पूर्णिया: जिले के कस्बा विधायक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 2 मिनट 27 सेकंड का यह वीडियो विश्वकर्मा पूजा की देर रात की बताई जा रही है. वीडियो में गाली गलौज और गोली मारने की धमकी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, वायरल वीडियो में पूर्णिया के पूर्व महापौर के पति प्रताप सिंह, जिला परिषद के सदस्य छोटू सिंह भी दिख रहे और बार-बार वर्तमान मेयर के पति जितेंद्र यादव का नाम लिया जा रहा है. दरअसल पूरा मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है जिस पर दो अलग-अलग लॉबी के लोग मौके पर पहुंचकर हो हंगामा शुरू कर दिया और जमीनी लड़ाई देखते ही देखते वर्चस्व की लड़ाई बन गई.
हाई प्रोफाइल लोगों के बीच शब्दों की मर्यादा भी टूट गई. सूचना मिलते ही पूर्णिया सदर के एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले को नियंत्रण में लेकर सबको वापस भेज दिया,लेकिन इस वीडियो ने कई सवाल भी खड़े किए हैं. आखिर जनप्रतिनिधि जो जनता की नुमाइंदीगी करते हैं क्या उनका दूसरा कारोबार जमीन की माफिया गिरी करना है यह सवाल पूर्णिया के लोग पूछ रहे हैं.

