बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों का जिला प्रशासन ने बढ़ाया मनोबल, बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास
कोडरमा:जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 45 दिवसीय आवासीय पठन-पाठन कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी आज छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल 10वीं और 12वीं के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई. मंच पर बच्चों को सम्मानित किया गया.बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वाससम्मान समारोह में बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस 45 दिवसीय आवासीय पढ़ाई ने उनकी तैयारी को मजबूत किया है. अनुशासन, बेहतर समय-सारिणी और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए आत्मविश्वास से भर दिया है.शिक्षा कवच योजना से बढ़ा मनोबलसम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि शिक्षा कवच योजना का उद्देश्य जिले के मेधावी बच्चों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोडरमा जिले के बच्चे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सके.शैक्षणिक तैयारी हुई मजबूतशिक्षा कवच योजना के तहत आयोजित 45 दिवसीय आवासीय पठन-पाठन कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों की शैक्षणिक तैयारी को मजबूत करने में सफल रहा बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण भी लाया है. इसका सकारात्मक असर बोर्ड परीक्षा के परिणामों में साफ तौर पर देखने को मिलेगा.
