत परफॉरमेंस की प्रस्तुति भी दी गई जिसने उपस्थित लोगों का मन जीत कर उनका मनोरंजन भी किया. संचालिका व प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी ने कहा कि, "हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि अभिभावक और स्कूल मिलकर बच्चों के शैक्षिक, मानसिक, कौशल विकास और उनके सर्वांगीन विकास पर अपना योगदान दें. अपने बच्चों की तुलना औरों से मत करिए बल्कि बच्चों को खुला छोड़ उन्हें ख़ुशी से खुद अपना काम करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए. इस प्रकार के ओरिएंटेशन कार्यक्रम अभिभावकों को स्कूल के दृष्टिकोण और कार्यक्रमों के बारे में स्पष्ट समझ प्रदान करने में मदद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 से आगे की कक्षाओं के लिए IIT Foundation course तथा कक्षा 11 से आगे की कक्षाओं के लिए JEE/NEET, CA Foundation course की शुरुआत कर रहे हैं ताकि यहाँ से पढ़ने वाला प्रत्येक छात्र अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर सके. " विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन जी ने भी अपने संबोधन में कहा कि, " अभिभावकों का समर्थन और समझ स्कूल के साथ मिलकर बच्चों की बेहतर प्रगति में मदद करता है. जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया बिहार का एकमात्र ऐसा स्कूल है जहाँ के प्रत्येक छात्र की दूर-दूर तक अपनी अलग पहचान है. यहाँ का प्रत्येक छात्र दिन पर दिन उन्नति के शिखर पर चढ़ रहा हैं." उन्होंने अभिभावकों को पालक-शिक्षक सभा के महत्त्व को भी सभी के बीच साझा किया.कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों ने कंप्यूटर लैब जाकर सायिकैमेट्रिक असेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया जहाँ उन्हें विद्यार्थियों के करियर के विषय में मार्गदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और विकास के बारे में विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया. विद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम को एक सफल पहल बताते हुए भविष्य में और अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. कार्यक्रम में विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन, संचालिका व प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद, उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास, वरिष्ठ अकादमिक समन्वयक त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय, मिडिल विंग अकादमिक समन्वयक रिचा आनंद, समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएँ, कक्षा 6-8 के छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंकिता ने किया. कार्यक्रम के बाद बच्चों के अंतिम परीक्षा परिणाम का प्रगति पत्रक भी वितरित किया गया. सभी अभिभावक अपने-अपने पाल्यों की कक्षाओं की ओर बढ़ बच्चों के प्रगति पत्रक को देखने हेतु उत्साहित नजर आए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की.अंत में, विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य राजकुमार दास जी ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए, उनके सहयोग की आशा व्यक्त की और कहा, "हम चाहते हैं कि अभिभावक और विद्यालय मिलकर बच्चों की समग्र शिक्षा में योगदान दें, ताकि वे बेहतर नागरिक बन सकें." यह कार्यक्रम अभिभावकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा और अभिभावकों ने इसे बहुत सराहा.
पूर्णिया : जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया ने अपने छोटे छात्रों के लिए एक विशेष और यादगार दिन का आयोजन किया, जिसमें केजी (किंडरगार्टन) कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षा की शुरुआत के महत्वपूर्ण कदम को उत्सव के रूप में मनाया. स्कूल के विशाल सभागृह में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस खास मौके को हर्षोल्लास से मनाया.इस समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद, उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास, वरिष्ठ अकादमिक समन्वयक त्रिबेणी प्रसाद पाण्डेय एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. आरती शिवहरे (एसोसिएट प्रोफेसर-साइकाट्री कटिहार मेडिकल कॉलेज) व डॉ. प्रणव प्रकाश सैकट्री, पूर्णिया साथ ही विद्यालय के अन्य विभाग के अकादमिक समन्वयक व लीड, समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं, विद्यार्थीगण एवं उनके अभिभावक भारी तादाद में उपस्थित थे.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. तत्पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन एवं प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी जी ने समारोह के विशेष अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. अतिथियों के स्वागत के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और होने वाली विविध गतिविधियों को उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों के बीच साझा किया और कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी व्यक्ति बनाने के लिए उनका समर्थन करना चाहिए और उन्हें अपने आप से प्रतिस्पर्धा करने देनी चाहिए जिससे बच्चे स्वावलंबी बने.इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मविश्वास से भरना और उन्हें अगले शैक्षिक चरण के लिए तैयार करना था. इस अवसर पर बच्चों ने हार्ट ऑफ़ काइंडनेस थीम पर आधारित एक लघुनाटिका के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया. उनके द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुति अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों को अभिभूत कर गईं.अभिभावकों एवं शिक्षकों के द्वारा केजी के छात्रों का रिव्यु रिफ्लेक्शन भी लिया गया. इस समारोह में अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस किया और इस महत्वपूर्ण दिन की यादें हमेशा संजोने की बात की. स्कूल प्रशासन ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह ग्रेजुएशन डे केवल एक शैक्षिक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है. समारोह में बच्चों को उनके अकादमिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों तथा अपने कठिन प्रयासों और समर्पण के जरिये उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जिससे उनके शैक्षिक जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को मान्यता मिली. बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व की झलक दिखाई दे रही थी. अभिभावकों ने भी इस पल को अपने बच्चों के साथ सजीव रूप में जश्न मनाते हुए यादगार बना दिया.ग्रेजुएशन डे समारोह में शामिल विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पोषक और सुन्दर कैप पहने हुए थे, और उनका उत्साह देखने लायक था. स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं.इसके बाद केक कटिंग का कार्यक्रम हुआ. यूकेजी के छात्रों ने पहली कक्षा में प्रवेश कर रहे अपने वरिष्ठ साथी छात्रों को केक वितरित किया और उनके साथ फोटो खिंचवाकर इस पल को और भी यादगार बना दिया. इस खास दिन पर बच्चों ने अपनी पहली शैक्षिक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया और अपने छोटे-छोटे कदमों के साथ बड़े सपने देखने की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया.विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, “हमारे छोटे विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि वे आने वाले वर्षों में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करेंगे. हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें इस नई यात्रा में सफलता की शुभकामनाएं देते हैं. जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया की पूरी टीम अपने विद्यार्थियों के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर है.“समारोह के प्रमुख अतिथि डॉ. आरती शिवहरे (एसोसिएट प्रोफेसर-साइकाट्री कटिहार मेडिकल कॉलेज) व डॉ. प्रणव प्रकाश सैकट्री, पूर्णिया ने भी अपने संबोधन में बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने यह भी बताया कि इस छोटे से कदम के साथ बच्चे जीवन की एक नई शुरुआत कर रहे हैं, और विद्यालय उनके संपूर्ण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा ऐसी मंशा जताई. विद्यालय के ड्रम-जैम विभाग ने भी अपने बेहतरीन और सुमधुर संगीत परफोर्मेंस के जरिये सभी उपस्थितों का मन जीत लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में अपनी मेहनत और लगन से नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने यह भी कहा कि “आज का दिन उनके जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है, जो उन्हें अपने आने वाले वर्षों में सफलता की दिशा में मार्गदर्शन करेगा.“अंत में इन्द्राणी ने धन्यवाद ज्ञापन कर उपस्थित सभी का आभार माना और राष्ट्रगान के साथ इस भव्य और अविस्मरनीय कार्यक्रम का समापन हुआ.
पूर्णिया : बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां तनिष्क लूटकांड के मुख्य सरगना चुनमुन झा का अररिया में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. अररिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों तरफ से गोली चलने की बात सामने आई है. गोलीबारी में 5 पुलिस जवान भी घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि बिहार के अररिया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार की रात बड़ी मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को ढेर कर दिया. ASP रामपुकार सिंह ने चुनमुन झा के मारे जाने की पुष्टि की है. चुनमुन झा का शव अररिया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. इस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिसमें 2 STF के जवान को गोली लगी है.सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है. इस पर पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया. जैसे ही पुलिस टीम थलहा नहर के पास पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं. दो सीने में और एक पैर में. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है. तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा था.चुनमुन झा हाल ही में पूर्णिया के एक तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट का मास्टरमाइंड था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. उसके खिलाफ कई जिलों में लूट, हत्या और फिरौती के मामले दर्ज थे. इसके अलावा भी उस पर पलासी प्रखंड के बरदबट्टा पंचायत की मुखिया के भैसुर व पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल पर भी गोली चलाने का आरोप है. इस गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गये थे. इधर हाल हीं में आरा तनिष्क लूटकांड में भी चुनमुन झा का नाम सामने आया था. तीन दिन पूर्व पूर्णिया के हाट व पलासी पुलिस ने उसके मजलिसपुर स्थित घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की थी. पुलिस और अपराधी के बीच हुए एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों में मो मुश्ताक़, पुलिस निरीक्षक एसटीएफ़ कुमार विकास, थानाध्यक्ष नरपतगंज थाना, चालक नागेश (एसटीएफ़), जेसी शहाबुद्दीन अंसारी (एसटीएफ़), जेसी दीपक कुमार (एसटीएफ) शामिल है. सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
पूर्णिया : बिहार में आगामीविधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में आहूत है. इसकी तैयारी में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता जुटी हुई हैं. नूतन गुप्ता शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित कर रही हैं. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए घटक दल के भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम व रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे. वहीं भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के आदेशानुसार एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में वे पिछले कई दिनों से लगी हुई हैं. उन्होंने बताया कि शहर से लेकर पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों को सम्मेलन में आने के लिए आग्रहपूर्वक आमंत्रित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा. नूतन गुप्ता ने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव हम जीतेंगे और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन के जरिये एनडीए कार्यकर्ताओं की एकजुटता मिल का पत्थर साबित होगा.
पूर्णिया : जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया के विशाल सभागृह में कक्षा दशम एवं द्वादश के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके करियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना और उन्हें विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था.सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन जी ने कार्यक्रम के प्रमुख मार्गदर्शक एवं विशेषज्ञों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तत्पश्चात प्रधानाचार्या जी ने छात्रों को उनके करियर के चयन में सही मार्गदर्शन पाने के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को प्रेरित कर उन्हें सही दिशा में अपने प्रयासों को केंद्रित करने के लिए उनका मनोबल बढाया. उन्होंने कहा कि आज के युवा कल देश का भविष्य तय करेंगे, इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है ताकि वे अपने करियर के बारे में सही निर्णय ले सकें.कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा दशम और द्वादश के छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर विकल्पों, उनकी तैयारी और संभावनाओं के बारे में विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने JEE/NEET, CA, CLAT, CUET और CIVIL SERVICES सहित विभिन्न क्षेत्रों के अपने अनुभव और मार्गदर्शन साझा किया.प्रमुख मार्गदर्शक एवं विशेषज्ञ के रूप में डॉ. शीलन मिश्रा (फाउंडर एंड सी.ई.ओ. युनिथिंक एजुकेशन इंटरनेशनल बेंगलोर, ग्लोबल एजुकेटर, करियर एडवायजर, वाईस चेयरपर्सन ऑफ़ एम्स साउथ चैप्टर) एवं सी.ए. निशांत गोयल (FCA, B.Com Hons) करियर मेंटर, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग एक्सपर्ट) आदि उपस्थित थे, जिन्होंने छात्रों को यह समझाने की कोशिश की, कि करियर चुनने से पहले अपनी रुचियों और क्षमताओं का आकलन करना महत्वपूर्ण है. इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और छात्रों को न केवल अपनी पढ़ाई बल्कि अपनी व्यक्तिगत क्षमता और सृजनात्मकता को भी पहचानना चाहिए साथ ही छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर के विकल्प, उनकी तैयारी के तरीके और उनके भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर छात्रों ने अपनी शंकाओं का समाधान भी किया और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत सुझाव प्राप्त किए.काउंसलरों ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, शिक्षा प्रणाली, उच्च शिक्षा के अवसरों और नौकरी बाजार में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसके अतिरिक्त, उन्होंने छात्रों को अपने जुनून को पहचानने और अपनी क्षमताओं के अनुसार सही करियर मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित कर उनका सही मार्गदर्शन भी किया. कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और करियर मार्गदर्शन से संबंधित अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए. कई छात्रों ने सशक्त करियर निर्णय लेने के लिए विभिन्न स्ट्रीम्स और प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की. इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी भाग लिया और छात्रों के साथ संवाद किया, ताकि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें. विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल जी ने उपस्थित सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना देते हुए कहा कि, “छात्रों को अपने करियर की दिशा तय करने में विश्वास और साहस रखने की जरुरत है. आपका करियर आपके भविष्य का अहम हिस्सा है, और सही मार्गदर्शन से आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम हम निरंतर चलाते रहेंगे और जल्द ही आने वाले अप्रैल माह में इसी प्रकार का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के दसवीं व बारहवी में पढ़ने वाले सभी छात्र एवं उनके अभिभावक इस आयोजन का लाभ ले सकेंगे.इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे. अभिभावकों ने अपने बच्चों की शिक्षा और विकास के बारे में विभिन्न शंकाओं का समाधान किया. विद्यालय प्रशासन ने भी इस कार्यक्रम को एक सफल पहल बताते हुए भविष्य में और अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई.कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद, उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास, वरिष्ठ अकादमिक समन्वयक त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ अकादमिक लीड संजय प्रसाद, अन्य अकादमिक समन्वयक व लीड, समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएँ, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. अंत में, उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास जी ने सभी छात्रों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उनके सहयोग की आशा व्यक्त की और कहा कि, "हम चाहते हैं कि अभिभावक और विद्यालय मिलकर बच्चों की समग्र शिक्षा में योगदान दें, ताकि वे बेहतर नागरिक बन सकें." यह कार्यक्रम छात्रों एवं अभिभावकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा और अभिभावकों ने इसे बहुत सराहा. इस कार्यक्रम ने छात्रों को सही करियर चुनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें इस दिशा में सही निर्णय लेने में मदद प्रदान की. यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुआ और उन्होंने इसे बेहद सकारात्मक रूप से लिया. छात्रों को इस तरह के आयोजनों से अपने भविष्य के लिए सही दिशा मिल सकती है.
पूर्णिया : जिले के अमौर प्रखंड के सकमा गांव के होनहार छात्र अंकन कुमार झा ने IIT JAM 2025 (Joint Admission Test for Masters) में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 586 हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है. अंकन के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही है. IIT JAM: एक कठिन परीक्षा IIT JAM (Joint Admission Test for Masters) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में विज्ञान के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री (M.Sc., Joint M.Sc.-Ph.D., M.Sc.-Ph.D. Dual Degree) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. यह परीक्षा पूरे देश में लाखों छात्रों द्वारा दी जाती है और इसमें सफलता प्राप्त करना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण होता है. IIT JAM की कठिनाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें देशभर से लाखों छात्र भाग लेते हैं, लेकिन केवल चोटी के कुछ हज़ार छात्रों को ही शीर्ष संस्थानों में प्रवेश मिलता है. AIR 586 का मतलब है कि अंकन कुमार झा ने देशभर के हजारों छात्रों में से शीर्ष रैंक हासिल की है, जो उनकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है. अंकन कुमार झा की सफलता की कहानी अंकन कुमार झा, जो कि संजय कुमार झा के पुत्र हैं, ने बचपन से ही पढ़ाई में गहरी रुचि दिखाई. उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से यह मुकाम हासिल किया है. उनके इस सफर में परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया. अंकन ने बताया कि इस परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित रूप से 8-10 घंटे पढ़ाई की और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया. उनकी सफलता से यह साबित होता है कि सही रणनीति और निरंतर परिश्रम से कोई भी बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर अंकन की इस सफलता से उनके माता-पिता, गुरुजन और गांव के लोग बेहद खुश हैं. उनके पिता संजय कुमार झा ने कहा, "मुझे गर्व है कि मेरा बेटा इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सका. यह केवल अंकन की मेहनत ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों की जीत है." उनके शिक्षकों ने भी अंकन की मेहनत और लगन की सराहना की और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी. भविष्य की संभावनाएँ IIT JAM में उच्च रैंक प्राप्त करने के बाद अंकन को IITs, NITs और IISc बेंगलुरु जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलेगा, जहां वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं. यह रैंक उन्हें बेहतर संस्थानों में दाखिले के साथ-साथ शोध और अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी. संदेश अन्य विद्यार्थियों के लिए अंकन कुमार झा की यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो उच्च शिक्षा और प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का सपना देखते हैं. उन्होंने कहा, "अगर आप मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, तो कोई भी मंज़िल मुश्किल नहीं होती. सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है." अंकन कुमार झा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पूर्णिया जिले के लिए गर्व का विषय है. उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं. उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और कई छात्रों को IIT JAM जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करेगी.
पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी ने जिला कमिटी का विस्तार किया है. नयी जिला कमिटी में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता को जिला मंत्री मनोनीत किया गया है. जिला मंत्री मनोनीत होते ही नूतन गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व सहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष मनोज सिंह का आभार प्रकट की है. उन्होंने कहा है कि वे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजना के लाभ की जानकारी सहित पार्टी की विचार धारा को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने का कार्य करती आयी हैं. नवमनोनीत जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें जिला मंत्री की दायित्व दिया है, उस पर वे पार्टी के पूर्ण विश्वास पर खड़ी उतरने का प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता के संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करेंगे.
PURNIA : एक तरफ होली पर सभी लोग उत्साह उमंग से एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, वहीं दूसरी तरह एक तबका ऐसा भी है, जो इन खुशियों से दूर रह जाता है. गरीब तबके के लोग ज्यादातर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ नहीं मना पाते है. ऐसे में रविवार को भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं और बच्चों के साथ होली खेली. इस दौरान भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने लड़कियों के साथ-साथ महिलाएं एवं बच्चों के चेहरे पर अबीर गुलाल लगाया. वहीं, महिलाओं ने भी भाजपा नेत्री को अबीर गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया. भाजपा नेत्री ने मिठाई भी खिलाई. दरअसल, भाजपा नेत्री ने डॉक्टर दिलीप जायसवाल के दूसरी बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी पर झुग्गी-झोपड़ी में रह रही महिलाओं व बच्चियों के साथ होली खेली. मौके पर भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के पुनः प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल के निर्वाचित होने की खुशी में झुग्गी झोपड़ी में रह रही महिलाओं के साथ होली खेले हैं. उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति त्योहार गरीबी के कारण उत्साह और उमंग से नही मना पाता. त्योहार मनाने की असली खुशी इन्हीं झुग्गी- झोपड़ी की महिलाओं और बच्चियों के बीच है. इन महिलाओं के साथ होली खेल कर अच्छा लगा और दिल को तसल्ली मिली है. हर साल इन महिलाओं के साथ होली खेलूंगी. वहीं, मौजूद महिलाओं ने भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता की तारीफ के साथ काफी सराहा है.
PURNIA : जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में शिक्षा क्षेत्र को और भी सशक्त बनाने के लिए 9 मार्च 2025 को गीता कपूर (इंडियन कोरियोग्राफर एंड टेलीविजन पेर्सनैलिटी) के तत्वावधान में एक अद्भुत टैलेंट हंट का पहला ऑडिशन आयोजित गया था, जो विशेष रूप से स्कूल स्तर के छात्रों के लिए था। इस टैलेंट हंट का उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं के भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें एक उचित मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने कौशल और क्षमता को निखार सकें।इस भव्य एवं शानदार आयोजन में विद्यालय एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, अकादमिक डीन मिहिर चक्रवर्ती, एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद, उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास, निर्णायक मंडल, अध्यापक- अध्यापिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थीगण भारी मात्रा में उपस्थित थे। इस आयोजन में स्कूल के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे संगीतकला, नृत्यकला, अभिनय, मॉडलिंग और चित्रकारी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान छात्रों को अपने क्षेत्र के निर्णायक मंडल और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन और प्रेरणा भी मिली। इस टैलेंट हंट का आयोजन स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल और उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी हार्दिक बधाई दी और उन्होंने कहा कि ‘इस आयोजन की खास बात यह हैं कि इस प्रकार के टैलेंट हंट के पहले ऑडिशन की शुरुआत सबसे पहले जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में ही हुई और आगे इस ऑडिशन को टेलीविज़न तथा न्यूज़ चैनलों में भी प्रसारित किया जाएगा। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को लाखों रुपयों का इनाम भी दिया जाएगा और इसमें सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मनित कर पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए, ने छात्रों की प्रतिभा को सराहा और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को और अधिक रोचक और प्रभावशाली बना सकते हैं और यह छात्रों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में अपनी प्रतिभा को और बढ़ाने के लिए समर्थन देने का वादा किया गया। इस आयोजन से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच काफी उत्साह देखा गया और बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।